logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संवाद से ही बचेगा संविधान और लोकतंत्र : राजमणि पटेल पूर्व मंत्री गौहनिया प्रयागराज विधानसभा बारा क्षेत्र स्थित एसएस हॉस्पिटल गौहनिया में बुधवार को सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने की। बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर मंथन हुआ। राजमणि पटेल ने कहा कि किसान, मजदूर और दलित इस देश की ताकत, पूंजी और धरोहर हैं। अपने श्रम और परिश्रम से यही वर्ग देश के विकास की नींव मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के विश्वास को धर्मांधता के अंधेरे में धकेलकर वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत लोगों को आपस में बैठाकर विचार-विमर्श करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर संवाद करने की है। संवाद के जरिए ही समस्याओं का समाधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा सकता है। राजमणि पटेल ने कहा, “संवाद के माध्यम से ही हमें सामाजिक न्याय की लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमें अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा। संविधान ने हमें जीने का रास्ता दिया है, इसलिए उसे कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।” बैठक में मौजूद लोगों ने भी सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। बैठक में इन मुद्दों पर आगे भी जनसंवाद और विचार-विमर्श जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रयागराज के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश पटेल, डॉ. संजय सिंह पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, राम सिंह यादव, राम बहादुर यादव, डॉ. उदय राज पटेल, कुलदीप यादव, सरदार उदय पटेल, तिलक राज सिंह, दीपक श्रीवास्तव और रामायण पटेल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_राजेश सोनकर पत्रकार
राजेश सोनकर पत्रकार
Allahabad, Prayagraj•
2 hrs ago

संवाद से ही बचेगा संविधान और लोकतंत्र : राजमणि पटेल पूर्व मंत्री गौहनिया प्रयागराज विधानसभा बारा क्षेत्र स्थित एसएस हॉस्पिटल गौहनिया में बुधवार को सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने की। बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर मंथन हुआ। राजमणि पटेल ने कहा कि किसान, मजदूर और दलित इस देश की ताकत, पूंजी और धरोहर हैं। अपने श्रम और परिश्रम से यही वर्ग देश के विकास की नींव मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के विश्वास को धर्मांधता के अंधेरे में धकेलकर वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत लोगों को आपस में बैठाकर विचार-विमर्श करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर संवाद करने की है। संवाद के जरिए ही समस्याओं का समाधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को

मजबूत किया जा सकता है। राजमणि पटेल ने कहा, “संवाद के माध्यम से ही हमें सामाजिक न्याय की लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमें अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा। संविधान ने हमें जीने का रास्ता दिया है, इसलिए उसे कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।” बैठक में मौजूद लोगों ने भी सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। बैठक में इन मुद्दों पर आगे भी जनसंवाद और विचार-विमर्श जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रयागराज के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश पटेल, डॉ. संजय सिंह पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, राम सिंह यादव, राम बहादुर यादव, डॉ. उदय राज पटेल, कुलदीप यादव, सरदार उदय पटेल, तिलक राज सिंह, दीपक श्रीवास्तव और रामायण पटेल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *अतीक गैंग के भू माफियों ने मऊआईमा की सरकारी भूमि, ग्राम सभा की भूमि, व दूसरे की भूमिधरी जमीन के आपने नाम फर्जी कागज तैयार कर करोड़ों का किए क्रय* *Anchor*-- संगम नगरी प्रयागराज के थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमपुर मऊआइमा की अतीक गैंग के भू माफियाओ ने सरकारी भूमि ग्राम