**प्रयागराज: ढोलीपुर में नवनिर्मित पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त, जांच की मांग** **प्रयागराज:** ग्राम सभा भगेसर देहली स्थित ढोलीपुर में पनासा मार्ग पर हाल ही में बने पुल का एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) क्षतिग्रस्त हो गया है। निर्माण के कुछ ही समय बाद पुल के धंसने और टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौके की जर्जर स्थिति दिखाते हुए जिम्मेदारों से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। छात्रों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। एप्रोच मार्ग के टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की अभी आधिकारिक व स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते, समस्या का हल हो!
**प्रयागराज: ढोलीपुर में नवनिर्मित पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त, जांच की मांग** **प्रयागराज:** ग्राम सभा भगेसर देहली स्थित ढोलीपुर में पनासा मार्ग पर हाल ही में बने पुल का एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) क्षतिग्रस्त हो गया है। निर्माण के कुछ ही समय बाद पुल के धंसने और टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौके की जर्जर स्थिति दिखाते हुए जिम्मेदारों से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। छात्रों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। एप्रोच मार्ग के टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की अभी आधिकारिक व स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते, समस्या का हल हो!
- मेवालाल बगिया तिराहे के मंदिर में चोरी: दानपात्र तोड़कर नकदी पार, स्मैकियों पर गहराया शक राजेश सरकार प्रयागराज। शहर के यमुनानगर जोन में मेवालाल बगिया तिराहे पर स्थित एक मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। पीपल के वृक्ष के नीचे बने इस मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उचक्के उसमें रखी करीब डेढ़ हजार रुपये की चढ़ावा राशि लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी बुधवार शाम को उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी सफाई करने पहुंचे। भंडारे की रकम पर चोरों ने फेरा हाथ मंदिर के पुजारी राजेश के मुताबिक, बीते 9 अगस्त को मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया था। इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दानपात्र में छोटी-बड़ी राशियां अर्पित की थीं। दानपात्र में वही श्रद्धा की कमाई जमा थी, जिस पर बुधवार को शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बुधवार शाम को जब तेज बारिश के बीच पुजारी राजेश मंदिर परिसर की सफाई करने पहुंचे, तो दानपात्र का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर देखने पर पता चला कि सारी नकदी गायब थी। नशेड़ियों के जमावड़े से स्थानीय लोग त्रस्त, स्मैकियों पर शक पुजारी राजेश ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात होते ही मंदिर और आसपास के इलाके में स्मैक पीने वाले नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। ये असामाजिक तत्व देर रात तक यहां मंडराते रहते हैं। पुजारी ने पूरी आशंका जताई है कि इसी स्मैकिया गैंग ने नशे की लत को पूरा करने के लिए मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया है। - पुलिस घटना से अनभिज्ञ हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी अभी तक नैनी थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत न मिलने के कारण स्थानीय नैनी पुलिस इस पूरी घटना से पूरी तरह बेखबर है। क्षेत्र के लोगों में इस चोरी को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है2
