Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के समक्ष मां पीतांबरा ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारा शिकायत की गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मां पीतांबरा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी एवं मोबाइल एप बनाकर पाठ-पूजा के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही है। कलेक्टर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी आईडी/एप/लिंक पर विश्वास न करें एवं किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस/संबंधित प्राधिकरण को दें।
Shahid Qureshi
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के समक्ष मां पीतांबरा ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारा शिकायत की गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मां पीतांबरा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी एवं मोबाइल एप बनाकर पाठ-पूजा के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही है। कलेक्टर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी आईडी/एप/लिंक पर विश्वास न करें एवं किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस/संबंधित प्राधिकरण को दें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। दतिया-भांडेर रोड बाईपास पुल के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- गर्मियों में अपने बच्चों का कैसे रखें ख्याल क्या है जरूरी ?? खास चर्चा डॉक्टर सपना गुप्ता न्यूरोलॉजिस्ट बाल रोग विशेषज्ञ झांसी1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में आज राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब नरोत्तम मिश्रा के प्रवास के दौरान 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सोमवार 11 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अन्य पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- एक बार फिर पिटी मऊगंज पुलिस चोरी के मामले में विवेचना के दौरान महिला पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी मऊगंज में चोरी के मामले में विवेचना के दौरान मऊगंज पुलिस पर हुआ हमला जेवरात चोरी के आरोप में बहू के खिलाफ थाने में दर्ज थी शिकायत जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर घरवालों ने की झड़प। महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की हुई और उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। वाहन के सामने लेटकर किया परिजनों ने हाइ वोल्टेज ड्रामा। महिला को पूछताछ हेतु ले जाने की कोशिश पर हालात बिगड़े मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल।। देखें खबर1
- Post by S News1
- भांडेर नगर में मंगलवार शाम करीब 04 वजे से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ करीब 20 मिनिट तक बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश से वातावरण सुहावना हो गया। वहीं किसानों ने इस बारिश को गर्मी की फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम का मौसम ठंडा और खुशगवार बना रहा।1
- दतिया में दतिया। शहर के पटेल कॉलोनी इलाके में स्थित होंडा एजेंसी से दो युवतियों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान डगरई टोल प्लाजा पर पहुंचते ही दोनों युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन के कांच पीटना शुरू कर दिया और जोर-जोर से शोर मचाया। युवतियों की आवाज सुनकर टोल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में साहस और सतर्कता से बड़ा कोई हथियार नहीं होता।1
- दतिया जिले में जनगणना-2026 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा के शिक्षक श्री अश्विनी कुमार पांडे को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समय-सीमा से पूर्व सौंपे गए दायित्वों को निष्ठा, मेहनत और कर्तव्यपरायणता के साथ पूर्ण करने पर प्रदान किया गया। श्री पांडे ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को न केवल सफलतापूर्वक संपन्न किया, बल्कि निर्धारित समय से पहले पूरा कर एक मिसाल पेश की। उनके अद्वितीय समर्पण, अनुशासन और कार्यकुशलता ने प्रशासन को प्रभावित किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री अश्विनी कुमार पांडे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1