सभा की भूमि और दूसरे की भूमिदारी जमीन को कूट रचित कागज आपने नाम तैयार कर करोड़ों की भूमि को किया करें जहां योगी सरकार एक तरफ भूमाफियाओं की नकेल कसने पर तत्पर है वही यह भूमिया अवैध तरीके से जमीनों का क्रय विक्रय कर संपत्ति को अर्जित कर रहे हैं 4712/1 भीटा तालाब के खाते में 1359 फसली में दर्ज है 4712/2 खलीलउद्दीन के खाते में दर्ज है जिसका फर्जी खसरा बना कर पूरे रकबे को खलील उद्दीन के खाते में दिखा कर इसको बेच दिया गया जों की 4712/1 में 2010 में काशी आवास योजना बनने जा रही थी जिसमें शासन की रिपोर्ट लगी की ये NZA में तालाब दर्ज है इसलिए आवास विकास ने ADM ओर SDM की रिपोर्ट के अधार पर काशी आवास योजना यहां से दूसरे ग्राम सभा में शिफ्ट की गई है वहीं 4713 अब्दुल मन्नान के भूमिधरी को भूमाफियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपने खसरा में फर्जी खतौनी बना कर बेच दिया.अब्दुल मन्नान की शिकायत पर DCP ने जांच करा कर FIR दर्ज करने का आदेश दिए डीसीपी के आदेश के बाद मऊआइमा थाना में मुजफ्फर हक़, आमिर मुनाफ, मुतिबुर्रब वा लल्लू सोनी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड भीम सिंह बताया जा रहा है जो की तमाम जगहों की सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रय विक्रय का काम किया जाता है जिससे करोड़ों की अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की जा रही है। *बाईट मो अख्तर पुत्र अब्दुल मन्नान*
    1
    *अतीक गैंग के भू माफियों ने मऊआईमा की सरकारी भूमि, ग्राम सभा की भूमि, व दूसरे की भूमिधरी जमीन के आपने नाम फर्जी कागज तैयार कर करोड़ों का किए क्रय*

*Anchor*-- संगम नगरी
प्रयागराज के थाना क्षेत्र अंतर्गत  आजमपुर मऊआइमा की अतीक गैंग के भू माफियाओ ने सरकारी भूमि ग्राम सभा की भूमि और दूसरे की भूमिदारी जमीन को कूट रचित कागज आपने नाम तैयार कर करोड़ों की भूमि को किया करें जहां योगी सरकार एक तरफ भूमाफियाओं की नकेल कसने पर तत्पर है वही यह भूमिया अवैध तरीके से जमीनों का क्रय विक्रय कर संपत्ति को अर्जित कर रहे हैं 

4712/1 भीटा तालाब के खाते में 1359 फसली में दर्ज है 4712/2 खलीलउद्दीन के खाते में दर्ज है जिसका फर्जी खसरा बना कर पूरे रकबे को खलील उद्दीन के खाते में दिखा कर इसको बेच दिया गया

जों की 4712/1 में 2010 में काशी आवास योजना बनने जा रही थी जिसमें शासन की रिपोर्ट लगी की ये NZA में तालाब दर्ज है इसलिए आवास विकास ने ADM ओर SDM की रिपोर्ट के अधार पर काशी आवास योजना यहां से दूसरे ग्राम सभा में शिफ्ट की गई है

वहीं 4713 अब्दुल मन्नान के भूमिधरी को भूमाफियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपने खसरा में फर्जी खतौनी बना कर बेच दिया.अब्दुल मन्नान की शिकायत पर DCP ने जांच करा कर FIR दर्ज करने का आदेश दिए डीसीपी के आदेश के बाद मऊआइमा थाना में मुजफ्फर हक़, आमिर मुनाफ, मुतिबुर्रब वा लल्लू सोनी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड भीम सिंह बताया जा रहा है जो की तमाम जगहों की सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रय विक्रय का काम किया जाता है जिससे करोड़ों की अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की जा रही है।

*बाईट मो अख्तर पुत्र अब्दुल मन्नान*
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के सलोरी में फायरिंग और हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती प्रयागराज के सलोरी में अंकित कुमार सिंह के पास तारीख 18 अगस्त 2026, रात सवा 11 से साढ़े 11 बजे के बीच अनजाने नंबर से फोन आता है जिसमें दीपक शुक्ला कह रहा है कि कहाँ हो तुम जल्दी आओ अपने घर नहीं तो आज तुम्हें या तुम्हारे पिताजी को मार देंगे जैसे ही अंकित गेट पर पहुंचा, वहां पहले से दीपक शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला, निवासी सलोरी पार्षद आवास, प्रयागराज और धनंजय तिवारी, निवासी प्रतापगढ़ मौजूद थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित को लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया।