तीन दिवसीय होली शॉपिंग मेले का शुभारंभ तीन दिवसीय होली शॉपिंग मेले का शुभारंभ। जोधपुर। शहर के जालोरी गेट स्थित गौरीशंकर मंदिर ब्रह्म बाग परिसर में प्रेरणा एक पहल विकास की ओर तीन दिवसीय होली शॉपिंग मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। मेले का उद्घाटन शायर व चिंतक शीन काफ निजाम, अग्निहोत्री आश्रम से पंडित रवि दत्त अग्निहोत्री, पूर्व उपनिदेशक आनंद राज व्यास तथा कोऑपरेटिव निरीक्षक रोजा बिस्सा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में महिलाओं द्वारा होली एवं शीतला अष्टमी से संबंधित विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। करीब तीस स्टॉलों पर खाने-पीने की पारंपरिक वस्तुएं, सूखी सब्जियां, होली के रंग, पिचकारियां तथा त्योहारों से जुड़ी अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पादों को विशेष रूप से सराहा जा रहा है। आयोजकों द्वारा मेले में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विभिन्न आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संस्थान की अध्यक्ष संतोष पुरोहित ने बताया कि संस्था द्वारा यह मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि होली और शीतला अष्टमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुओं का विक्रय किया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है। मेले में रंग-बिरंगी सजावट और उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे मेले की रौनक और बढ़ेगी। प्रेरणा अध्यक्ष संतोष पुरोहित, उपाध्यक्ष मंगला बोहरा,मेला प्रभारी राखी व्यास, महासचिव सुमन कल्ला, सचिव आभा बोहरा,कोषाध्यक्ष सुनीता पुरोहित, संगठन मंत्री हेमा पुरोहित और व्यवस्था मंत्री कविता पुरोहित कार्यकारिणी सदस्य पिछले 5 वर्षों से हर त्योंहार पर मेला लगा रही है।

- *कोका कोला एराइज के तरफ से व्यापारीयों कों अंग वस्त्र एवं सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित ब्लॉक सभागार में वाराणसी विकास खंड चोलापुर में कोका-कोला एराइज के द्वारा ब्लॉक के सभागार में व्यापारियों के साथ मिटींग रखा गया था जिसमें मुख्य उद्देश्य है कि कैसे कमाई करें, साथ में ग्राहक को कैसे अपने पास आकर्षित करें, एवं ग्राहकों को कैसे अपने साथ जोड़े , इस तरह की सारी जानकारी व्यापारियों को दिया गया ब्लॉक के भिन्न ग्राम पंचायत से लोग उपस्थित रहे। वहीं इस कार्यक्रम के -संयोजक जय प्रकाश सिंह इस कार्यक्रम को राजिव रंजन मैनेजमेंट के द्वारा आंर्गेनाइज कराया गया वहीं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे जेडी गुप्ता अमित विश्वकर्मा अखलेश जायसवाल अमन गुप्ता गोलू गुप्ता पवन जायसवाल अशोक जायसवाल राजकुमार पाल ( राज स्टैशनरी)आदि लोग उपस्थित रहे1
- आज भारत के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पंकज चौधरी, जयंत चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मेरठ पहुँचकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया | प्रधानमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम मे पहुँचकर मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाई | उसके बाद मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया | Updated News-22/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- वाराणसी के पिपलानी कटरा स्थित बाबू मियां की कब्रिस्तान पर स्वर्गीय मरहूम जावेद खान बाबा की याद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ लोगों ने रोजा खोला। इस अवसर पर आयोजक ने बताया कि मगरिब की नमाज जुनैद हाफिज जी द्वारा अदा कराया गया एवं चार दिन से चल रहे तराबी का आज समापन हुआ,यह तराबी विगत कई वर्षों से चल रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शानू खान, अल्ला रक्खा,शम्श खान,बेलाल खान, युसूफ खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *देखते रहिए* *तेज इंडिया लाइव न्यूज़* की *पल-पल की अपडेट* **जिला मीडिया प्रभारी बन्टू* *सिंह* *22 फरवरी को फिरोजाबाद* *न्यायालय* *परिसर में मेगा विधिक सहायता* *एवं सेवा शिविर*3
- 👉 नेशनल हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से टकराई कैंटर, चालक की दर्दनाक मौत 👉 समय पर ट्रेलर हटाया जाता तो टल सकता था हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 👉 पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते बुझा घर का चिराग आगरा- फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रेलर ने देर रात एक युवक की जान ले ली। शनिवार दिन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर घंटों तक सड़क किनारे खड़ा रहा। स्थानीय पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन ट्रेलर को हाईवे से नहीं हटाया जा सका। देर रात तेज रफ्तार कैंटर पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात्रि करीब 1:40 बजे थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। कैंटर चालक 34 वर्षीय सोनू दुबे पुत्र हजारीलाल निवासी ग्राम