logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झुंझुनू के छात्र नवीन झाझड़िया ने रचा इतिहास, सीए फाउंडेशन में पहली ही कोशिश में सफलता झुंझुनू के छात्र नवीन झाझड़िया ने रचा इतिहास, सीए फाउंडेशन में पहली ही कोशिश में सफलता, झुंझुनू। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सफलता कैसे हासिल की जाती है, इसका उदाहरण राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर के छात्र नवीन झाझड़िया ने पेश किया है। झाझड़िया की ढाणी (सीगड़ा) निवासी नवीन ने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्र की सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया। संस्था निदेशक इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि नवीन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहा है। सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया और प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने भी छात्र को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। नवीन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। समारोह में अभिभावक जयप्रकाश झाझड़िया सहित नरेन्द्र ढाका, हरेन्द्र डारा, नितेश लामोरिया तथा शिक्षकगण सुधीर शर्मा, मंगलाराम, महावीर शर्मा और मनीष सैनी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

2 hrs ago
user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
2 hrs ago

झुंझुनू के छात्र नवीन झाझड़िया ने रचा इतिहास, सीए फाउंडेशन में पहली ही कोशिश में सफलता झुंझुनू के छात्र नवीन झाझड़िया ने रचा इतिहास, सीए फाउंडेशन में पहली ही कोशिश में सफलता, झुंझुनू। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सफलता कैसे हासिल की जाती है, इसका उदाहरण राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर के छात्र नवीन झाझड़िया ने पेश किया है। झाझड़िया की ढाणी (सीगड़ा) निवासी नवीन ने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्र की सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया। संस्था निदेशक इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि नवीन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहा है। सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया और प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने भी छात्र को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। नवीन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। समारोह में अभिभावक जयप्रकाश झाझड़िया सहित नरेन्द्र ढाका, हरेन्द्र डारा, नितेश लामोरिया तथा शिक्षकगण सुधीर शर्मा, मंगलाराम, महावीर शर्मा और मनीष सैनी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सगाई समारोह में गूंजा लाल डायरी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को देखते ही कहा लाल डायरी, वीडियो हुआ वायरल पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के सुपुत्र गिरीश राठौड़ के सगाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शिरकत की। वहीं समारोह में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर जब धर्मेंद्र राठौड़ अशोक गहलोत के पास गए तब अशोक गहलोत ने गुढ़ा को देखते ही हंसी मजाक में कहा- लाल डायरी। इसी दौरान धर्मेंद्र राठौड़ कहते हुए नजर आए- लेकिन अपनी सरकार बचाने वाले भी यहीं हैं। आपको बता दें राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा से पूर्व विधायक हैं और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री थे। लाल डायरी प्रकरण के बाद गहलोत सरकार ने गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।
    1
    सगाई समारोह में गूंजा लाल डायरी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को देखते ही कहा लाल डायरी, वीडियो हुआ वायरल
पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के सुपुत्र गिरीश राठौड़ के सगाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शिरकत की। वहीं समारोह में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर जब धर्मेंद्र राठौड़ अशोक गहलोत के पास गए तब अशोक गहलोत ने गुढ़ा को देखते ही हंसी मजाक में कहा- लाल डायरी। इसी दौरान धर्मेंद्र राठौड़ कहते हुए नजर आए- लेकिन अपनी सरकार बचाने वाले भी यहीं हैं। आपको बता दें राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा से पूर्व विधायक हैं और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री थे। लाल डायरी प्रकरण के बाद गहलोत सरकार ने गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • चूरू। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात प्रभावित होने के बावजूद सरकार ईंधन की उपलब्धता को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर पर 110 रुपये की बढ़ोतरी को आमजन के लिए भारी बताया। इस मौके पर Pusaram Godara ने कहा कि यदि बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। वहीं Krishna Poonia ने कहा कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में आमजन को भारी परेशानी हो रही है और शादी-विवाह के सीजन में सरकार को तुरंत व्यवस्था सुधारनी चाहिए।
    1
    चूरू। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात प्रभावित होने के बावजूद सरकार ईंधन की उपलब्धता को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर पर 110 रुपये की बढ़ोतरी को आमजन के लिए भारी बताया।
इस मौके पर Pusaram Godara ने कहा कि यदि बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
वहीं Krishna Poonia ने कहा कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में आमजन को भारी परेशानी हो रही है और शादी-विवाह के सीजन में सरकार को तुरंत व्यवस्था सुधारनी चाहिए।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Mahendragarh 24 News live
    1
    Post by Mahendragarh 24 News live
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    10 hrs ago
