logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेडिकल कॉलेज में बच्चा बेचे जाने की अफवाह निकली झूठी, डीएम ने किया स्पष्ट बच्चा पूरी तरह सुरक्षित, परिवार के साथ; डीएम ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की देवरिया। जनपद में मेडिकल कॉलेज में जन्मे एक बच्चे को बेचे जाने संबंधी अफवाह सामने आने के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने इसे पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे और उसके परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान अथवा नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों से संबंधित परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और जनपद की छवि भी प्रभावित होती है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी किसी घटना या शिकायत की वास्तविक जानकारी मिलती है तो वह तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए। प्रशासन द्वारा मामले की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने लोगों से अपील की कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। किसी संदिग्ध प्रकरण की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

19 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

मेडिकल कॉलेज में बच्चा बेचे जाने की अफवाह निकली झूठी, डीएम ने किया स्पष्ट बच्चा पूरी तरह सुरक्षित, परिवार के साथ; डीएम ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की देवरिया। जनपद में मेडिकल कॉलेज में जन्मे एक बच्चे को बेचे जाने संबंधी अफवाह सामने आने के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने इसे पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे और उसके परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान अथवा नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों से संबंधित परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और जनपद की छवि भी प्रभावित होती है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी किसी घटना या शिकायत की वास्तविक जानकारी मिलती है तो वह तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए। प्रशासन द्वारा मामले की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने लोगों से अपील की कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। किसी संदिग्ध प्रकरण की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और निपुण लक्ष्य पर डीएम का जोर निरीक्षण के दौरान बच्चों से गणित के सवाल हल कराए, पुस्तक पढ़वाई; आंगनबाड़ी केंद्र में कम उपस्थिति पर कार्यकत्री को प्रशिक्षण के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड भटनी के प्राथमिक विद्यालय गांगी, विकासखंड भलुअनी के प्राथमिक विद्यालय पड़ौली, विकासखंड देवरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजहना भटपुरवां तथा विकासखंड गौरी बाजार के आंगनबाड़ी केंद्र पोखरभिंडा का जायजा लिया। तीनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक मिली। शिक्षक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए पाए गए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। निपुण लक्ष्य पर विशेष फोकस के निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में निपुण लक्ष्य और निपुण तालिका पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे निर्धारित दक्षताओं को शीघ्र प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों और विकासखंडों को जल्द से जल्द निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एक कुशल शिक्षक और पर्यवेक्षक की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने श्यामपट्ट पर बच्चों से गणित के प्रश्न हल कराए। बच्चों ने सवालों के सही उत्तर दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। एक कक्षा में उन्होंने बच्चों के बीच नीचे बैठकर उनसे पुस्तक का पाठन भी कराया। बच्चों ने पुस्तक का सही तरीके से पाठ किया। आंगनबाड़ी केंद्र में कम मिली बच्चों की उपस्थिति गौरी बाजार के पोखरभिंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को और अधिक सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को ‘पहल’ पुस्तक के माध्यम से उनकी उम्र और क्षमता के अनुरूप गतिविधियों से जोड़कर सीखने का अवसर दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जब बच्चे पहली कक्षा में प्रवेश करें तो उनके अंदर आवश्यक बुनियादी दक्षताएं पहले से विकसित हों, जिससे वे भी शीघ्र निपुण बन सकें। उन्होंने शिक्षकों को निपुण तालिका और संदर्शिका के अनुरूप पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक पूरी गंभीरता से कार्य करें। इससे जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द से जल्द निपुण बनाने में मदद मिलेगी।
    1
    विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और निपुण लक्ष्य पर डीएम का जोर
निरीक्षण के दौरान बच्चों से गणित के सवाल हल कराए, पुस्तक पढ़वाई; आंगनबाड़ी केंद्र में कम उपस्थिति पर कार्यकत्री को प्रशिक्षण के निर्देश
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड भटनी के प्राथमिक विद्यालय गांगी, विकासखंड भलुअनी के प्राथमिक विद्यालय पड़ौली, विकासखंड देवरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजहना भटपुरवां तथा विकासखंड गौरी बाजार के आंगनबाड़ी केंद्र पोखरभिंडा का जायजा लिया।
तीनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक मिली। शिक्षक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए पाए गए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।
निपुण लक्ष्य पर विशेष फोकस के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में निपुण लक्ष्य और निपुण तालिका पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे निर्धारित दक्षताओं को शीघ्र प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों और विकासखंडों को जल्द से जल्द निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एक कुशल शिक्षक और पर्यवेक्षक की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने श्यामपट्ट पर बच्चों से गणित के प्रश्न हल कराए। बच्चों ने सवालों के सही उत्तर दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। एक कक्षा में उन्होंने बच्चों के बीच नीचे बैठकर उनसे पुस्तक का पाठन भी कराया। बच्चों ने पुस्तक का सही तरीके से पाठ किया।
आंगनबाड़ी केंद्र में कम मिली बच्चों की उपस्थिति
गौरी बाजार के पोखरभिंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को और अधिक सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को दिए।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को ‘पहल’ पुस्तक के माध्यम से उनकी उम्र और क्षमता के अनुरूप गतिविधियों से जोड़कर सीखने का अवसर दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जब बच्चे पहली कक्षा में प्रवेश करें तो उनके अंदर आवश्यक बुनियादी दक्षताएं पहले से विकसित हों, जिससे वे भी शीघ्र निपुण बन सकें।
