डग्गामार वाहनों पर चला हंटर - 80-90 वाहनों के चालान, कई ऑटो-ई-रिक्शा सीज* SSP के आदेश पर गुलावठी पुलिस का बड़ा एक्शन डग्गामार वाहनों पर चला हंटर - 80-90 वाहनों के चालान, कई ऑटो-ई-रिक्शा सीज* गुलावठी बुलंदशहरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कस्बा गुलावठी में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहीद स्मारक और ढोलाना अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डग्गामार बसों, ऑटो और ई-रिक्शा पर शिकंजा कसा गया। फिटनेस फेल वाहनों पर कार्रवाई जांच के दौरान कई गाड़ियों की फिटनेस नहीं मिली। इसको लेकर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने एसपी के आदेश पर कई वाहनों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाली कई गाड़ियों की भी फिटनेस नहीं थी, उन पर भी पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 80 से 90 वाहनों के चालान किए, जबकि कई ई-रिक्शा को सीज भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार, सौरभ कुमार, संदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एडिटर इन चीफ फारुक खान की खास रिपोर्ट
डग्गामार वाहनों पर चला हंटर - 80-90 वाहनों के चालान, कई ऑटो-ई-रिक्शा सीज* SSP के आदेश पर गुलावठी पुलिस का बड़ा एक्शन डग्गामार वाहनों पर चला हंटर - 80-90 वाहनों के चालान, कई ऑटो-ई-रिक्शा सीज* गुलावठी बुलंदशहरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कस्बा गुलावठी में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहीद स्मारक और ढोलाना अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डग्गामार बसों, ऑटो और ई-रिक्शा पर शिकंजा कसा गया। फिटनेस फेल वाहनों पर कार्रवाई जांच के दौरान कई गाड़ियों की फिटनेस नहीं मिली। इसको लेकर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने एसपी के आदेश पर कई वाहनों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाली कई गाड़ियों की भी फिटनेस नहीं थी, उन पर भी पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 80 से 90 वाहनों के चालान किए, जबकि कई ई-रिक्शा को सीज भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार, सौरभ कुमार, संदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एडिटर इन चीफ फारुक खान की खास रिपोर्ट
- डग्गामार वाहनों पर चला हंटर - 80-90 वाहनों के चालान, कई ऑटो-ई-रिक्शा सीज* SSP के आदेश पर गुलावठी पुलिस का बड़ा एक्शन डग्गामार वाहनों पर चला हंटर - 80-90 वाहनों के चालान, कई ऑटो-ई-रिक्शा सीज* गुलावठी बुलंदशहरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कस्बा गुलावठी में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहीद स्मारक और ढोलाना अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डग्गामार बसों, ऑटो और ई-रिक्शा पर शिकंजा कसा गया। फिटनेस फेल वाहनों पर कार्रवाई जांच के दौरान कई गाड़ियों की फिटनेस नहीं मिली। इसको लेकर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने एसपी के आदेश पर कई वाहनों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाली कई गाड़ियों की भी फिटनेस नहीं थी, उन पर भी पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 80 से 90 वाहनों के चालान किए, जबकि कई ई-रिक्शा को सीज भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार, सौरभ कुमार, संदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एडिटर इन चीफ फारुक खान की खास रिपोर्ट1
- पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक शिकारपुर का पार्थिव शरीर बुलन्दशहर निज निवास पर कुछ देर रुकने के बाद पैतृक गांव सुरजावली के लिए परिजन हुए रवाना बुलन्दशहर : पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक शिकारपुर का पार्थिव शरीर बुलन्दशहर निज निवास पर कुछ देर रुकने के बाद पैतृक गांव सुरजावली के लिए परिजन हुए रवाना कल सुबह 10:00 बजे पूर्व मंत्री और वर्तमान शिकारपुर भाजपा विधायक अनिल शर्मा का पैतृक गांव सुरजावली में होगा अंतिम संस्कार दिल्ली के बी एल कपूर मैक्स हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के चलते पूर्व मंत्री व वर्तमान भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने आज सुबह ली अंतिम सांस नोएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर विकास चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, एसएसपी, सीडीओ, सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता अन्तिम यात्रा में रहे मौजूद ।1
- संभल में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन संभल में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन संभल में आज कांग्रेस पार्टी की संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं नेशनल सेक्रेटरी, पूर्व विधायक संजीव आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। संभल में आयोजित संवाद बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं नेशनल सेक्रेटरी, पूर्व विधायक संजीव आर्य का कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की, नगर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, सचिन चौधरी, विधानसभा असमोली-32 के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम समेत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं प्रदीप नरवाल, धीरज गुर्जर, तोकीर आलम, के.सी. वेणुगोपाल, अजय राय और राजेंद्र गौतम सहित पार्टी के नेतृत्व और संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।2
