logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमींदारी बांध नरकटिया में कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है आप लोग सपोर्ट करिए और वीडियो भी ज्यादा जरा शेयर करिए और हमारे चैनल पर नए हैं तो फॉलो करिए

18 hrs ago
user_Heyar kating
Heyar kating
Beauty Parlour Kharik, Bhagalpur•
18 hrs ago

जमींदारी बांध नरकटिया में कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है आप लोग सपोर्ट करिए और वीडियो भी ज्यादा जरा शेयर करिए और हमारे चैनल पर नए हैं तो फॉलो करिए

More news from बिहार and nearby areas
  • सुल्तानगंज में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ तेज। बाबा अजगैबीनाथ की बारात को शांतिपूर्ण बनाने के लिए शांति समिति की अहम बैठक संपन्न। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश। 📍 सुल्तानगंज कैमरा पर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
    1
    सुल्तानगंज में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ तेज। बाबा अजगैबीनाथ की बारात को शांतिपूर्ण बनाने के लिए शांति समिति की अहम बैठक संपन्न। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश।
📍 सुल्तानगंज
कैमरा पर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरुण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) का तीसरा मुकाबला गुरुवार को बांका और मुंगेर के मुबारकचक टीम के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। निर्धारित समय सीमा तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें बांका टीम ने चार गोल किए, जबकि मुंगेर की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। इस तरह बांका टीम ने 4–2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में राजभाषा सलाहकार समिति सदस्य सह गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रेल के सलाहकार समिति सदस्य निशांत सिंह कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से समाजसेवी अश्वनी कुमार उर्फ बंटी सिंह, भजनदेव मांझी, कुंदन पांडे उर्फ कुंदन फौजी, संरक्षक अरुण चौधरी और अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर खेल का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
    1
    सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरुण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) का तीसरा मुकाबला गुरुवार को बांका और मुंगेर के मुबारकचक टीम के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। निर्धारित समय सीमा तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
इसके बाद निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें बांका टीम ने चार गोल किए, जबकि मुंगेर की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। इस तरह बांका टीम ने 4–2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में राजभाषा सलाहकार समिति सदस्य सह गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रेल के सलाहकार समिति सदस्य निशांत सिंह कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से समाजसेवी अश्वनी कुमार उर्फ बंटी सिंह, भजनदेव मांझी, कुंदन पांडे उर्फ कुंदन फौजी, संरक्षक अरुण चौधरी और अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर खेल का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    1
    Post by नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    user_नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    Artist आलम नगर, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार एवं मजबूती प्रदान करने वाले महिला ट्रेनिंग सेंटर कहलगांव में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 को हुआ था इसी उपलक्ष में कहलगांव शहर के बीच स्थित वी मार्ट मोल के पास महिला ट्रेनिंग सेंटर मे महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई साथ ही जयंती के उपलक्ष्य में ट्रेनिंग प्राप्त कर रही माता बहनों का बौद्धिक विकास एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में समाजसेवी बंटी पांडे और समाजसेवी छोटू पांडे ने माता बहनों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर और उपस्थित माता बहनों से केक कटवाकर मनाई, समाजसेवी बंटी पांडे ने उपस्थित माता बहनो को सम्बोधित कर बताया कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों का विरोध कर समाज को नई दिशा देने का काम किया था महर्षि दयानंद सरस्वती ने ही समाज को कुरीतियों से लड़ना सिखाया था स्वामी दयानंद सरस्वती ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि संसार का संपूर्ण ज्ञान वेदों में निहित है वेद ही नैतिकता का पाठ पढ़ा सकते हैं और शिक्षा दे सकते हैं इसलिए उन्होंने वेदों की ओर लौटने की बात भी कही थी आज दुनिया वेदों में निहित ज्ञान को मान रही है. वहीं समाजसेवी कन्हैया खंडेलवाल ने गुरुवार को दोपहर 3:45 पर कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती एक महान समाज सुधारक थे उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त रूढ़िवादी कुरीतियों को दूर करने के लिए अनेक कदम उठाए और शिक्षा को माध्यम बनाया साथ ही आर्य समाज की स्थापना कर समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और सामाजिक सुधार के लिए बहुत सारे काम किए हैं स्वामी दयानंद सरस्वती ने इन सभी कुरीतियों से जमकर लोहा लिया और उन्हें समाप्त करने का भरपूर प्रयास किया हमें और समाज को महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, स्थानीय समाजसेवी छोटू पांडे ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा और वेद पाठ का जो रास्ता दिखाया उसने समाज को हमेशा प्रेरणा देना का काम किया है उन्होंने ज्ञान के साथ संस्कार पर भी बल दिया तथा कहा कि हमें महर्षि दयानंद जी से प्रेरणा लेकर उन्हीं की तरह अच्छे इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए महर्षि दयानंद ने धर्म के नाम पर पाखंड का विरोध किया उन्होंने वेदों का रास्ता दिखाया और समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियों का विरोध कियाI इस कार्यक्रम में रेखा देवी बबिता देवी रागिनी कुमारी अनामिका देवी अदिति कुमारी प्राची कुमारी गीतांजलि कुमारी नंदनी कुमारी मुस्कान कुमारी काजल पूनम आभा राजमंती कुमारी सहित सैकड़ो माता बहने सहित दिलखुश कुमार अमरेश सुशील कुमार यादव उपस्थित थी I
    1
    भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार एवं मजबूती प्रदान करने वाले महिला ट्रेनिंग सेंटर कहलगांव में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 को हुआ था इसी उपलक्ष में कहलगांव शहर के बीच स्थित वी मार्ट मोल के पास महिला ट्रेनिंग सेंटर मे महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई साथ ही जयंती के उपलक्ष्य में ट्रेनिंग प्राप्त कर रही माता बहनों का बौद्धिक विकास एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में समाजसेवी बंटी पांडे और समाजसेवी छोटू पांडे ने माता बहनों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर और उपस्थित माता बहनों से केक कटवाकर मनाई, 