उन्होंने शिक्षकों को निपुण तालिका और संदर्शिका के अनुरूप पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक पूरी गंभीरता से कार्य करें। इससे जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द से जल्द निपुण बनाने में मदद मिलेगी।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गगहा पुलिस की कार्रवाई गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बन्धवां गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर 11 अगस्त की शाम करीब तीन बजे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों के मुताबिक, महिला जब काम से वापस घर लौटीं तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना गगहा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गगहा थाना क्षेत्र के बन्धवां गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में नाबालिग किशोरी की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। पुलिस द्वारा किशोरी की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    1
    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गगहा पुलिस की कार्रवाई
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बन्धवां गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर 11 अगस्त की शाम करीब तीन बजे अपने साथ लेकर चला गया।
परिजनों के मुताबिक, महिला जब काम से वापस घर लौटीं तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना गगहा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गगहा थाना क्षेत्र के बन्धवां गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में नाबालिग किशोरी की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। पुलिस द्वारा किशोरी की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    user_आधान हिन्दी न्यूज़
    आधान हिन्दी न्यूज़
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर हंगामा टाइम्स न्यूज़ | कुशीनगर पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक जिला प्रशासन के सहयोग से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोगों के कदमों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। रैली में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली एवं मदरसे के बच्चे, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में मा० सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय कुमार, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी ने भी रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली के दौरान स्कूली एवं मदरसे के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने रैली को और भव्य बना दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। रैली ने पडरौना में एकता, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
    4
    पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
हंगामा टाइम्स न्यूज़ | कुशीनगर
पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक जिला प्रशासन के सहयोग से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोगों के कदमों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया।
रैली में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली एवं मदरसे के बच्चे, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में मा० सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय कुमार, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 
मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी ने भी रैली में सहभागिता की।
तिरंगा रैली के दौरान स्कूली एवं मदरसे के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।
हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने रैली को और भव्य बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। रैली ने पडरौना में एकता, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga
    1
    गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर। जिला प्रशासन के सहयोग से आज पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य *तिरंगा रैली निकाली गई। रैली रिपोर्टर. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर Mo 9517108149 पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर। जिला प्रशासन के सहयोग से आज पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य *तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधि गण के साथ स्कूली एवं मदरसे के बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में मा0 सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक सदर मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय कुमार, फ़ाज़िल नगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी ने रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली के दौरान स्कूली एवं मदरसे के बच्चों द्वारा पूरे उत्साह के साथ लगातार देशभक्ति के नारे लगाए गए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों एवं नागरिकों से पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के उल्लास से सराबोर रहा। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। रैली के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।
    4
    पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
जिला प्रशासन के सहयोग से आज पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य *तिरंगा रैली निकाली गई। रैली
रिपोर्टर. अजीत कुमार
लोकेशन. कुशीनगर
Mo 9517108149
पडरौना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
जिला प्रशासन के सहयोग से आज पडरौना सदर स्थित महाराणा प्रताप चौक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य *तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधि गण के साथ स्कूली एवं मदरसे के बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली में मा0 सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक सदर मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय कुमार,  फ़ाज़िल नगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी ने रैली में सहभागिता की।
तिरंगा रैली के दौरान स्कूली एवं मदरसे के बच्चों द्वारा पूरे उत्साह के साथ लगातार देशभक्ति के नारे लगाए गए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों एवं नागरिकों से पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के उल्लास से सराबोर रहा। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। रैली के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीपराइच में चुनावी बिगुल, गर्माई सियासत,गाँव-चौराहों पर जनता ने खोला दिल का राज,2027 को लेकर जनता के मन में क्या है?,ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया पीपराइच का मूड! #UPबोलेगा2027तयकरेगा #ABCHindustan #UP2027 #उत्तरप्रदेशचुनाव2027 #यूपीकीसियासत #चुनावीरण #ग्राउंडरिपोर्ट #जनताकीआवाज #जनताकामूड #यूपीकीनब्ज़ #2027चुनाव #UPPolitics #Election2027 #Gorakhpur #Purvanchal
    1
    पीपराइच में चुनावी बिगुल, गर्माई सियासत,गाँव-चौराहों पर जनता ने खोला दिल का राज,2027 को लेकर जनता के मन में क्या है?,ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया पीपराइच का मूड!

