Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर के दो कारोबारियों को जान से मारने की मिली धमकी जोधपुर शहर के दो कारोबारियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने 48 घंटे के भीतर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। थानाधिकारी ने बताया कि यह कॉल वीपीएन के जरिए किया गया, जिससे कॉल की लोकेशन छिपाई गई। इस मामले को लेकर पीड़ित कारोबारियों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स व तकनीकी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है
Jitendra dudi
शहर के दो कारोबारियों को जान से मारने की मिली धमकी जोधपुर शहर के दो कारोबारियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने 48 घंटे के भीतर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। थानाधिकारी ने बताया कि यह कॉल वीपीएन के जरिए किया गया, जिससे कॉल की लोकेशन छिपाई गई। इस मामले को लेकर पीड़ित कारोबारियों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स व तकनीकी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है
More news from राजस्थान and nearby areas
- जोधपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती द्वारा आज जोधपुर के सर्किट हाउस मे प्रेस को सम्बोधित किया । प्रिंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कार्य कर रही है और अल्पसंख्यक के युवा साथी भी अब भाजपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है आने वाले चुनाव में अल्पसंख्यक का प्रत्येक युवा भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए अपना पूरा प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि पिछली सरकार अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझती थी किसी प्रकार के कोई अल्पसंख्यकों के लिए कार्य नहीं करती थी हमेशा उनके अपने काम निकालने में अल्पसंख्यकों को उसे किया करती थी उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत सरदारपुर विधानसभा से जीत कर जाते थे तो उनमें अल्पसंख्यकों का योगदान रहता था कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिस जगह से जीत के आते हैं वहां पर भी अल्पसंख्यक युवाओं का सहयोग रहता था और भी कहीं कांग्रेसी नेता है जो अपनी विधानसभाओं से जीत के आते हैं वहां पर अल्पसंख्यक युवाओं के बलबूते पर ही जीत के आते थे लेकिन अब अल्पसंख्यक युवा उनकी बातों में नहीं आएंगे और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को हराने का काम यही युवा अल्पसंख्यक के काम करेंगे क्योंकि भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है और अल्पसंख्यकों के लिए भाजपा सरकार बहुत कुछ कर रही है1
- jodhpur जोधपुर से बड़ी खबर, अभी अभी कुछ लोग घर-घर जाकर भंडारे करवानें के नाम पर लोगों से हजारों रूपये का दान ले रहे हैं कृपया ऐसे लोगों से सावधान रहें और बिना जानकारी लिये दान नहीं देवें1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- ,1
- हाल ही में राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति द्वारा एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समाज को लेकर भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक गाने व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे गाड़िया लोहार समाज की छवि और सम्मान को ठेस पहुँच रही है। प्रदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के विरुद्ध बनाए जा रहे इस प्रकार के आपत्तिजनक गानों एवं कंटेंट को शीघ्र से शीघ्र डिलीट करवाना अत्यंत आवश्यक है, साथ ही ऐसे कृत्य करने वाले कलाकारों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर समाज के पक्ष में सकारात्मक जानकारी साझा करें और समाज की सच्ची तस्वीर लोगों तक पहुँचाएँ। बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी, आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान, तथा प्रशासनिक व कानूनी स्तर पर कार्रवाई हेतु सामूहिक प्रयास करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जोधपुर प्रधान श्री जगदीश जी, श्री ओमप्रकाश बोराणा (पार्षद), श्री बीरबल जी (पुष्कर), श्री ओमप्रकाश राठौड़ (अजमेर), श्री तेजपाल जी, एवं श्री हंसराज जी (जोधपुर) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज की गरिमा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया3
- पादूकलां: स्कूली विद्यार्थियों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष अरुण कुमार बेरीवाल (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) तथा सचिव स्वाति शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।1
- जोधपुर : बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान के भारत के साथ क्रिकेट खेलने से मना किये जाने को लेकर एंटी टेररिस्ट फ्रंट के एस बिट्टा ने बड़ा बयान दिया है। जोधपुर में पत्रकारों से बात करते हुए एमएस बिट्टा ने कहा है कि पूरे विश्व के देशों में सिर्फ इन दो देशों में खेलने को लेकर भय का माहौल देखने को मिलता है, जबकि भारत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा भारत देश के अंदर किसी को भी खतरा नहीं है ।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में खतरा अगर कहीं है तो वह बांग्लादेश और पाकिस्तान में ही है। आज के टाइम पर पाकिस्तान और बांग्लादेश तो आतंकवादियों का एक गढ़ बन चुके हैं जो आतंकवादियों को संरक्षण देते हैं ।बांग्लादेश के अंदर कितने हिंदू भाइयों का कत्लेआम हुआ। पहलगाम व पुलवामा की घटना हुई ।जगह-जगह बम ब्लास्ट हुए, इसे पीछे का कारण पाकिस्तान है। हमारा देश सुरक्षित है । हमारा देश पाकिस्तान जैसे बांग्लादेश जैसे लोगों से खेलना भी नही चाहेगा । उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के अंदर जिस तरह से हमारी बहू बेटियां सुरक्षित न हो, हमारी बहनें सुरक्षित ना हो हमारे भाई सुरक्षित न हो , घरों को आग लगा दी जाती हो और पाकिस्तान के अंदर हमारे मंदिरों को गुरुद्वारा साहब का अपमान होता है वहां कैसे खेल ।उन्होंने स्पस्ट तौर पर कहा पूरे विश्व को पाकिस्तान से खतरा है ,हमारे देश में किसी को खतरा नही है।1
- नागौर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामोत्थान विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं तथा मूण्डवा चौराहा पर कार्यरत मनरेगा श्रमिकों को नए कानूनों की जानकारी दी गई। टीम ने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के तरीकों और आपात स्थिति में मदद लेने की प्रक्रिया समझाई।1
- रायपुर (ब्यावर) वार्षिकोत्सव समारोह में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत संबोधित करते हुए रायपुर (ब्यावर) कैबिनेट मंत्री ने शीतल जल का किया शिलान्यास, वार्षिकोत्सव में की शिरकत, सायकिलें की वितरण मेगड़दा ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में शिरकत की । इस दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने विद्यालय में शीतल जल मंदिर का शिलान्यास किया। वही समारोह में कक्षा 9वीं की 37 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की गई । वही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों,भामाशाहों , जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का विद्यालय परिवार की और से स्वागत किया गया । वही कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों को संबोधित किया ।1