- ज्योत्स्ना संस्था ने झलवा में आयोजित किया सावन महोत्सव, महिलाओं बच्चों ने प्रतिभाग किया... प्रयागराज : प्रकृति चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। शिव और पार्वती के मिलन का महीना है। एकता, शक्ति, उत्सव और स्वास्थ्य से ही सावन की हरियाली और नारी शक्ति का संगम हैं यह बातें मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झलवा में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं/बहनों/दीदियों को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा जैसे सावन में झूले पर सब बहनें मिलकर गीत गाती हैं, वैसे ही समाज को भी एक साथ आगे बढ़ना है। माँ पार्वती ने कठिन तपस्या करके भगवान शिव को पाया। ये तप, धैर्य और समर्पण हर नारी के अंदर होता है। आप घर संभालती हैं, बच्चों का भविष्य बनाती हैं, समाज को संस्कार देती हैं। आप ही असली हरियाली हैं।स्वस्थ रहेंगे, संगठित रहेंगे और अपने भारतीय संस्कृति व परंपरा के संस्कारों को आगे बढ़ाएंगे।स्वागताध्यक्ष व काशी प्रांत भाजपा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. सुशील सिन्हा ने अतिथियों एवं बहनों का स्वागत करते हुए कहा सावन में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन आते हैं। ये सिर्फ त्योहार नहीं हैं। हरे वस्त्र, मेहंदी, झूले, भजन ये सब हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानसिक शांति देते हैं। आप सब विधानसभा शहर पश्चिमी की ताकत और आधार है। ज्योत्सना संस्था के सचिव अविचल द्विवेदी ने कहा अपनी लोक गीत, फाग, कजरी, झूले के गीतों से इस महोत्सव को जीवंत किया हैं। बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। बहनों, जिस घर में नारी खुश होती है उस घर में शिव का वास होता है। जिस समाज में नारी आगे बढ़ती है वो समाज भी शिव की तरह कल्याणकारी बनता है।कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने कहा बहनों आप सबके सहयोग से ये सावन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का महापर्व हैं। इससे पहले मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता हुई,जिसमें अंजलि ने पहला स्थान, शिखा ने दूसरा स्थान तथा राखी ने प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डांस में तान्या, शिव तांडव नृत्य में वैष्णव, रिद्धि,सिद्धि, सुनीता केसरवानी, शांति सिंह तथा उमा तिवारी का नृत्य बेहद ही शानदार रहा और वृद्ध महिला कमलावती ने अपने सुरीली आवाज से गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं बहनों को शाल ओढ़ाकर, मेमेंटो भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर पीपलगांव पार्षद दीपिका जैसल, चौफटका पार्षद रोमा भारतीया, झलवा पार्षद प्रीति गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी,आभा सिंह,युवा मोर्चा मंत्री पवन राष्ट्रवादी, अखिलेश श्रीवास्तव पूनम कुशवाहा,रेखा मौर्या, सतीश कुशवाहा,संजय द्विवेदी, डॉ कमल श्रीवास्तव, मीणा चौधरी, पूजा गुप्ता, तनु भारतीया, मंजू द्विवेदी, सबिता साहू, प्रियंका प्रजापति, रेनू प्रजापति, रूपला पटेल, प्रिया पटेल, निर्जला पटेल, अंजली कुशवाहा, आरती सिंह, सुनीता केसरवानी, स्वाती यादव, सोनम सरोज, उर्मिला साहू, विमला सिंह, प्रिया सिंह, शीला चौहान, मंजू मौर्या, सुषमा शाक्या आदि सभी बहनों को सम्मानित डॉ. सुशील सिन्हा और राम लोचन साहू ने किया। सावन महोत्सव का संचालन डॉ.आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।2
- कूटरचित दस्तावेजों से नामांतरण कराने का आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग प्रयागराज। चकिया क्षेत्र के रहने वाले डॉक्टर अनीस ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी जमीन पर कथित कब्जे और भूमाफियाओं के दबाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लखनपुर क्षेत्र स्थित उनकी जमीन को लेकर मामला एसडीएम न्यायालय में लंबित है और अभी तक जमीन की पैमाइश भी नहीं कराई गई है। इसके बावजूद कुछ लोग कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर अनीस के मुताबिक, वर्ष 2001 में कुछ लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन को अपने नाम कराने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद संबंधित बैनामा निरस्त कर दिया गया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोग लंबे समय से जमीन पर नजर बनाए हुए हैं । पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में कुछ दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हस्तक्षेप है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- *अतीक