Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज भारत के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पंकज चौधरी, जयंत चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मेरठ पहुँचकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया | प्रधानमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम मे पहुँचकर मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाई | उसके बाद मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया | Updated News-22/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
Anuj Rawat Editor In Chief
आज भारत के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पंकज चौधरी, जयंत चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मेरठ पहुँचकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया | प्रधानमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम मे पहुँचकर मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाई | उसके बाद मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया | Updated News-22/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तीन दिवसीय होली शॉपिंग मेले का शुभारंभ। जोधपुर। शहर के जालोरी गेट स्थित गौरीशंकर मंदिर ब्रह्म बाग परिसर में प्रेरणा एक पहल विकास की ओर तीन दिवसीय होली शॉपिंग मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। मेले का उद्घाटन शायर व चिंतक शीन काफ निजाम, अग्निहोत्री आश्रम से पंडित रवि दत्त अग्निहोत्री, पूर्व उपनिदेशक आनंद राज व्यास तथा कोऑपरेटिव निरीक्षक रोजा बिस्सा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में महिलाओं द्वारा होली एवं शीतला अष्टमी से संबंधित विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। करीब तीस स्टॉलों पर खाने-पीने की पारंपरिक वस्तुएं, सूखी सब्जियां, होली के रंग, पिचकारियां तथा त्योहारों से जुड़ी अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पादों को विशेष रूप से सराहा जा रहा है। आयोजकों द्वारा मेले में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विभिन्न आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संस्थान की अध्यक्ष संतोष पुरोहित ने बताया कि संस्था द्वारा यह मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि होली और शीतला अष्टमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुओं का विक्रय किया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है। मेले में रंग-बिरंगी सजावट और उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे मेले की रौनक और बढ़ेगी। प्रेरणा अध्यक्ष संतोष पुरोहित, उपाध्यक्ष मंगला बोहरा,मेला प्रभारी राखी व्यास, महासचिव सुमन कल्ला, सचिव आभा बोहरा,कोषाध्यक्ष सुनीता पुरोहित, संगठन मंत्री हेमा पुरोहित और व्यवस्था मंत्री कविता पुरोहित कार्यकारिणी सदस्य पिछले 5 वर्षों से हर त्योंहार पर मेला लगा रही है।1
- आज भारत के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पंकज चौधरी, जयंत चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मेरठ पहुँचकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया | प्रधानमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम मे पहुँचकर मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाई | उसके बाद मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया | Updated News-22/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- वाराणसी के पिपलानी कटरा स्थित बाबू मियां की कब्रिस्तान पर स्वर्गीय मरहूम जावेद खान बाबा की याद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ लोगों ने रोजा खोला। इस अवसर पर आयोजक ने बताया कि मगरिब की नमाज जुनैद हाफिज जी द्वारा अदा कराया गया एवं चार दिन से चल रहे तराबी का आज समापन हुआ,यह तराबी विगत कई वर्षों से चल रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शानू खान, अल्ला रक्खा,शम्श खान,बेलाल खान, युसूफ खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *देखते रहिए* *तेज इंडिया लाइव न्यूज़* की *पल-पल की अपडेट* **जिला मीडिया प्रभारी बन्टू* *सिंह* *22 फरवरी को फिरोजाबाद* *न्यायालय* *परिसर में मेगा विधिक सहायता* *एवं सेवा शिविर*3
- 👉 नेशनल हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से टकराई कैंटर, चालक की दर्दनाक मौत 👉 समय पर ट्रेलर हटाया जाता तो टल सकता था हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 👉 पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते बुझा घर का चिराग आगरा- फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रेलर ने देर रात एक युवक की जान ले ली। शनिवार दिन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर घंटों तक सड़क किनारे खड़ा रहा। स्थानीय पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन ट्रेलर को हाईवे से नहीं हटाया जा सका। देर रात तेज रफ्तार कैंटर पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात्रि करीब 1:40 बजे थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। कैंटर चालक 34 वर्षीय सोनू दुबे पुत्र हजारीलाल निवासी ग्राम जरार, जनपद मथुरा, फरीदाबाद की एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चलाते थे। वह शनिवार को लखनऊ से होर्डिंग का माल लेकर परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन के लिए निकले थे। आगरा पहुंचने पर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से उनकी कैंटर अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत रुककर राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुँचे नुनिहाई चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन का हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार सोनू दुबे परिवार में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े तीन भाई और दो बहनें हैं। उनकी शादी हाथरस निवासी लता से हुई थी और उनकी छह वर्षीय एक पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई केके दुबे का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटा लिया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। उनका आरोप है कि लापरवाही के चलते उनके परिवार का सबसे छोटा चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।1
- माथुर वैश्य इंटरनेशनल कांची क्लब ज्वैल द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थर्ड वाइस गवर्नर श्रीमती बबिता शंकर जी को ससम्मान आमंत्रित किया गया1
- लखनऊ में कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर AIMIM का बड़ा बयान असीम वकार ने क्या कहा ?1
- संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान किन्नर पायल सरगरा ने लगाया जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की गुहार जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में किन्नर समाज के भीतर आपसी विवाद और जातिगत भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। अर्जुन विहार, बोरानाडा निवासी प्रार्थीया पायल सरगरा ने निकिता उर्फ निक्कू, सीमा उर्फ पल्लवी, परी उर्फ हिमांशु, कल्पेश और आदिल के विरुद्ध जातिगत अपमान, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जातिगत भेदभाव और छुआछूत का आरोप पायल सरगरा, जो गादीपति सरोज भुआ (घंटाघर) के सानिध्य में जोधपुर के सरदारपुरा, शास्त्रीनगर और देवनगर जैसे क्षेत्रों में नेक लेने का कार्य करती हैं, उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से विपक्षीगण उनके और उनके शिष्यों (रेणु, काजल) के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। पायल का आरोप है कि ये लोग उन्हें 'टींगटी', 'सरगड़ी', 'डेढण' और 'भंगण' जैसे आपत्तिजनक व जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर अपमानित करते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ छुआछूत का बर्ताव करते हुए बर्तनों तक को हाथ लगाने पर पाबंदी लगाने और सार्वजनिक रूप से नीच कहने के आरोप भी लगाए गए हैं। संपत्ति हड़पने और कुचलने का प्रयास शिकायत के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से भी अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। पायल ने आरोप लगाया कि सीमा, निकिता और अन्य लोग उनके अर्जुन विहार स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जहर देकर मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थीया का दावा है कि आरोपियों के पास स्कॉर्पियो गाड़ियाँ (नंबर RJ 42 UA 7200 एवं RJ 22 UA 9114) हैं, जिनसे उन्हें रास्ते में कुचलने का प्रयास भी किया जा चुका है। गुरु के सामने भी की बदसलूकी घटनाक्रम के अनुसार, जब 29 जनवरी 2026 को पायल ने अपनी गुरु सरोज मासी को इस प्रताड़ना के बारे में बताया, तब आरोपियों ने वहां भी हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने पायल के मुंह पर थूककर उन्हें सबके सामने बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पायल का कहना है कि आरोपी हथियारबंद होकर उनके घर के आसपास घूमते हैं, जिससे उनका बाहर निकलना दूभर हो गया है। प्रार्थीया ने प्रशासन से अपनी और अपने शिष्यों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1