इसी बीच दीपक शुक्ला ने अवैध पिस्टल निकाल कर अंकित पर फायर कर दिया। गोली दाहिने पैर में लगी और वो लहूलुहान होकर गिर गए। अंकित के पिता उन्हें घर ले आए। इसके बाद निखिल शुक्ला, दिवाकर यादव, पीयूष तिवारी और नीरज मिश्रा भी वहां पहुंचे। इन्होंने घर का गेट पीटा। घर में अंकित की माता, पिता, 2 बहनें और एक छोटा बच्चा था। गेट न खुलने पर 15-20 राउंड फायरिंग की और "जान से मार देंगे" की धमकी दिया फिर अंकित ने 112, ACP कर्नलगंज और कमिश्नर प्रयागराज को फोन किया। पुलिस आई और उन्हें अस्पताल ले गई। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने हाथापाई की। अतिरिक्त पुलिस आने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज हुआ।अंकित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    प्रयागराज के सलोरी में फायरिंग और हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
प्रयागराज के सलोरी में अंकित कुमार सिंह  के पास तारीख 18 अगस्त 2026, रात सवा 11 से साढ़े 11 बजे के बीच अनजाने नंबर से फोन आता है जिसमें दीपक शुक्ला कह रहा है कि कहाँ हो तुम जल्दी आओ अपने घर नहीं तो आज तुम्हें या तुम्हारे पिताजी को मार देंगे जैसे ही अंकित गेट पर पहुंचा, वहां पहले से दीपक शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला, निवासी सलोरी पार्षद आवास, प्रयागराज और धनंजय तिवारी, निवासी प्रतापगढ़ मौजूद थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित को लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया।इसी बीच दीपक शुक्ला ने अवैध पिस्टल निकाल कर अंकित पर फायर कर दिया। गोली दाहिने पैर में लगी और वो लहूलुहान होकर गिर गए। अंकित के पिता उन्हें घर ले आए। इसके बाद निखिल शुक्ला, दिवाकर यादव, पीयूष तिवारी और नीरज मिश्रा भी वहां पहुंचे। इन्होंने घर का गेट पीटा। घर में अंकित की माता, पिता, 2 बहनें और एक छोटा बच्चा था। गेट न खुलने पर 15-20 राउंड फायरिंग की और "जान से मार देंगे" की धमकी दिया फिर अंकित ने 112, ACP कर्नलगंज और कमिश्नर प्रयागराज को फोन किया। पुलिस आई और उन्हें अस्पताल ले गई। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने हाथापाई की। अतिरिक्त पुलिस आने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज हुआ।अंकित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संवाद से ही बचेगा संविधान और लोकतंत्र : राजमणि पटेल पूर्व मंत्री गौहनिया प्रयागराज विधानसभा बारा क्षेत्र स्थित एसएस हॉस्पिटल गौहनिया में बुधवार को सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने की। बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर मंथन हुआ। राजमणि पटेल ने कहा कि किसान, मजदूर और दलित इस देश की ताकत, पूंजी और धरोहर हैं। अपने श्रम और परिश्रम से यही वर्ग देश के विकास की नींव मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के विश्वास को धर्मांधता के अंधेरे में धकेलकर वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत लोगों को आपस में बैठाकर विचार-विमर्श करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर संवाद करने की है। संवाद के जरिए ही समस्याओं का समाधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा सकता है। राजमणि पटेल ने कहा, “संवाद के माध्यम से ही हमें सामाजिक न्याय की लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमें अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा। संविधान ने हमें जीने का रास्ता दिया है, इसलिए उसे कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।” बैठक में मौजूद लोगों ने भी सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। बैठक में इन मुद्दों पर आगे भी जनसंवाद और विचार-विमर्श जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रयागराज के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश पटेल, डॉ. संजय सिंह पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, राम सिंह यादव, राम बहादुर यादव, डॉ. उदय राज पटेल, कुलदीप यादव, सरदार उदय पटेल, तिलक राज सिंह, दीपक श्रीवास्तव और रामायण पटेल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    2
    संवाद से ही बचेगा संविधान और लोकतंत्र : राजमणि पटेल पूर्व मंत्री
गौहनिया प्रयागराज 