गैंग के भू माफियों ने मऊआईमा की सरकारी भूमि, ग्राम सभा की भूमि, व दूसरे की भूमिधरी जमीन के आपने नाम फर्जी कागज तैयार कर करोड़ों का किए क्रय* *Anchor*-- संगम नगरी प्रयागराज के थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमपुर मऊआइमा की अतीक गैंग के भू माफियाओ ने सरकारी भूमि ग्राम सभा की भूमि और दूसरे की भूमिदारी जमीन को कूट रचित कागज आपने नाम तैयार कर करोड़ों की भूमि को किया करें जहां योगी सरकार एक तरफ भूमाफियाओं की नकेल कसने पर तत्पर है वही यह भूमिया अवैध तरीके से जमीनों का क्रय विक्रय कर संपत्ति को अर्जित कर रहे हैं 4712/1 भीटा तालाब के खाते में 1359 फसली में दर्ज है 4712/2 खलीलउद्दीन के खाते में दर्ज है जिसका फर्जी खसरा बना कर पूरे रकबे को खलील उद्दीन के खाते में दिखा कर इसको बेच दिया गया जों की 4712/1 में 2010 में काशी आवास योजना बनने जा रही थी जिसमें शासन की रिपोर्ट लगी की ये NZA में तालाब दर्ज है इसलिए आवास विकास ने ADM ओर SDM की रिपोर्ट के अधार पर काशी आवास योजना यहां से दूसरे ग्राम सभा में शिफ्ट की गई है वहीं 4713 अब्दुल मन्नान के भूमिधरी को भूमाफियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपने खसरा में फर्जी खतौनी बना कर बेच दिया.अब्दुल मन्नान की शिकायत पर DCP ने जांच करा कर FIR दर्ज करने का आदेश दिए डीसीपी के आदेश के बाद मऊआइमा थाना में मुजफ्फर हक़, आमिर मुनाफ, मुतिबुर्रब वा लल्लू सोनी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड भीम सिंह बताया जा रहा है जो की तमाम जगहों की सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रय विक्रय का काम किया जाता है जिससे करोड़ों की अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की जा रही है। *बाईट मो अख्तर पुत्र अब्दुल मन्नान*1
- प्रयागराज के सलोरी में फायरिंग और हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती प्रयागराज के सलोरी में अंकित कुमार सिंह के पास तारीख 18 अगस्त 2026, रात सवा 11 से साढ़े 11 बजे के बीच अनजाने नंबर से फोन आता है जिसमें दीपक शुक्ला कह रहा है कि कहाँ हो तुम जल्दी आओ अपने घर नहीं तो आज तुम्हें या तुम्हारे पिताजी को मार देंगे जैसे ही अंकित गेट पर पहुंचा, वहां पहले से दीपक शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला, निवासी सलोरी पार्षद आवास, प्रयागराज और धनंजय तिवारी, निवासी प्रतापगढ़ मौजूद थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित को लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया।इसी बीच दीपक शुक्ला ने अवैध पिस्टल निकाल कर अंकित पर फायर कर दिया। गोली दाहिने पैर में लगी और वो लहूलुहान होकर गिर गए। अंकित के पिता उन्हें घर ले आए। इसके बाद निखिल शुक्ला, दिवाकर यादव, पीयूष तिवारी और नीरज मिश्रा भी वहां पहुंचे। इन्होंने घर का गेट पीटा। घर में अंकित की माता, पिता, 2 बहनें और एक छोटा बच्चा था। गेट न खुलने पर 15-20 राउंड फायरिंग की और "जान से मार देंगे" की धमकी दिया फिर अंकित ने 112, ACP कर्नलगंज और कमिश्नर प्रयागराज को फोन किया। पुलिस आई और उन्हें अस्पताल ले गई। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने हाथापाई की। अतिरिक्त पुलिस आने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज हुआ।अंकित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- संवाद से ही बचेगा संविधान और लोकतंत्र : राजमणि पटेल पूर्व मंत्री गौहनिया प्रयागराज विधानसभा बारा क्षेत्र स्थित एसएस हॉस्पिटल गौहनिया में बुधवार को सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने की। बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर मंथन हुआ। राजमणि पटेल ने कहा कि किसान, मजदूर और दलित इस देश की ताकत, पूंजी और धरोहर हैं। अपने श्रम और परिश्रम से यही वर्ग देश के विकास की नींव मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के विश्वास को धर्मांधता के अंधेरे में धकेलकर वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत लोगों को आपस में बैठाकर विचार-विमर्श करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर संवाद करने