समाजसेवी बंटी पांडे ने उपस्थित माता बहनो को सम्बोधित कर बताया कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों का विरोध कर समाज को नई दिशा देने का काम किया था महर्षि दयानंद सरस्वती ने ही समाज को कुरीतियों से लड़ना सिखाया था स्वामी दयानंद सरस्वती ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि संसार का संपूर्ण ज्ञान वेदों में निहित है वेद ही नैतिकता का पाठ पढ़ा सकते हैं और शिक्षा दे सकते हैं इसलिए उन्होंने वेदों की ओर लौटने की बात भी कही थी आज दुनिया वेदों में निहित ज्ञान को मान रही है. वहीं समाजसेवी कन्हैया खंडेलवाल ने गुरुवार को दोपहर 3:45 पर कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती एक महान समाज सुधारक थे उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त रूढ़िवादी कुरीतियों को दूर करने के लिए अनेक कदम उठाए और शिक्षा को माध्यम बनाया साथ ही आर्य समाज की स्थापना कर समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और सामाजिक सुधार के लिए बहुत सारे काम किए हैं स्वामी दयानंद सरस्वती ने इन सभी कुरीतियों से जमकर लोहा लिया और उन्हें समाप्त करने का भरपूर प्रयास किया हमें और समाज को महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, 
स्थानीय समाजसेवी छोटू पांडे ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा और वेद पाठ का जो रास्ता दिखाया उसने समाज को हमेशा प्रेरणा देना का काम किया है उन्होंने ज्ञान के साथ संस्कार पर भी बल दिया तथा कहा कि हमें महर्षि दयानंद जी से प्रेरणा लेकर उन्हीं की तरह अच्छे इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए महर्षि दयानंद ने धर्म के नाम पर पाखंड का विरोध किया उन्होंने वेदों का रास्ता दिखाया और समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियों का विरोध कियाI
इस कार्यक्रम में रेखा देवी बबिता देवी रागिनी कुमारी अनामिका देवी अदिति कुमारी प्राची कुमारी गीतांजलि कुमारी नंदनी कुमारी मुस्कान कुमारी काजल पूनम आभा राजमंती कुमारी सहित सैकड़ो माता बहने सहित दिलखुश कुमार अमरेश सुशील कुमार यादव उपस्थित थी I
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार के पूर्णिया जिला के धमदाहा प्रखंड के बड़कोना गांव से 45 वर्षीय महिला अपनी खेत मक्का की फसल देखने गई इस बीच 22 वर्षीय युवक ने पूरे दुनिया को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया
    1
    बिहार के पूर्णिया जिला के धमदाहा प्रखंड के बड़कोना गांव से 45 वर्षीय महिला अपनी खेत मक्का की फसल देखने गई इस बीच 22 वर्षीय युवक ने पूरे दुनिया को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया
    user_Nibraj alam
    Nibraj alam
    Social Media Manager Kahalgaon, Bhagalpur•
    22 hrs ago
  • बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन: खगड़िया/बेलदौर में बिहार राज्य आशा संघ तथा आशा फैसिलेटर ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 से उनके भुगतान बकाया है, जिसके चलते उन्होंने “पैसा नहीं तो काम नहीं”, “आशा का शोषण बंद करो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि भुगतान तुरंत शुरू किया जाए और हर महीने नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए
    1
    बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन:
खगड़िया/बेलदौर में बिहार राज्य आशा संघ तथा आशा फैसिलेटर ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 से उनके भुगतान बकाया है, जिसके चलते उन्होंने “पैसा नहीं तो काम नहीं”, “आशा का शोषण बंद करो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि भुगतान तुरंत शुरू किया जाए और हर महीने नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए
    user_ANISH KUMAR
    ANISH KUMAR
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू तथा बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित रहे। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, समन्वय और सहयोग के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसे शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस, शोभायात्रा एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सब इंस्पेक्टर संजय मंडल, विष्णुदेव, विट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
    1
    सुल्तानगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू तथा बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, समन्वय और सहयोग के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसे शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस, शोभायात्रा एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सब इंस्पेक्टर संजय मंडल, विष्णुदेव, विट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    1
    Post by नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    user_नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    नाम सोनू पासवान कम लेबर का
    Artist आलम नगर, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार दोपहर एक दो मोटर साइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना जिच्छों पोखर के समीप हुई सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. गणेश खंडेलिया ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गुरुवार को दोपहर 3:30 पर स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि घायलों की पहचान कटिहार जिले के बाकिया निवासी अनुपलाल यादव के पुत्र अमरनाथ यादव और परशुरामपुर के माधोपुर निवासी मो. कलीम उर्फ अफ्फो के पुत्र इरशाद के रूप में हुई है। अमरनाथ यादव ने बताया कि वह बाइक से शेरमारी जा रहे थे वहीं इरशाद ने बताया कि वह मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीरपैंती के पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार दोपहर एक दो मोटर साइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना जिच्छों पोखर के समीप हुई सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. गणेश खंडेलिया ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गुरुवार को दोपहर 3:30 पर स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि घायलों की पहचान कटिहार जिले के बाकिया निवासी अनुपलाल यादव के पुत्र अमरनाथ यादव और परशुरामपुर के माधोपुर निवासी मो. कलीम उर्फ अफ्फो के पुत्र इरशाद के रूप में हुई है।
अमरनाथ यादव ने बताया कि वह बाइक से शेरमारी जा रहे थे वहीं इरशाद ने बताया कि वह मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई।
फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीरपैंती के पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.