विधानसभा बारा क्षेत्र स्थित एसएस हॉस्पिटल गौहनिया में बुधवार को सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने की। बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर मंथन हुआ।
राजमणि पटेल ने कहा कि किसान, मजदूर और दलित इस देश की ताकत, पूंजी और धरोहर हैं। अपने श्रम और परिश्रम से यही वर्ग देश के विकास की नींव मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के विश्वास को धर्मांधता के अंधेरे में धकेलकर वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत लोगों को आपस में बैठाकर विचार-विमर्श करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर संवाद करने की है। संवाद के जरिए ही समस्याओं का समाधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा सकता है।
राजमणि पटेल ने कहा, “संवाद के माध्यम से ही हमें सामाजिक न्याय की लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमें अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा। संविधान ने हमें जीने का रास्ता दिया है, इसलिए उसे कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।”
बैठक में मौजूद लोगों ने भी सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। बैठक में इन मुद्दों पर आगे भी जनसंवाद और विचार-विमर्श जारी रखने का संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रयागराज के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रमेश पटेल, डॉ. संजय सिंह पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, राम सिंह यादव, राम बहादुर यादव, डॉ. उदय राज पटेल, कुलदीप यादव, सरदार उदय पटेल, तिलक राज सिंह, दीपक श्रीवास्तव और रामायण पटेल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज: रिठैया गांव में तालाब का पानी सड़क पर भरा, लाखों की लागत से बनी RCC इंटरलॉकिंग सड़क डूबी प्रयागराज: रिठैया गांव में तालाब का पानी सड़क पर भरा, लाखों की लागत से बनी RCC इंटरलॉकिंग सड़क डूबी प्रयागराज। जनपद के ग्राम रिठैया से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद गांव का तालाब पूरी तरह लबालब भर गया, जिसका पानी ओवरफ्लो होकर गांव की नवनिर्मित RCC इंटरलॉकिंग सड़क पर जा भरा। देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई। गौरतलब है कि यह सड़क लाखों रुपये की लागत से हाल ही में बनवाई गई थी, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब का पानी सीधे सड़क पर आ गया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय तालाब के जलस्तर और निकासी का ध्यान नहीं रखा गया, जिस वजह से हर बारिश में यह समस्या दोहराई जाती है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, वहीं सड़क को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तालाब की मेड़बंदी कराई जाए और उचित जल निकासी की व्यवस्था बनाई जाए, ताकि नई बनी सड़क सुरक्षित रह सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
    2
    प्रयागराज: रिठैया गांव में तालाब का पानी सड़क पर भरा, लाखों की लागत से बनी RCC इंटरलॉकिंग सड़क डूबी
प्रयागराज: रिठैया गांव में तालाब का पानी सड़क पर भरा, लाखों की लागत से बनी RCC इंटरलॉकिंग सड़क डूबी
प्रयागराज। जनपद के ग्राम रिठैया से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद गांव का तालाब पूरी तरह लबालब भर गया, जिसका पानी ओवरफ्लो होकर गांव की नवनिर्मित RCC इंटरलॉकिंग सड़क पर जा भरा। देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई।
गौरतलब है कि यह सड़क लाखों रुपये की लागत से हाल ही में बनवाई गई थी, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब का पानी सीधे सड़क पर आ गया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय तालाब के जलस्तर और निकासी का ध्यान नहीं रखा गया, जिस वजह से हर बारिश में यह समस्या दोहराई जाती है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, वहीं सड़क को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तालाब की मेड़बंदी कराई जाए और उचित जल निकासी की व्यवस्था बनाई जाए, ताकि नई बनी सड़क सुरक्षित रह सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज की हडिया तहसील अंतर्गत बारिश का ऐसा कर की एडवोकेट के चेंबर में ही पानी डूब गया और देखने से एडवोकेट लोग अपने पैर सिट के ऊपर डाल कर बैठे हुए हैं