- फरीदाबाद के गाजीपुर रोड से बड़ी खबर, 11वीं की छात्रा की मौत पर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ1
- दिल्ली cjp प्रोटेस्ट में छात्रों पर लगे मुकदमे सरकार ने वापस ले लिए छात्रों के लिए बहुत ही खुशी की बात है1
- बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम व प्रशिक्षण की दी जानकारी अनूपशहर संवाददाता डीपीबीएस कालेज में विद्यार्थियो के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मूल्यांकन प्रणाली के साथ व्यावसायिक दक्षता संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। डीपीबीएस कालेज में शिक्षा विभाग द्वारा बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के निर्देशन में किया। कार्यक्रम में डा. सुनीता गौड़ ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ प्रदान करने के साथ ही उन्हें कुशल एवं उत्तरदायी शिक्षक के रूप में विकसित करता है। गुरुदत्त शर्मा ने विद्यार्थी के लिए विद्यालयी वातावरण, शिक्षण प्रक्रिया, कक्षा प्रबंधन और विद्यार्थियों की विभिन्न आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझाया। उन्होंने इंटर्नशिप के दौरान किए जाने वाले कार्यों, विद्यालय में अनुशासन तथा आवश्यक अभिलेखों के संधारण के संबंध में भी विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश दिए। प्राध्यापक देव स्वरूप गौतम ने कहा कि बीएड प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यावहारिक, रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास करता है। विभागाध्यक्ष डा. शैलेंद्र सिंह ने परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी देते हुए प्रश्नपत्र के पैटर्न, अंक विभाजन, आंतरिक अंकों एवं आंतरिक परीक्षाओं के संबंध में विस्तार से बताया।1
- सुमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, देवर-भाभी गिरफ्तार संपत्ति पर कब्जे के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसोली में सुमित कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी काजल और उसके देवर उमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मामले में मृतक के भाई उमेश की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को सुमित की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से बांधकर कुंदे में लटका दिया गया था। मृतक के पिता किशनपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी काजल से पूछताछ की, जिसमें उसके देवर उमेश का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, काजल और उमेश के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने सुमित को रास्ते से हटाकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई और कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।3
- दबंग ने नाबालिग पर चाकू से किया जानलेवा हमला पुलिस पर रिश्वतखोरी और लापरवाही का आरोप शिकारपुर : नगर के मौहल्ला गंज सादात में एक दबंग युवक द्वारा नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है हमले में गम्भीर रूप से घायल किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित परिवार ने स्थानीय शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला गंज सादात निवासी शाहिद पुत्र शकूर अहमद का 17 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ अजीम 23 अगस्त 2026 की रात लगभग 10:30 बजे घर से दवा लेने निकला था जैसे ही वह मलुआ की चक्की के पास पहुंचा पीछे से आए मौहल्ले के ही शोएब पुत्र मजाहिर हुसैन ने उसे रोक लिया आरोप है कि शोएब जो क्षेत्र में कट्टा-चाकू लेकर घूमने और आए दिन मारपीट करने के लिए कुख्यात है ने समीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी समीर द्वारा विरोध करने पर शोएब ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से कई वार कर दिए हमले में समीर की बांह पर गम्भीर चोटें आई चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परवेज पुत्र हामिद और अन्य स्थानीय लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया घायल समीर को परिजन पहले कोतवाली और फिर सरकारी अस्पताल ले गए जहां से अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बुलन्दशहर रेफर कर दिया फिलहाल एक निजी अस्पताल में समीर का इलाज जारी है जहां उसकी बांह में लगभग बीस टांके आए है और हालत गम्भीर बनी हुई है पीड़ित पिता शाहिद ने शिकारपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दूसरी पार्टी से साठगांठ रुपये लेकर कर मामले को दबा रही है घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है न्याय के लिए पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की में अभी आया हूँ मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है कस्बा इंचार्ज से बोल देता हूँ की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही करें और दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी ।1