logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलर्ट: गैस सिलेंडर को लेकर न हों परेशान! प्रशासन ने कहा—जिले में पर्याप्त स्टॉक" गया, विजय कुमार (वरिष्ठ पत्रकार): जिले में घरेलू गैस (LPG) की कथित किल्लत की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। समाहरणालय में आयोजित बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) मोहम्मद सफीक ने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण अचानक मांग बढ़ने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बना है। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं के लिए 4 अहम बातें 1. कीमत में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 की वृद्धि की गई है। 2. बुकिंग का नया नियम अब गैस रिफिल की बुकिंग के लिए न्यूनतम अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। 3. ESMA लागू एलपीजी आपूर्ति को अब आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) के दायरे में रखा गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में गैस की आपूर्ति बाधित न हो। 4. अफवाहों से बचें प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उपभोक्ता घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न खरीदें, जिससे कालाबाजारी करने वालों को मौका न मिले। प्रशासन की सख्त चेतावनी जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। यदि कहीं कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Vijay Kumar
Vijay Kumar
Court reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
2 hrs ago
feb7e0bb-428c-4c7f-9b4d-dc10a8767104

अलर्ट: गैस सिलेंडर को लेकर न हों परेशान! प्रशासन ने कहा—जिले में पर्याप्त स्टॉक" गया, विजय कुमार (वरिष्ठ पत्रकार): जिले में घरेलू गैस (LPG) की कथित किल्लत की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। समाहरणालय में आयोजित बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) मोहम्मद सफीक ने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण अचानक मांग बढ़ने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बना है। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं के लिए 4 अहम बातें 1. कीमत में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के

07682af3-4765-4452-80ae-e482324ed523

दाम में ₹60 की वृद्धि की गई है। 2. बुकिंग का नया नियम अब गैस रिफिल की बुकिंग के लिए न्यूनतम अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। 3. ESMA लागू एलपीजी आपूर्ति को अब आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) के दायरे में रखा गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में गैस की आपूर्ति बाधित न हो। 4. अफवाहों से बचें प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उपभोक्ता घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न खरीदें, जिससे कालाबाजारी करने वालों को मौका न मिले। प्रशासन की सख्त चेतावनी जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। यदि कहीं कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है। यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
    1
    आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है।
यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    1 hr ago
  • प्रेस विज्ञप्ति गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया।
महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा।
इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को लगभाग 2 बजे जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर तथा हुमाजांग गांव में बने डोभा और तालाब योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का मापन किया तथा वहां कार्यरत मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली। हालांकि कई स्थानों पर मजदूर और मेठ मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिससे टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब योजनाओं की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि मनरेगा में मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। साथ ही मजदूरों की पहचान और उनकी उपस्थिति को लेकर भी संदेह की स्थिति पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बिना साक्ष्य के कोई भी आरोप लगा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच की जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कार्यपालक अभियंता यूएन मेहता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर बीडीओ, पंचायत सेवक, जेई और रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा योजनाओं और पेंशन में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई जा रही है।
    1
    प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को लगभाग 2 बजे जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर तथा हुमाजांग गांव में बने डोभा और तालाब योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का मापन किया तथा वहां कार्यरत मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली। हालांकि कई स्थानों पर मजदूर और मेठ मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिससे टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब योजनाओं की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि मनरेगा में मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। साथ ही मजदूरों की पहचान और उनकी उपस्थिति को लेकर भी संदेह की स्थिति पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बिना साक्ष्य के कोई भी आरोप लगा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच की जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कार्यपालक अभियंता यूएन मेहता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर बीडीओ, पंचायत सेवक, जेई और रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा योजनाओं और पेंशन में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई जा रही है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    9 hrs ago
  • मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया। पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया।
पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • gao telyadhi complete 5yaars kar rahe hai koi bhi service mil raha hai
    1
    gao telyadhi complete  5yaars 
kar rahe hai koi bhi service mil raha hai
    user_Shibu Kumar
    Shibu Kumar
    चतरा, चतरा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल के द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात एवं परिवहन पदाधिकारी विभाग के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया। सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा परिवहन विभाग से बैठक करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा सदन में जिला के सभी संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में सचिव द्वारा संवाददाताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया कि चालान से सम्बन्धित लम्बित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु अलग से बेंच बनेगा और जो सुलहनीय यातायात से सम्बन्धित मामलें का आफ लाईन या आॅन लाईन चालान जमा करना चाहतें हैं उन्हें इसके लिए परिवहन व्हिकिल से सम्बन्धित निबन्धित मोबाईल नम्बर लाना होगा। सचिव द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान माफी का कोई प्रावधान नहीं है। जिला परिवहन द्वारा लगाये गये जुर्माना में अगर कोई त्रुटियाॅं हो या गलत तरीके से चालान काटा गया हो तो उसे ठीक कराने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा और त्रुटियों से सम्बन्धित आवेदन लिखने में पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा सहयोग किया जायेगा जिसमें परिवहन विभाग से सम्बन्धित पदाधिकारी को अधिकृत एवं प्रतिनियुक्त करते हुए मामलें से सम्बन्धित बेंच पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उक्त से सम्बन्धित मामलें के निस्तारण त्रुटि सुधार, आॅफ लाईन, आॅन लाई जुर्माना जमा करने हेतु आये वादकारियों को अपेक्षित सहयोग एवं उनके दावों पर औचित्यपूर्ण दावों पर विचार किया जायेगा। बाईट सचिव श्रीमती तान्या पटेल
    1
    औरंगाबाद  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल के द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात एवं परिवहन पदाधिकारी विभाग के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया। सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा परिवहन विभाग से बैठक करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा सदन में जिला के सभी संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में सचिव द्वारा संवाददाताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया कि चालान से सम्बन्धित लम्बित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु अलग से बेंच बनेगा  और जो सुलहनीय यातायात से सम्बन्धित मामलें का आफ लाईन या आॅन लाईन चालान जमा करना चाहतें हैं उन्हें इसके लिए परिवहन व्हिकिल से सम्बन्धित निबन्धित मोबाईल नम्बर लाना होगा। सचिव द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान माफी का कोई प्रावधान नहीं है। जिला परिवहन द्वारा लगाये गये जुर्माना में अगर कोई त्रुटियाॅं हो या गलत तरीके से चालान काटा गया हो तो उसे ठीक कराने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा और त्रुटियों से सम्बन्धित आवेदन लिखने में पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा सहयोग किया जायेगा जिसमें परिवहन विभाग से सम्बन्धित पदाधिकारी को अधिकृत एवं प्रतिनियुक्त करते हुए मामलें से सम्बन्धित बेंच पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उक्त से सम्बन्धित मामलें के निस्तारण त्रुटि सुधार, आॅफ लाईन, आॅन लाई जुर्माना जमा करने हेतु आये वादकारियों को अपेक्षित सहयोग एवं उनके दावों पर औचित्यपूर्ण दावों पर विचार किया जायेगा।
बाईट सचिव श्रीमती तान्या पटेल
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.