जनता दरबार में उमड़ी समस्याओं की भीड़, डीसी ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन की। जिसमें जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी। दरबार में फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे वार्ता कर समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मामले का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सिमडेगा क्लब में विगत 3 वर्ष 6 माह से मानदेय भुगतान लंबित रहने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने एवं अंतिम किस्त निर्गत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण पर रोक लगाने, मैया सम्मान योजना का लाभ दिलाने सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। इसके अतिरिक्त ग्राम गुझरिया वार्ड 5 में चबूतरा निर्माण में अनियमितता की शिकायत, जमीन मापी का आदेश निर्गत कराने, बिजली आपूर्ति बहाल करने, पीसीसी सड़क निर्माण, मोबाइल नेटवर्क सुविधा बहाल करने, 11 हजार वोल्ट विद्युत तार को ऊंचा करने, रोजगार उपलब्ध कराने, सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन दिलाने, श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने, ग्राम रोजगार सेवक पद पर योगदान दिलाने तथा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। विशेष रूप से आवास योजनाओं से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिस पर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- गुमला जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीती देर रात गुमला व सिसई थाना क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साथ कई होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट पर धावा बोला, तो अंदर का नजारा देख कर सन्न रह गयी. बाहर से खाने-पीने के ठिकाने दिखने वाले ये स्थान दरअसल नशे के काले कारोबार के अड्डे बन चुके थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब ढाई किलो अफीम, तीन किलो गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में तीन बड़े नाम बलराम साहू, उमेश साहू और कमल सिंह को हिरासत में लिया गया है. ये तीनों कोई मामूली लोग नहीं, बल्कि इलाके के चर्चित होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट के मालिक बताये जा रहे हैं, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे को पर्दे के पीछे से चला रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में ही कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं गुमला व सिसई पुलिस को उनके पास से भारी मात्रा में नगद राशि भी मिली है, जिसे अवैध कारोबार कमाई मानी जा रही है.पुलिस ने एक ब्रेजा गाड़ी भी जब्त की है, जिसे गुमला थाना में रखा गया है.1
- चैनपुर कॉलेज से घर लौट रही एक युवती पर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे कॉलेज मोड़ के पास एक सनकी युवक ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्यार में युवती पर दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई।1
- इस बार राशन कार्ड धारकों को, एक साथ तीन महीने का राशन मिलने वाला है इसके लिए सरकार ने घोषणा कर चुकी है और इसमें अप्रैल, मैं, और जून तीन महीने का राशन दिया जाएगा और यदि राशन डीलर तीन माह का राशन देने से इनकार करता है तो डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करें टोल फ्री न 14445 पर राशन डीलर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं।1
- सड़क दुर्घटना में युवक घायल इलाज के दौरान हुई मौत मालवाहक टेलर के चपेट में मोटरसाइकिल आने से हुई घटना1
- युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक-दूसरे से अलग प्रस्तावों को लेकर जो भ्रम पैदा हुआ है, उससे इन दो पुराने दुश्मनों के बीच दो हफ़्ते से चल रही नाज़ुक सीज़फ़ायर (युद्धविराम) को लेकर अनिश्चितता और गहरी हो गई है। अधिकारी इस बात पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं कि किन बातों पर सहमति बनी है। इस विवाद के केंद्र में ईरान की 10-सूत्रीय योजना है, जो इस हफ़्ते के आखिर में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत का आधार बनेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस योजना को "कामयाब" बताया है, जबकि शुरुआत में उन्होंने ईरान को 15-सूत्रीय योजना सौंपी थी, जिसे तेहरान ने "बहुत ज़्यादा माँगें रखने वाली" बताकर खारिज कर दिया था। सुझाई गई कहानियाँ 4 चीज़ों की सूची सूची 1: 'अमेरिका-ईरान सीज़फ़ायर को बनाए रखने के लिए इज़रायल पर लगाम लगाना ज़रूरी है' सूची 2: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का कहना है कि लेबनान अमेरिका-ईरान सीज़फ़ायर का हिस्सा नहीं है सूची 3: ईरान युद्ध का 41वाँ दिन: लेबनान, मध्य-पूर्व और उसके बाहर क्या हो रहा है? सूची 4: ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सेनाएँ ईरान के पास ही रहेंगी, और 'अगली जीत' के लिए तैयार हैं सूची का अंत हालाँकि, सीज़फ़ायर के कुछ ही घंटों बाद, ट्रंप समेत अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के प्रस्ताव और वॉशिंगटन की नज़र में उस दस्तावेज़ के मुख्य बिंदुओं को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दीं। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने इस सार्वजनिक रूप से जारी किए गए दस्तावेज़ को यह कहकर खारिज कर दिया कि यह तो बस "ईरान के किसी भी ऐरे-गैरे व्यक्ति द्वारा पब्लिक एक्सेस टेलीविज़न पर डाल दी गई एक मनगढ़ंत चीज़" से ज़्यादा कुछ नहीं है। इस भ्रम को और बढ़ाते हुए, इस योजना का फ़ारसी संस्करण, इसके अंग्रेज़ी संस्करण से एक अहम मुद्दे पर काफ़ी अलग है—वह मुद्दा है वॉशिंगटन और तेहरान के बीच का मुख्य विवादित विषय: यूरेनियम संवर्धन का ईरान का अधिकार।1
- रघुनाथ पुर सरगुजा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की “एंड टू एंड” कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य सप्लायर को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा, एक आई-20 कार और 6 मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया था। बताया गया कि 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आई-20 कार में सवार तीन व्यक्ति गांजा लेकर लैलूंगा से गंगापुर की ओर आ रहे हैं, जहां वे स्थानीय व्यक्ति को इसकी बिक्री करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गंगापुर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा के सुंदरगढ़ निवासी नंदकुमार साहू उर्फ नंदा से खरीदकर लाए थे। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सप्लायर नंदकुमार साहू को उड़ीसा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।1
- सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन की। जिसमें जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी। दरबार में फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे वार्ता कर समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मामले का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सिमडेगा क्लब में विगत 3 वर्ष 6 माह से मानदेय भुगतान लंबित रहने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने एवं अंतिम किस्त निर्गत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण पर रोक लगाने, मैया सम्मान योजना का लाभ दिलाने सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। इसके अतिरिक्त ग्राम गुझरिया वार्ड 5 में चबूतरा निर्माण में अनियमितता की शिकायत, जमीन मापी का आदेश निर्गत कराने, बिजली आपूर्ति बहाल करने, पीसीसी सड़क निर्माण, मोबाइल नेटवर्क सुविधा बहाल करने, 11 हजार वोल्ट विद्युत तार को ऊंचा करने, रोजगार उपलब्ध कराने, सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन दिलाने, श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने, ग्राम रोजगार सेवक पद पर योगदान दिलाने तथा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। विशेष रूप से आवास योजनाओं से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिस पर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के बुकमा और दानपुर गांव में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात के करीब गांव में घुसे इस उग्र हाथी ने सबसे पहले राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुकमा को निशाना बनाया और पक्के स्कूल भवन को ध्वस्त कर दिया।1
- पुरानकी राँची कुम्हार टोली के पास बड़ा तालाब जानें वाली पीसीसी रोड पर इस गर्मी के सीजन में भी बह रहा नली का गंदा पानी जिससे आने जाने वालों को हो रही है काफी परेशानी और राँची नगर निगम सुस्त पड़ी हुई है।1