मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गूंजी शहनाइयां 207 जोड़ों ने थामा जीवन भर का साथ सुल्तानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह संपन्न हुआ। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना। शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक बेटियों का विवाह कराने में बड़ी सहायता मिल रही है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

- सुल्तानपुर डीएम ने AI से शिकायतों की समीक्षा की लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी सुल्तानपुर में शनिवार को तहसील सदर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने इसकी अध्यक्षता करते हुए आम जनता की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इस समाधान दिवस के दौरान कुल 180 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। राशन एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बिजली विभाग के तीन एस्टीमेट जमा करने वाले आवेदनों को छोड़कर अन्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग के तीन मामलों का तत्काल निस्तारण हुआ, शेष मामलों के लिए मौके पर जाकर फील्ड विजिट के निर्देश दिए गए। पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शिकायतों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा ले रहा है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर बार-बार आ रही शिकायतों और आख्याओं की समीक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से की जा रही है। इस एआई मॉनिटरिंग का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या अधिकारी बिना मौके पर जाए फर्जी या एक ही तरह की रिपोर्ट लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई लेखपाल या अधिकारी बिना स्थलीय निरीक्षण किए आख्या (रिपोर्ट) लगाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। एक आय प्रमाणपत्र के मामले में जिलाधिकारी ने लेखपाल और आपूर्ति निरीक्षक को मंगलवार तक प्रमाणपत्र बनवाकर आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिले में बिजली आपूर्ति और व्यवस्था सुधार पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में बिना मीटर के चल रहे 100 से अधिक कनेक्शनों पर मीटर लगाए गए हैं और विधिक कार्रवाई की गई है। ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइनों को बदलने के लिए 3 अगस्त तक एक नया और अतिरिक्त बिजनेस प्लान शासन को भेजा जा रहा है। आने वाले दिनों में, अधिक विवाद वाले चिन्हित गांवों में एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर मामलों के निस्तारण का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।1
- *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।4
- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji1
- निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।1
- लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1