logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, झुंझुनूं, घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया और गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने एजेंसी संचालक से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था, गैस सिलेंडरों के वितरण और उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एजेंसी में रखे स्टॉक का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। डॉ. गर्ग ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध वितरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस आमजन की आवश्यक सेवा से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी आपूर्ति में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या अनियमितता सामने आती है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा तथा वृत्ताधिकारी पुलिस नोपाराम भी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
2 hrs ago

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, झुंझुनूं, घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया और गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने एजेंसी संचालक से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था, गैस सिलेंडरों के वितरण और उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एजेंसी में रखे स्टॉक का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। डॉ. गर्ग ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध वितरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस आमजन की आवश्यक सेवा से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी आपूर्ति में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या अनियमितता सामने आती है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा तथा वृत्ताधिकारी पुलिस नोपाराम भी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनू के छात्र नवीन झाझड़िया ने रचा इतिहास, सीए फाउंडेशन में पहली ही कोशिश में सफलता, झुंझुनू। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सफलता कैसे हासिल की जाती है, इसका उदाहरण राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर के छात्र नवीन झाझड़िया ने पेश किया है। झाझड़िया की ढाणी (सीगड़ा) निवासी नवीन ने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्र की सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया। संस्था निदेशक इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि नवीन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहा है। सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया और प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने भी छात्र को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। नवीन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। समारोह में अभिभावक जयप्रकाश झाझड़िया सहित नरेन्द्र ढाका, हरेन्द्र डारा, नितेश लामोरिया तथा शिक्षकगण सुधीर शर्मा, मंगलाराम, महावीर शर्मा और मनीष सैनी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
    1
    झुंझुनू के छात्र नवीन झाझड़िया ने रचा इतिहास, सीए फाउंडेशन में पहली ही कोशिश में सफलता,
झुंझुनू। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सफलता कैसे हासिल की जाती है, इसका उदाहरण राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर के छात्र नवीन झाझड़िया ने पेश किया है। झाझड़िया की ढाणी (सीगड़ा) निवासी नवीन ने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
छात्र की सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया। संस्था निदेशक इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि नवीन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहा है। सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया और प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने भी छात्र को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
नवीन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। समारोह में अभिभावक जयप्रकाश झाझड़िया सहित नरेन्द्र ढाका, हरेन्द्र डारा, नितेश लामोरिया तथा शिक्षकगण सुधीर शर्मा, मंगलाराम, महावीर शर्मा और मनीष सैनी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के खांदवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लंबे समय से एक प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
    1
    झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के खांदवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लंबे समय से एक प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by सरजीत पाजू
    1
    Post by सरजीत पाजू
    user_सरजीत पाजू
    सरजीत पाजू
    बहल सेंट, भिवानी, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • चूरू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024: 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू चूरू संभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय चूरू की ओर से यह प्रक्रिया राजकीय गोपीराम गोयनका उमावि, चूरू में आयोजित की जा रही है। संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। प्रबोधन समिति के सदस्य सचिव महेन्द्र बडसरा ने बताया कि भर्ती के तहत कुल 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया 11 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग श्रेणी के 750 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा पुनः परीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चूरू को भेज दी गई है। सत्यापन प्रक्रिया में पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फिर रजिस्ट्रेशन और उसके बाद 30 टीमों द्वारा दस्तावेज जांच की जा रही है। पूरी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए परिवेदना समिति, खेल समिति, अनुशासन समिति और सामान्य व्यवस्था समिति का गठन किया गया है।
    1
    चूरू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024: 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू
चूरू संभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय चूरू की ओर से यह प्रक्रिया राजकीय गोपीराम गोयनका उमावि, चूरू में आयोजित की जा रही है।
संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। प्रबोधन समिति के सदस्य सचिव महेन्द्र बडसरा ने बताया कि भर्ती के तहत कुल 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
यह प्रक्रिया 11 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग श्रेणी के 750 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है।
दिव्यांग अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा पुनः परीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चूरू को भेज दी गई है।
सत्यापन प्रक्रिया में पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फिर रजिस्ट्रेशन और उसके बाद 30 टीमों द्वारा दस्तावेज जांच की जा रही है। पूरी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए परिवेदना समिति, खेल समिति, अनुशासन समिति और सामान्य व्यवस्था समिति का गठन किया गया है।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by राजस्थान न्यूज सुरेश
    1
    Post by राजस्थान न्यूज सुरेश
    user_राजस्थान न्यूज सुरेश
    राजस्थान न्यूज सुरेश
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *नारनौल न्यूज़* 📹 पुष्कर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी संदीप उर्फ सिंधया हिस्ट्रीशीटर, पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज *साधना न्यूज चैनल से सतीश कुमार शर्मा की रिपोर्ट*
    1
    *नारनौल न्यूज़* 📹
पुष्कर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी संदीप उर्फ सिंधया हिस्ट्रीशीटर, पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज
*साधना न्यूज चैनल से सतीश कुमार शर्मा की रिपोर्ट*
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    9 hrs ago
  • रींगस में पैंथर का महिला पर हमला, घायल महिला का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार, वन विभाग के एसीएफ श्रवण बाजिया पहुंचे रींगस, एसडीएम बृजेश कुमार ने आमजन को घरों में रहने की अपील की, सतभाई स्कूल के खेल मैदान के पास पुराने बाड़े में है पैंथर, थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात, पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए जयपुर से आ रही टीम
    1
    रींगस में पैंथर का महिला पर हमला,
घायल महिला का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार,
वन विभाग के एसीएफ श्रवण बाजिया पहुंचे रींगस,
एसडीएम बृजेश कुमार ने आमजन को घरों में रहने की अपील की,
सतभाई स्कूल के खेल मैदान के पास पुराने बाड़े में है पैंथर,
थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात,
पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए जयपुर से आ रही टीम
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • बडबर में रात्रि चौपाल: जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पेयजल समाधान के लिए त्वरित आदेश, अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश, झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड की बडबर ग्राम पंचायत में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। राजकीय विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने पेयजल, खेल मैदान तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दे जायज हैं और उनका जल्द समाधान किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए आठ दिन के भीतर ट्यूबवेल में बड़ी मोटर लगाने तथा 1 अप्रैल से टैंकरों के जरिए पानी की नियमित आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य कुओं में भी मोटर लगाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। डॉ. गर्ग ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और ग्राउंड लेवल पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान से तार हटाने और स्कूल का नाम संस्कृत बालिका विद्यालय करने संबंधी प्रस्ताव पर भी आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    बडबर में रात्रि चौपाल: जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,
पेयजल समाधान के लिए त्वरित आदेश, अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश,
झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड की बडबर ग्राम पंचायत में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। राजकीय विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने पेयजल, खेल मैदान तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।
जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दे जायज हैं और उनका जल्द समाधान किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए आठ दिन के भीतर ट्यूबवेल में बड़ी मोटर लगाने तथा 1 अप्रैल से टैंकरों के जरिए पानी की नियमित आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य कुओं में भी मोटर लगाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।
डॉ. गर्ग ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और ग्राउंड लेवल पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान से तार हटाने और स्कूल का नाम संस्कृत बालिका विद्यालय करने संबंधी प्रस्ताव पर भी आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.