Shuru
Apke Nagar Ki App…
संसद में चला 'चंदा चोर' नाटक, भगवा वस्त्र पहन पप्पू यादव बने पुजारी
Prashant mishra
संसद में चला 'चंदा चोर' नाटक, भगवा वस्त्र पहन पप्पू यादव बने पुजारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रसूता के इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप: बिलसंडा सीएचसी की स्टाफ नर्स पर गर्भाशय में कपड़ा छोड़ने का आरोप, डीएम से जांच की मांग पीलीभीत जिले के बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रसूता के परिजनों ने सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स पर प्रसव के दौरान कथित रूप से गर्भाशय में कपड़ा छोड़ देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित के अनुसार, 10 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल बिलसंडा लेकर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने छोटा ऑपरेशन कर प्रसव कराया, लेकिन इस दौरान कथित लापरवाही के चलते प्रसूता के गर्भाशय में कपड़ा छोड़ दिया गया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। बदबू और संक्रमण जैसे लक्षण सामने आने पर करीब 20 दिन बाद गुरुवार को उसे दोबारा बिलसंडा सीएचसी लाया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित पति ने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने "मिठाई" के नाम पर 1,000 रुपये और सफाईकर्मी के लिए 500 रुपये भी लिए। इन आरोपों के संबंध में पीड़ित ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को पंजीकृत पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उधर, बिलसंडा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. छत्रपाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- शाहाबाद विधानसभा में बूथ गठन एवं समीक्षा बैठक संपन्न संगठन को मजबूत करने पर जोर। आस्था बरेली न्यूज लाईव शाहाबाद (30 जुलाई 2026): विधानसभा शाहाबाद के सेक्टर दलेलनगर, हुसेपुर, करमाया, नगला लोथू तथा बूथ सुरजीपुर, अमिरता, शिरोमननगर और मंगलीपुर में बूथ गठन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री राजपाल गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अरविन्द गौतम (विधानसभा प्रभारी), श्री आलोक कुमार गौतम (विधानसभा प्रभारी), श्री छोटेलाल वर्मा (विधानसभा अध्यक्ष), श्री बकीलुद्दीन (वीवीएफ), श्री मुनेंद्र (सेक्टर अध्यक्ष), श्री शिवकरन (सेक्टर अध्यक्ष) सहित प्रेमपाल, रामकृपाल, सुंदर लाल, रामप्रकाश, कमल किशोर, राजीव कुमार, शिशुपाल, सचिन कुमार, राजपाल, प्रमोद कुमार एवं चंद्र किशोर सहित सेक्टर व बूथ कमेटियों के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।1
- कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट #sspBareilly कावड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट मोड पर #हाईलाइट1
- *बिजनेसमैन पति पर केस, पंचायत ने समाज से बाहर किया:* 4 लाख का जुर्माना भी लगाया; दूसरी शादी के लिए तलाक का दबाव डाल रहा था राजस्थान के पाली जिले के चंडावल क्षेत्र में एक खाप पंचायत का क्रूर फरमान सामने आया है, जहां कोर्ट में चल रहे मुकदमों को वापस न लेने पर पीड़ित विवाहिता और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। इसके साथ ही पंचायत ने पीड़ित पक्ष पर 4 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है.यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़िता ने अपने बिजनेसमैन पति के खिलाफ दूसरी शादी के लिए प्रताड़ित करने और दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया था. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पति और 22 पंचों समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है.क्या है पूरा मामला और विवाद की वजह?चेन्नई का बिजनेसमैन है पति: मूल रूप से देवली कलां और वर्तमान में सोजत रोड निवासी पीड़िता की शादी राजेंद्र नामक युवक से हुई थी, जिसका चेन्नई में हार्डवेयर का बड़ा बिजनेस है. आरोप है कि राजेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था और इसके लिए पत्नी पर लगातार तलाक (Divorce) का दबाव बना रहा था.पीड़िता ने दर्ज कराया था केस: पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने साल 2022 में दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का केस कोर्ट में दर्ज करा दिया. जांच में पुलिस ने पति के खिलाफ जुर्म को सही माना था. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- *AI कराएगा REET, RAS और UPSC की तैयारी:* टेस्ट से बताएगा स्टूडेंट कौनसे सब्जेक्ट में है कमजोर; 25 साल पुराने पेपर भी मिलेंगे जोधपुर के टेक स्टार्टअप 'द अभ्यास' ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक अनूठा एजुकेशनल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो छात्रों को REET, RAS और UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं की सटीक तैयारी कराएगा। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी पारंपरिक कोचिंग संस्थान की तरह टेस्ट लेकर छात्र के सबसे कमजोर विषयों (Weak Subjects) की पहचान करेगा और उस आधार पर पढ़ाई का पर्सनलाइज्ड प्लान तैयार करेगा।इस इनोवेटिव प्लेटफॉर्म को जोधपुर के शुभेंद्र गौतम ने विकसित किया है, जिन्हें खुद 4 साल तक यूपीएससी की तैयारी करने के दौरान आए अनुभवों से इस एआई टूल को बनाने का आइडिया मिला।प्लेटफॉर्म के 7 मुख्य एआई फीचर्स (Modules)AI ट्यूटर: छात्र क्लासरूम की तरह प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़ा कोई भी कठिन सवाल या डाउट पूछ सकते हैं, जिसका एआई पूरी डिटेल के साथ तुरंत जवाब देगा।स्मार्ट PYQs: इसमें पिछले 20 से 25 सालों के पुराने प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) पूरी तरह से सब्जेक्ट और टॉपिक-वाइज कैटेगराइज्ड फॉर्म में मिलेंगे ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- "भुता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान निखिल सक्सैना नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।" "भुता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान निखिल सक्सैना नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।"1