जरार, जनपद मथुरा, फरीदाबाद की एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चलाते थे। वह शनिवार को लखनऊ से होर्डिंग का माल लेकर परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन के लिए निकले थे। आगरा पहुंचने पर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से उनकी कैंटर अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत रुककर राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुँचे नुनिहाई चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन का हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार सोनू दुबे परिवार में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े तीन भाई और दो बहनें हैं। उनकी शादी हाथरस निवासी लता से हुई थी और उनकी छह वर्षीय एक पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई केके दुबे का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटा लिया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। उनका आरोप है कि लापरवाही के चलते उनके परिवार का सबसे छोटा चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।1
- आगरा - शादी के अगले दिन आंगनवाड़ी वर्कर के इंटरव्यू की सूचना मिलने पर दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंचा और इंटरव्यू दिलाया, बाहर आकर दूल्हे ने कहा सपनों से समझौता नहीं1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिंह सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश ✍️ गायत्री से रहित ब्राह्मण निन्दनीय है जो ब्राह्मण उपनयन संस्कार होने के बाद गायत्री की उपासना (जप) करता है, वह परम पवित्र ब्राह्मण कहा जाता है और जो गायत्री की उपासना नहीं करता, वह परम अपवित्र ब्राह्मण कहा जाता है। 'गायत्री रहितो विप्रः शूद्रादप्य शुचिर्भवेत् ।'(पाराशरस्मृति ८।३२) 'गायत्री से रहित ब्राह्मण अधिक अपवित्र होता है।' गायत्री से रहित ब्राह्मण के बारे में तो यहाँ तक लिखा है- गायत्रीरहितो विप्रो न स्पृशेत् तुलसीदलम् ।हरेर्नाम न गृह्णी यात् गायत्रीरहितो द्विजः ॥महाचण्डालसदृश स्तस्य किं विष्णुपूजने ।। (गायत्रीतन्त्र, तृतीयपटल). 'गायत्रीसे रहित जो ब्राह्मण है, वह तुलसीदलका स्पर्श न करें। गायत्रीसे रहित द्विज भगवान् विष्णुका नामोच्चारण न करें। क्योंकि वह द्विज गायत्रीसे रहित होनेके कारण महाचाण्डालके सदृश कहा गया है। अतः उसके किये हुए विष्णु पूजनसे क्या लाभ ?'ब्राह्मण के लिये गायत्री की उपासना परमावश्यक कही गयी है। जो ब्राह्मण गायत्रीकी उपासना करता है, वही ब्राह्मणत्व को प्राप्त करता है और जो गायत्रीकी उपासना नहीं करता, वह ब्राह्मणत्वसे च्युत हो जाता है। अतः ब्राह्मणत्वकी प्राप्तिके लिये गायत्रीकी उपासना ही श्रेष्ठ साधन है। ब्राह्मणत्वकी प्राप्ति गायत्रीकी उपासनासे ही हो सकती है, न कि वेदादि शास्त्रोंके पढ़नेसे। लिखा भी है- न ब्राह्मणो वेदपाठान्न शास्त् रपठनादपि ।देव्यास्त्रिकालमभ्या साद् ब्राह्मणः स्याद्धिनान्यथा ॥ (स्कन्दपुराण, काशीखण्ड, पूर्वार्ध, ४१।७७) 'वेदोके पढ़नेसे अथवा शास्त्रों के अध्ययन से कोई ब्राह्मण नहीं हो सकता। त्रिकाल सन्ध्यामें गायत्री देवी के बार-बार उच्चारणसे ही ब्राह्मण हो सकता है, अन्यथा नहीं ।' महर्षि पराशरने कहा है कि जो ब्राह्मण गायत्री-उपासनाविहीनः है,वह समस्त शास्त्रोंका अध्ययन करने पर भी ब्राह्मणत्व प्राप्त नहीं कर सकता- किं वेदैः पठितैः सर्वैः सेतिहास पुराणकैः ।साङ्गैः सावित्रीहीनो यो न विप्रत्वमवाप्नुयात् ॥ ( बृहत् पाराशरस्मृति ५/१४). 'समस्त अङ्गों और इतिहास- पुराणके साथ सभी वेदोंके अध्ययन-से उस पुरुषका क्या लाभ ? जिसने सावित्रीहीन होनेसे विप्रत्वः (द्विजत्व) प्राप्त नहीं किया।' अतः स्पष्ट है कि द्विजत्वकी प्राप्ति केवल गायत्रीकी उपासनासे ही हो सकती है। इसलिये द्विजत्वकी प्राप्ति के लिये गायत्रीकी उपासना आवश्यक है ।4
- संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान राज्यपाल श्री बागडे का जोधपुर प्रवास केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निवास पहुंचे जोधपुर, 21 फरवरी। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शनिवार को अपने जोधपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निवास पहुंचे। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने राज्यपाल महोदय का परिवार सहित आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने राज्यपाल श्री बागडे को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। *सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात* जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल एवं डीसीपी पूर्व श्री पी. डी. नित्या ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से जिले के प्रशासनिक कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने राज्यपाल को जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पश्चात श्री बागडे ने ग्राम पंचडोलिया, जिला नागौर के लिए प्रस्थान किया1