    1
    प्रयागराज की हडिया तहसील अंतर्गत बारिश का ऐसा कर की एडवोकेट के चेंबर में ही पानी डूब गया और देखने से एडवोकेट लोग अपने पैर सिट के ऊपर 
डाल कर बैठे हुए हैं
    user_Rajendra Pandey
    Rajendra Pandey
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *प्रयागराज के जलभराव पर आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने जताई चिंता,त्वरित कार्यवाही का किया आवाहन* *प्रयागराज के जलभराव पर आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने जताई चिंता,त्वरित कार्यवाही का किया आवाहन* परम पूज्य संत, राष्ट्रचिंतक, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्रखर वक्ता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रयागराज में जलभराव की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का आह्वान किया। गुरुदेव ने कहा कि जिस पावन प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा, यमुना एवं संगम की आस्था से आते हैं, उस ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में जलभराव जैसी समस्या अत्यंत चिंताजनक है। आखिर इसके लिए प्रशासन अथवा नगर निगम में जिम्मेदारी किसकी है, यह तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कार्य में चूक हुई है तो उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराई जाए और जिम्मेदारी तय की जाए। आज तकनीक और आधुनिक प्रबंधन का युग है, ऐसे में प्रयागराज को जलभराव जैसी समस्या से मुक्त करना आवश्यक है। गुरुदेव ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक के उपयोग और दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज केवल एक शहर नहीं, बल्कि सनातन आस्था और भारतीय संस्कृति की पहचान
    1
    *प्रयागराज के जलभराव पर आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने जताई चिंता,त्वरित कार्यवाही का किया आवाहन*

*प्रयागराज के जलभराव पर आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने जताई चिंता,त्वरित कार्यवाही का किया आवाहन*
परम पूज्य संत, राष्ट्रचिंतक, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्रखर वक्ता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रयागराज में जलभराव की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का आह्वान किया।
गुरुदेव ने कहा कि जिस पावन प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा, यमुना एवं संगम की आस्था से आते हैं, उस ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में जलभराव जैसी समस्या अत्यंत चिंताजनक है। आखिर इसके लिए प्रशासन अथवा नगर निगम में जिम्मेदारी किसकी है, यह तय होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कार्य में चूक हुई है तो उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराई जाए और जिम्मेदारी तय की जाए। आज तकनीक और आधुनिक प्रबंधन का युग है, ऐसे में प्रयागराज को जलभराव जैसी समस्या से मुक्त करना आवश्यक है।
गुरुदेव ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक के उपयोग और दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज केवल एक शहर नहीं, बल्कि सनातन आस्था और भारतीय संस्कृति की पहचान
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • **प्रयागराज: ढोलीपुर में नवनिर्मित पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त, जांच की मांग** **प्रयागराज:** ग्राम सभा भगेसर देहली स्थित ढोलीपुर में पनासा मार्ग पर हाल ही में बने पुल का एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) क्षतिग्रस्त हो गया है। निर्माण के कुछ ही समय बाद पुल के धंसने और टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौके की जर्जर स्थिति दिखाते हुए जिम्मेदारों से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। छात्रों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। एप्रोच मार्ग के टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की अभी आधिकारिक व स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते, समस्या का हल हो!