  • बालाजी ऑप्टिकल तारानगर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता है यहां पर हर प्रकार की आंखों की जांच तसल्ली से की जाती है अनेक प्रकार के धूप और छाई के चश्मे बनाए जाते हैं बच्चे और बुजुर्ग की जांच का किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा बिल्कुल फ्री की जाएगी आए और विजिट कीजिए
    1
    बालाजी ऑप्टिकल तारानगर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता है यहां पर हर प्रकार की आंखों की जांच तसल्ली से की जाती है अनेक प्रकार के धूप और छाई के चश्मे बनाए जाते हैं 
बच्चे और बुजुर्ग की जांच का किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा बिल्कुल फ्री की जाएगी आए और विजिट कीजिए
    user_राजस्थान न्यूज सुरेश
    राजस्थान न्यूज सुरेश
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Bhagirath mal Khangwal
    1
    Post by Bhagirath mal Khangwal
    user_Bhagirath mal Khangwal
    Bhagirath mal Khangwal
    Court reporter नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, झुंझुनूं, घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया और गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने एजेंसी संचालक से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था, गैस सिलेंडरों के वितरण और उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एजेंसी में रखे स्टॉक का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। डॉ. गर्ग ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध वितरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस आमजन की आवश्यक सेवा से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी आपूर्ति में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या अनियमितता सामने आती है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा तथा वृत्ताधिकारी पुलिस नोपाराम भी मौजूद रहे।
    1
    घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश,
झुंझुनूं, घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया और गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने एजेंसी संचालक से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था, गैस सिलेंडरों के वितरण और उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एजेंसी में रखे स्टॉक का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं।
डॉ. गर्ग ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध वितरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस आमजन की आवश्यक सेवा से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी आपूर्ति में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या अनियमितता सामने आती है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा तथा वृत्ताधिकारी पुलिस नोपाराम भी मौजूद रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चूरू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024: 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू चूरू संभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय चूरू की ओर से यह प्रक्रिया राजकीय गोपीराम गोयनका उमावि, चूरू में आयोजित की जा रही है। संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। प्रबोधन समिति के सदस्य सचिव महेन्द्र बडसरा ने बताया कि भर्ती के तहत कुल 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया 11 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग श्रेणी के 750 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा पुनः परीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चूरू को भेज दी गई है। सत्यापन प्रक्रिया में पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फिर रजिस्ट्रेशन और उसके बाद 30 टीमों द्वारा दस्तावेज जांच की जा रही है। पूरी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए परिवेदना समिति, खेल समिति, अनुशासन समिति और सामान्य व्यवस्था समिति का गठन किया गया है।
    1
    चूरू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024: 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू
चूरू संभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय चूरू की ओर से यह प्रक्रिया राजकीय गोपीराम गोयनका उमावि, चूरू में आयोजित की जा रही है।
संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। प्रबोधन समिति के सदस्य सचिव महेन्द्र बडसरा ने बताया कि भर्ती के तहत कुल 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
यह प्रक्रिया 11 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग श्रेणी के 750 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है।
दिव्यांग अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा पुनः परीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चूरू को भेज दी गई है।
सत्यापन प्रक्रिया में पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फिर रजिस्ट्रेशन और उसके बाद 30 टीमों द्वारा दस्तावेज जांच की जा रही है। पूरी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए परिवेदना समिति, खेल समिति, अनुशासन समिति और सामान्य व्यवस्था समिति का गठन किया गया है।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा किए होंगे कांग्रेस ने किए होंगे झूठे वादे मैं कहता हूं वह करता हूं चूरू को मिलेगा यमुना का पानी राजेंद्र राठौड़ को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी का संकेत पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ के लिए बोली बड़ी बात चूरू वासियों के मन में है वह जल्दी पूरा करेंगे
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा किए होंगे कांग्रेस ने किए होंगे झूठे वादे मैं कहता हूं वह करता हूं चूरू को मिलेगा यमुना का पानी
राजेंद्र राठौड़ को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी का संकेत
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ के लिए बोली बड़ी बात चूरू वासियों के मन में है वह जल्दी पूरा करेंगे
    user_राजस्थान न्यूज सुरेश
    राजस्थान न्यूज सुरेश
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.