Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे नहर कॉलोनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पांचवें दिन के धरना प्रदर्शन में जनगणना में ओबीसी का कालम शामिल करवाने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने के लिए संख्या के अनुपात में भागीदारी देने के लिए जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे नहर कॉलोनी
डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे नहर कॉलोनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पांचवें दिन के धरना प्रदर्शन में जनगणना में ओबीसी का कालम शामिल करवाने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने के लिए संख्या के अनुपात में भागीदारी देने के लिए जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे नहर कॉलोनी
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे नहर कॉलोनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पांचवें दिन के धरना प्रदर्शन में जनगणना में ओबीसी का कालम शामिल करवाने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने के लिए संख्या के अनुपात में भागीदारी देने के लिए जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे नहर कॉलोनी1
- पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर विवाद, दबंगई और धमकी का आरोप पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर विवाद, दबंगई और धमकी का आरोप पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद मकान तोड़ने का लगाया आरोप फतेहपुर में पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर परिवार के बीच विवाद सामने आया है। शहर के मोहल्ला पानी निवासी एक पक्ष ने अपने ही परिजनों पर मकान पर अवैध कब्जे, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक मोहल्ला पानी स्थित पैतृक मकान को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पिता स्वर्गीय फकीर मोहम्मद के निधन के बाद मकान में सभी वारिसों का हिस्सा निर्धारित है। आरोप है कि परिवार के ही इरशाद ने उनकी वृद्ध मां से 29 फरवरी 2024 को दानपत्र लिखवा लिया, जिसमें मकान के हिस्से के साथ रास्ते का भी उल्लेख किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस मामले को लेकर न्यायालय में वाद भी लंबित है और संबंधित पक्ष को न्यायालय की ओर से नोटिस मिल चुका है। इसके बावजूद 6 सितंबर 2026 को करीब 12 बजे इरशाद, उनके पुत्र अरशद और अन्य लोग मकान पर पहुंचे और घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा मकान में तोड़फोड़ करने और जबरन कब्जा करने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने और विवादित मकान में किसी भी तरह की तोड़फोड़ रोकने की मांग की है।1
- *सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 युवाओं ने किया रक्तदान* फतेहपुर (ब्यूरो, वैभव)। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में सेंट मैरी स्कूल और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मानस रक्तकेंद्र की तकनीकी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए 11 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र के पिता करण रस्तोगी ने भी रक्तदान कर विद्यार्थियों के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में विजयी प्रशांत, राहुल मिश्रा, अभिनंदन अवस्थी, अनिल कुमार, रॉयल मसीह, करण रस्तोगी, अनुराग विश्वकर्मा, यज्ञेश त्रिपाठी, प्रमोद, शैलेन्द्र और अनुज शामिल रहे। रक्तदान के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं मानस रक्तकेंद्र प्रभारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक फादर प्रफुल आईएमएस एवं प्रिंसिपल सिस्टर आरोकिया थामस ने कहा कि शिक्षक दिवस पर रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं हो सकता। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र से डॉक्टर कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल, अनुस तथा सहायक बलराम मौजूद रहे। *सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 युवाओं ने किया रक्तदान* फतेहपुर (ब्यूरो, वैभव)। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में सेंट मैरी स्कूल और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मानस रक्तकेंद्र की तकनीकी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए 11 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र के पिता करण रस्तोगी ने भी रक्तदान कर विद्यार्थियों के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में विजयी प्रशांत, राहुल मिश्रा, अभिनंदन अवस्थी, अनिल कुमार, रॉयल मसीह, करण रस्तोगी, अनुराग विश्वकर्मा, यज्ञेश त्रिपाठी, प्रमोद, शैलेन्द्र और अनुज शामिल रहे। रक्तदान के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं मानस रक्तकेंद्र प्रभारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक फादर प्रफुल आईएमएस एवं प्रिंसिपल सिस्टर आरोकिया थामस ने कहा कि शिक्षक दिवस पर रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं हो सकता। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र से डॉक्टर कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल, अनुस तथा सहायक बलराम मौजूद रहे।1
- शिक्षक दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिंदकी ने शिक्षको का किया सम्मान निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट1
