सुमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, देवर-भाभी गिरफ्तार संपत्ति पर कब्जे के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसोली में सुमित कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी काजल और उसके देवर उमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मामले में मृतक के भाई उमेश की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को सुमित की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से बांधकर कुंदे में लटका दिया गया था। मृतक के पिता किशनपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी काजल से पूछताछ की, जिसमें उसके देवर उमेश का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, काजल और उमेश के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने सुमित को रास्ते से हटाकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई और कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सुमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, देवर-भाभी गिरफ्तार संपत्ति पर कब्जे के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसोली में सुमित कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी काजल और उसके देवर उमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मामले में मृतक के भाई
उमेश की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को सुमित की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से बांधकर कुंदे में लटका दिया गया था। मृतक के पिता किशनपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी काजल से पूछताछ की, जिसमें उसके देवर उमेश का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, काजल
और उमेश के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने सुमित को रास्ते से हटाकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई और कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम व प्रशिक्षण की दी जानकारी अनूपशहर संवाददाता डीपीबीएस कालेज में विद्यार्थियो के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मूल्यांकन प्रणाली के साथ व्यावसायिक दक्षता संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। डीपीबीएस कालेज में शिक्षा विभाग द्वारा बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के निर्देशन में किया। कार्यक्रम में डा. सुनीता गौड़ ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ प्रदान करने के साथ ही उन्हें कुशल एवं उत्तरदायी शिक्षक के रूप में विकसित करता है। गुरुदत्त शर्मा ने विद्यार्थी के लिए विद्यालयी वातावरण, शिक्षण प्रक्रिया, कक्षा प्रबंधन और विद्यार्थियों की विभिन्न आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझाया। उन्होंने इंटर्नशिप के दौरान किए जाने वाले कार्यों, विद्यालय में अनुशासन तथा आवश्यक अभिलेखों के संधारण के संबंध में भी विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश दिए। प्राध्यापक देव स्वरूप गौतम ने कहा कि बीएड प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यावहारिक, रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास करता है। विभागाध्यक्ष डा. शैलेंद्र सिंह ने परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी देते हुए प्रश्नपत्र के पैटर्न, अंक विभाजन, आंतरिक अंकों एवं आंतरिक परीक्षाओं के संबंध में विस्तार से बताया।1
- सुमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, देवर-भाभी गिरफ्तार संपत्ति पर कब्जे के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसोली में सुमित कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी काजल और उसके देवर उमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मामले में मृतक के भाई उमेश की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को सुमित की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से बांधकर कुंदे में लटका दिया गया था। मृतक के पिता किशनपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी काजल से पूछताछ की, जिसमें उसके देवर उमेश का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, काजल और उमेश के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने सुमित को रास्ते से हटाकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई और कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।3
- पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक शिकारपुर का पार्थिव शरीर बुलन्दशहर निज निवास पर कुछ देर रुकने के बाद पैतृक गांव सुरजावली के लिए परिजन हुए रवाना बुलन्दशहर : पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक शिकारपुर का पार्थिव शरीर बुलन्दशहर निज निवास पर कुछ देर रुकने के बाद पैतृक गांव सुरजावली के लिए परिजन हुए रवाना कल सुबह 10:00 बजे पूर्व मंत्री और वर्तमान शिकारपुर भाजपा विधायक अनिल शर्मा का पैतृक गांव सुरजावली में होगा अंतिम संस्कार दिल्ली के बी एल कपूर मैक्स हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के चलते पूर्व मंत्री व वर्तमान भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने आज सुबह ली अंतिम सांस नोएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर विकास चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, एसएसपी, सीडीओ, सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता अन्तिम यात्रा में रहे मौजूद ।1
- हापुड़ में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर AAP का बड़ा अभियान | स्कूलों का होगा निरीक्षण, BSA को सौंपेंगे रिपोर्ट हापुड़ जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभियान चलाने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों का निरीक्षण कर जर्जर भवन, बिजली-पानी, शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल और मिड-डे मील जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी जुटाएंगे। निरीक्षण के बाद विद्यालयवार समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है। पार्टी ने समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की मांग भी उठाई है।1
- फरीदाबाद के गाजीपुर रोड से बड़ी खबर, 11वीं की छात्रा की मौत पर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ1
- नैनीताल में भी बाढ़ आ चुकी है कैंची धाम यात्रा नीम करौली यात्रा अभी बिल्कुल त्याग दें… नैनीताल में भी बाढ़ आ चुकी है कैंची धाम यात्रा नीम करौली यात्रा अभी बिल्कुल त्याग दें…1
- श्रीमद्भागवत कथा में वामन अवतार व श्रीराम जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु अनूपशहर, संवाददाता दाऊजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वामन भगवान और श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। दाऊजी मंदिर में बरसाना धाम से पधारे कथा व्यास डॉ. रामजीलाल शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान भक्तों के कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए अवतार धारण करते हैं। उन्होंने वामन भगवान के अवतार तथा श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का रसपान किया। कथा के मुख्य यजमान कविता गुप्ता एवं अनिल कुमार गुप्ता रहे। इस अवसर पर डॉ. नितिन गुप्ता, मधु गुप्ता, मणि गुप्ता, विमलेश गुप्ता, नेहा गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अशोक गोयल, डॉ. ऋषि अग्रवाल, शंकर लाल बंसल, डॉ. मुकेश गुप्ता, इंद्रमणि वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।1
- मेरठ रोड फ्लाईओवर पर मोटर साइकिल सवार की बुग्गी से हुई टक्कर मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बुग्गी से टकराई मोटरसाइकिल हापुड़। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बुग्गी से टकराई मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल मे भिजवाया। मामले की जांच मे जुटी पुलिस। मोटरसाइकिल सवार घायल थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गाँव असरा निवासी बताया जा रहा है।1