#UPबोलेगा2027तयकरेगा
#ABCHindustan
#UP2027
#उत्तरप्रदेशचुनाव2027
#यूपीकीसियासत
#चुनावीरण
#ग्राउंडरिपोर्ट
#जनताकीआवाज
#जनताकामूड
#यूपीकीनब्ज़
#2027चुनाव
#UPPolitics
#Election2027
#Gorakhpur
#Purvanchal
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली देवरिया थाना बरियारपुर पुलिस ने मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी स्वयंवर यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली, के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान हरिकेश यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली तथा पन्ने लाल यादव, निवासी थाना क्षेत्र एकौना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद किया, जिस पर तीन गोवंश और एक भैंस लदी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने घटना की जानकारी दी।
    2
    मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
देवरिया थाना बरियारपुर पुलिस ने मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी स्वयंवर यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली, के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान हरिकेश यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली तथा पन्ने लाल यादव, निवासी थाना क्षेत्र एकौना के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद किया, जिस पर तीन गोवंश और एक भैंस लदी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने घटना की जानकारी दी।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में बच्चा बेचे जाने की अफवाह निकली झूठी, डीएम ने किया स्पष्ट बच्चा पूरी तरह सुरक्षित, परिवार के साथ; डीएम ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की देवरिया। जनपद में मेडिकल कॉलेज में जन्मे एक बच्चे को बेचे जाने संबंधी अफवाह सामने आने के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने इसे पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे और उसके परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान अथवा नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों से संबंधित परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और जनपद की छवि भी प्रभावित होती है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी किसी घटना या शिकायत की वास्तविक जानकारी मिलती है तो वह तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए। प्रशासन द्वारा मामले की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने लोगों से अपील की कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। किसी संदिग्ध प्रकरण की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
    1
    मेडिकल कॉलेज में बच्चा बेचे जाने की अफवाह निकली झूठी, डीएम ने किया स्पष्ट
बच्चा पूरी तरह सुरक्षित, परिवार के साथ; डीएम ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
देवरिया। जनपद में मेडिकल कॉलेज में जन्मे एक बच्चे को बेचे जाने संबंधी अफवाह सामने आने के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने इसे पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे और उसके परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान अथवा नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें।
उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों से संबंधित परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और जनपद की छवि भी प्रभावित होती है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी किसी घटना या शिकायत की वास्तविक जानकारी मिलती है तो वह तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए। प्रशासन द्वारा मामले की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डीएम ने लोगों से अपील की कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। किसी संदिग्ध प्रकरण की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बेलघाट में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा; नारों से सराबोर हुआ पूरा कस्बा गोरखपुर जनपद के बेलघाट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत अड़वान चालीस से हुई, जिसके बाद हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर मुख्य चौराहे होते हुए ब्लॉक परिषद तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, छात्राएं और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगे से बेलघाट का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह ने की। इस दौरान खजनी विधायक श्रीराम चौहान, बेलघाट ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनीता बेलदार और शिवाजी चंद कौशिक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। राम लवट, रणवीर शाही चंचल, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव भूअर, शिवेंद्र सिंह विक्की और मंडल महामंत्री आशुतोष दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में सफाई कर्मियों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भागीदारी की। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बेलघाट थाना प्रभारी संदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभाली। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।
    1
    बेलघाट में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा; नारों से सराबोर हुआ पूरा कस्बा
गोरखपुर जनपद के बेलघाट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत अड़वान चालीस से हुई, जिसके बाद हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर मुख्य चौराहे होते हुए ब्लॉक परिषद तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, छात्राएं और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगे से बेलघाट का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह ने की। इस दौरान खजनी विधायक श्रीराम चौहान, बेलघाट ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनीता बेलदार और शिवाजी चंद कौशिक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। राम लवट, रणवीर शाही चंचल, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव भूअर, शिवेंद्र सिंह विक्की और मंडल महामंत्री आशुतोष दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा में सफाई कर्मियों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भागीदारी की।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बेलघाट थाना प्रभारी संदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभाली। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।
    user_आधान हिन्दी न्यूज़
    आधान हिन्दी न्यूज़
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.