Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन,जोधपुर पुलिस आधुनिक सिस्टम से होगी सशक्त। मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का डिमॉन्स्ट्रेशन आयोजित किया गया। #Jodhpur #JodhpurPolice
Jitendra dave
जोधपुर में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन,जोधपुर पुलिस आधुनिक सिस्टम से होगी सशक्त। मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का डिमॉन्स्ट्रेशन आयोजित किया गया। #Jodhpur #JodhpurPolice
More news from Rajasthan and nearby areas
- जोधपुर के विवेक विहार थाना के नंदवान गांव में फेरी वालो ने 7500 में कूपन का लालास देकर के कूपन खुला रहे जिस में खाली कूपन व LED लाइट व रोटी रखने वाला कटोरा खुला और पैसे ले लिये भोले भाले लोगों के साथ कर रहे है ठगी ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कल होगा मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन सोमवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक से पाली के भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस तीन मंजिला भवन का निर्माण 7 करोड़ की लागत से हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी व महेंद्र बोहरा के नेतृत्व में भवन के उद्घाटन की तैयारियां जोर शोर से जारी है जिसके तहत उद्घाटन से एक दिन पूर्व रविवार सुबह नव निर्मित भवन में हवन का आयोजन किया गया जिसने जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी।1
- भारतीय सीरवी युवा परिषद 9636550000 सेवा में पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला पाली (राजस्थान) विषयः एफआईआर संख्या 192/2025 व एफआईआर संख्या 79/2026 थाना मारवाड जंक्शन में दर्ज प्रकरण में अब तक कोई कार्रवाई न होने के संबंध में ज्ञापन। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी एफआईआर संख्या 79/2026 नेनाराम पुत्र लच्छाराम जाति सीरवी निवासी देवली आऊवा, एफआईआर संख्या 192/2025 प्रार्थिनी श्रीमती दाखू देवी पत्नी मेधाराम निवासी देवली आऊया द्वारा थाना भारवाड़ जंक्शन, जिला पाली एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। यह है कि उक्त प्रकरण दर्ज हुए काफी समय (यानि कि 07 माह) व्यतीत हो जाने के बावजूद मारवाड़ जंक्शन पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के कारण चोरी करने वाले चोरों कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं कि गई और न ही चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कि गई। इससे यह साफ जाहीर होता है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और न ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह है कि इस प्रकार की पुलिस प्रशासन कि लापरवाही के कारण प्रार्थीगणों को निरंतर मानसिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। अतः आपसे निवेदन है किकृउक्त दोनों प्रकरणो कि निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। यह है कि चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कर पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया जाए । यह है कि प्रकरण में अब तक हुई लापरवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमे मजबूरन विशाल जन आंदोलन करना पड़ेगा ! अतः न्यायहित में शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक= 25/4/26. (सुरराचौबी भवदीय, Gand 10.0192/संलग्न FIR. NO. 25-963655000 Sham FIRNO-079/26 केसाराम येथी दाऊ thangetan -शमलाल चौधरी ताराचन्द चोवी Chanagazine1
- पाली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।3
- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र के श्री मोहनगढ़ गांव में रविवार को एक अनोखा और आश्चर्यजनक वाकया देखने को मिला। गांव में एक बकरी का बच्चा खेजड़ी का पेड़ पर चढ़ गया और आराम से उसके पत्ते खाने लगा। इस दुर्लभ दृश्य को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दंग रह गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी बकरी को इस तरह पेड़ पर चढ़कर पत्ते खाते नहीं देखा था। कई ग्रामीणों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद भी किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बकरी का बच्चा धीरे-धीरे पेड़ की नीची शाखाओं पर चढ़ा और फिर संतुलन बनाते हुए ऊपर पहुंच गया। कुछ देर तक वह वहीं खड़ा रहकर पत्तियां खाता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी का पेड़ क्षेत्र में आम है, लेकिन इस तरह का नजारा बेहद कम देखने को मिलता है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।2
- सेवा समर्पण की और वीर केंद्र के बढ़ते कदम क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौ माता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।2
- जोधपुर में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन,जोधपुर पुलिस आधुनिक सिस्टम से होगी सशक्त। मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का डिमॉन्स्ट्रेशन आयोजित किया गया। #Jodhpur #JodhpurPolice1