- and bhakti ke chashma pahan Rakha Hai pata kuchh nahin Hai aap log video ko jyada Se jyada share Karen aur comment Karen aur bataen kaisa raha video and bhakti ke chashma pahan Rakha Hai pata kuchh nahin Hai aap log video ko jyada Se jyada share Karen aur comment Karen aur bataen kaisa raha video1
- छिवलहा बाजार में बर्तन की दुकान में घुसे लड़ते दो सांड, दुकानदार को हजारों का नुकसान फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा बाजार में रविवार शाम करीब 7:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आपस में लड़ते हुए दो सांड सब्जी मंडी के सामने स्थित छेदीलाल कौशल की बर्तन की दुकान में घुस गए। दुकान में बैठे बुजुर्ग छेदीलाल और उनके नाती शिवम ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि दोनों सांड काफी देर से बाजार में आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान लड़ते-लड़ते दोनों अचानक दुकान के अंदर घुस गए। सांडों को दुकान में घुसता देख आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने किसी तरह इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। सांडों के दुकान के अंदर घुसने और उत्पात मचाने से दुकान में रखे बर्तन इधर-उधर गिर गए और काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार छेदीलाल के अनुसार, घटना में हजारों रुपये कीमत के बर्तनों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि सांडों के दुकान में घुसने के समय दुकानदार और उनका नाती समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल दोनों सांड आपस में लड़ते-लड़ते स्वयं दुकान से बाहर निकल आए और बाजार की ओर भाग गए। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में आवारा सांडों की समस्या बढ़ती जा रही है। आए दिन सांडों के आपस में लड़ने से राहगीरों और दुकानदारों की जान को खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से आवारा सांडों को पकड़वाने की मांग की है।1
- हथगांव में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया, हिंदू आचार संहिता के प्रति किया जागरूक खागा (फतेहपुर)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की टीम द्वारा रविवार को संगठन के प्रखंड हथगांव के पैगंबरपुर रिकौहा, अकबरपुर चौरई और मवैया ग्राम सभा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता ने किया। उन्होंने हिंदू आचार संहिता के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हिंदू समाज के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए तिलक लगाने तथा हाथ में कलावा बांधने जैसी परंपराओं को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन भी हिंदू संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही समाज में समरसता बढ़ाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मित्रता रखते हुए उनके साथ भोजन करने तथा सभी लोगों को धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ता एवं प्रखंड मंत्री शक्तिकांत मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी। संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना रहा है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल वैभव गुप्ता, प्रखंड मंत्री शक्तिकांत मिश्रा, समरसता प्रमुख सूर्यप्रकाश सरोज, प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप संतोष सविता सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।4
- खजनी चाकूबाजी में 1 की मौत: पहले साथ खाया-पिया, नशे में बढ़ा विवाद, युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या खजनी चाकूबाजी में 1 की मौत: पहले साथ खाया-पिया, नशे में बढ़ा विवाद, युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या गोरखपुर।आज खजनी थाना क्षेत्र के कोटही माता मंदिर के पास लगी प्रदर्शनी बंद होने के बाद शनिवार देर रात कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान एक कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारी आपस में बैठकर खा-पी रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसी दौरान शिवम कौशल ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया।वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, घटना पांच सितंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारी आपस में बैठकर खा-पी रहे थे। मामले में तहरीर के आधार पर खजनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गंगादरवाजा, कायमगंज, फर्रुखाबाद निवासी शिवम कौशल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है। सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसी दौरान शिवम कौशल ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले सिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।1
- पटाखों का बारूद बना मासूमों के लिए काल, विस्फोट में चार बच्चे झुलसे, तीन गंभीर रेफर पटाखों का बारूद बना मासूमों के लिए काल, विस्फोट में चार बच्चे झुलसे, तीन गंभीर रेफर फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित तेंदुली गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। जन्माष्टमी के दौरान छोड़े गए अधजले पटाखों से निकाला गया बारूद चार मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। बच्चों ने बारूद का ढेर बनाकर उसमें आग लगा दी, जिसके बाद हुए तेज विस्फोट में चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तत्काल सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर पहुंचे।1