Shuru
Apke Nagar Ki App…
*शोक समाचार................* *पूर्व सभासद जमील अहमद का इंतकाल* *कछौना, हरदोई।* अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कछौना कस्बा निवासी मेराज मंसूरी के पूज्य पिता और हमारे पूर्व सभासद जनाब जमील अहमद अब हमारे बीच नहीं रहे। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका जाना न केवल मंसूरी परिवार के लिए बल्कि पूरे कस्बे के लिए एक बड़ी क्षति है।अल्लाह पाक से दुआ है कि उनके परिवार को यह अज़ीम सदमा बर्दाश्त करने की हिम्मत और सब्र-ए-जमील अता फरमाए। अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए और उन्हें जन्नत-उल-फिर्दौस में आला मुकाम अता करे। इस मुश्किल घड़ी में हम पूरे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
P D tiwari Journalist
*शोक समाचार................* *पूर्व सभासद जमील अहमद का इंतकाल* *कछौना, हरदोई।* अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कछौना कस्बा निवासी मेराज मंसूरी के पूज्य पिता और हमारे पूर्व सभासद जनाब जमील अहमद अब हमारे बीच नहीं रहे। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका जाना न केवल मंसूरी परिवार के लिए बल्कि पूरे कस्बे के लिए एक बड़ी क्षति है।अल्लाह पाक से दुआ है कि उनके परिवार को यह अज़ीम सदमा बर्दाश्त करने की हिम्मत और सब्र-ए-जमील अता फरमाए। अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए और उन्हें जन्नत-उल-फिर्दौस में आला मुकाम अता करे। इस मुश्किल घड़ी में हम पूरे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
- Rishi tripathiसंडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश💣5 hrs ago
More news from Hardoi and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडी सचिव रविंद्र कुमार का कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडी सचिव अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गहरी नींद में हैं और कथित तौर पर खर्राटे लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम जनता अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी ड्यूटी के समय आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीडियो हम पुष्टि नही करते है...वायरल वीडियो है।1
- Post by Dharmendra Yadav Dharmendra Yadav2
- अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की। मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई। प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए। अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।" लापरवाही पर उठे सवाल यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।4
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- उन्नाव - सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के लिए एलपीजी की कमी से बच्चों पर बोझ स्कूल में गैस न होने पर शिक्षक शिशिर यादव ने दो कक्षाओं के बच्चों को लकड़ी चुनने के लिए भेजा, बच्चे लकड़ियां लाकर खाना बनवाते थे एक बच्चा लकड़ी नहीं ला सका तो शिक्षक ने उसे सजा दी, मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया1
- हापुड़ में प्रशासन द्वारा अवैध कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।1
- Hardoi ब्रेकिंग बेमौशम बारिश से गेहूं की फसल होगी बर्बाद किसानों को इस बारिश से भारी नुकसान का अनुमान Today 04/05/20261
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ झांसी में लुहारी टोल प्लाजा पर एक युवती द्वारा कथित तौर पर नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती टोल कर्मियों से बहस और हंगामा करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रकरण 3 अप्रैल 2026 का है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद झांसी पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। थाना सकरार के प्रभारी निरीक्षक को टोल प्लाजा प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे प्रकरण की तथ्यपरक जांच करने को कहा गया है। साथ ही, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1