की है। संवाद के जरिए ही समस्याओं का समाधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा सकता है। राजमणि पटेल ने कहा, “संवाद के माध्यम से ही हमें सामाजिक न्याय की लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमें अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा। संविधान ने हमें जीने का रास्ता दिया है, इसलिए उसे कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।” बैठक में मौजूद लोगों ने भी सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। बैठक में इन मुद्दों पर आगे भी जनसंवाद और विचार-विमर्श जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रयागराज के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश पटेल, डॉ. संजय सिंह पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, राम सिंह यादव, राम बहादुर यादव, डॉ. उदय राज पटेल, कुलदीप यादव, सरदार उदय पटेल, तिलक राज सिंह, दीपक श्रीवास्तव और रामायण पटेल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।2
- प्रयागराज: रिठैया गांव में तालाब का पानी सड़क पर भरा, लाखों की लागत से बनी RCC इंटरलॉकिंग सड़क डूबी प्रयागराज: रिठैया गांव में तालाब का पानी सड़क पर भरा, लाखों की लागत से बनी RCC इंटरलॉकिंग सड़क डूबी प्रयागराज। जनपद के ग्राम रिठैया से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद गांव का तालाब पूरी तरह लबालब भर गया, जिसका पानी ओवरफ्लो होकर गांव की नवनिर्मित RCC इंटरलॉकिंग सड़क पर जा भरा। देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई। गौरतलब है कि यह सड़क लाखों रुपये की लागत से हाल ही में बनवाई गई थी, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब का पानी सीधे सड़क पर आ गया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय तालाब के जलस्तर और निकासी का ध्यान नहीं रखा गया, जिस वजह से हर बारिश में यह समस्या दोहराई जाती है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, वहीं सड़क को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तालाब की मेड़बंदी कराई जाए और उचित जल निकासी की व्यवस्था बनाई जाए, ताकि नई बनी सड़क सुरक्षित रह सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।2
- एक शाम वतन के नाम: फूलपुर प्रयागराज में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर में “एक शाम वतन के नाम” के शीर्षक से एक शानदार महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कलाम ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। स्थानीय लोगों और साहित्यप्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर शायरों का उत्साहवर्धन किया। मुशायरे में जनाब मखदूम फूलपुरी, जनाब सुरेश कुमार अकेला चंदौली, जनाब शकील फूलपुरी, जनाब डॉक्टर शोएब सिद्दीकी फूलपुरी, जनाब इरफान इलाहाबादी, जनाब चांद फूलपुरी, जनाब आजम इकबाल दानिश इलाहाबादी, जनाब अब्दुल रहमान इलाहाबादी, जनाब अरसलान मुदस्सिर और जनाब सगीर फूलपुरी ने अपने बेहतरीन अशआर और कलाम पेश किए। शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से वतन से मोहब्बत, इंसानियत, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शरीक फूलपुरी ने प्रभावी अंदाज में किया, जबकि शेर-ए-निगरानी की जिम्मेदारी सुहैल ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम में मेहमान-ए-खास जनाब अलहाज डॉक्टर मोइनुद्दीन की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। मुशायरे में पूर्व सभासद मोहम्मद कामिल, मोहम्मद अनीस, सुहेल, अधिवक्ता उर्फी, अहमद राजा, अब्दुल्ला अहद, सभासद सेराज, वसीम, टिंकू, अधिवक्ता नौशाद अहमद बाबू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शायरों के एक के बाद एक शानदार कलाम पर महफिल में मौजूद लोगों ने जमकर दाद दी। देर तक तालियों और वाह-वाह की आवाजों से पूरा माहौल गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी शायरों, मेहमानों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। “एक शाम वतन के नाम” की यह महफिल फूलपुर में साहित्य और शायरी के चाहने वालों के लिए यादगार बन गई। पत्रकार अशरफ1