    1
    **प्रयागराज: ढोलीपुर में नवनिर्मित पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त, जांच की मांग**
**प्रयागराज:** ग्राम सभा भगेसर देहली स्थित ढोलीपुर में पनासा मार्ग पर हाल ही में बने पुल का एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) क्षतिग्रस्त हो गया है। निर्माण के कुछ ही समय बाद पुल के धंसने और टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौके की जर्जर स्थिति दिखाते हुए जिम्मेदारों से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। छात्रों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। एप्रोच मार्ग के टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की अभी आधिकारिक व स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते, समस्या का हल हो!
    user_GOPAL JEE
    GOPAL JEE
    Lawyer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एक शाम वतन के नाम: फूलपुर प्रयागराज में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर में “एक शाम वतन के नाम” के शीर्षक से एक शानदार महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कलाम ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। स्थानीय लोगों और साहित्यप्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर शायरों का उत्साहवर्धन किया। मुशायरे में जनाब मखदूम फूलपुरी, जनाब सुरेश कुमार अकेला चंदौली, जनाब शकील फूलपुरी, जनाब डॉक्टर शोएब सिद्दीकी फूलपुरी, जनाब इरफान इलाहाबादी, जनाब चांद फूलपुरी, जनाब आजम इकबाल दानिश इलाहाबादी, जनाब अब्दुल रहमान इलाहाबादी, जनाब अरसलान मुदस्सिर और जनाब सगीर फूलपुरी ने अपने बेहतरीन अशआर और कलाम पेश किए। शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से वतन से मोहब्बत, इंसानियत, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शरीक फूलपुरी ने प्रभावी अंदाज में किया, जबकि शेर-ए-निगरानी की जिम्मेदारी सुहैल ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम में मेहमान-ए-खास जनाब अलहाज डॉक्टर मोइनुद्दीन की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। मुशायरे में पूर्व सभासद मोहम्मद कामिल, मोहम्मद अनीस, सुहेल, अधिवक्ता उर्फी, अहमद राजा, अब्दुल्ला अहद, सभासद सेराज, वसीम, टिंकू, अधिवक्ता नौशाद अहमद बाबू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शायरों के एक के बाद एक शानदार कलाम पर महफिल में मौजूद लोगों ने जमकर दाद दी। देर तक तालियों और वाह-वाह की आवाजों से पूरा माहौल गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी शायरों, मेहमानों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। “एक शाम वतन के नाम” की यह महफिल फूलपुर में साहित्य और शायरी के चाहने वालों के लिए यादगार बन गई। पत्रकार अशरफ
    1
    एक शाम वतन के नाम: फूलपुर प्रयागराज में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन
फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर में “एक शाम वतन के नाम” के शीर्षक से एक शानदार महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कलाम ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। स्थानीय लोगों और साहित्यप्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर शायरों का उत्साहवर्धन किया।
मुशायरे में जनाब मखदूम फूलपुरी, जनाब सुरेश कुमार अकेला चंदौली, जनाब शकील फूलपुरी, जनाब डॉक्टर शोएब सिद्दीकी फूलपुरी, जनाब इरफान इलाहाबादी, जनाब चांद फूलपुरी, जनाब आजम इकबाल दानिश इलाहाबादी, जनाब अब्दुल रहमान इलाहाबादी, जनाब अरसलान मुदस्सिर और जनाब सगीर फूलपुरी ने अपने बेहतरीन अशआर और कलाम पेश किए। शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से वतन से मोहब्बत, इंसानियत, आपसी भाईचारे और समाज में सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन शरीक फूलपुरी ने प्रभावी अंदाज में किया, जबकि शेर-ए-निगरानी की जिम्मेदारी सुहैल ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम में मेहमान-ए-खास जनाब अलहाज डॉक्टर मोइनुद्दीन की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
मुशायरे में पूर्व सभासद मोहम्मद कामिल, मोहम्मद अनीस, सुहेल, अधिवक्ता उर्फी, अहमद राजा, अब्दुल्ला अहद, सभासद सेराज, वसीम, टिंकू, अधिवक्ता नौशाद अहमद बाबू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शायरों के एक के बाद एक शानदार कलाम पर महफिल में मौजूद लोगों ने जमकर दाद दी। देर तक तालियों और वाह-वाह की आवाजों से पूरा माहौल गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी शायरों, मेहमानों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। “एक शाम वतन के नाम” की यह महफिल फूलपुर में साहित्य और शायरी के चाहने वालों के लिए यादगार बन गई।
पत्रकार अशरफ
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.