Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी में टीचर के होठों पर मनचले ने किया दांत से प्रहार,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मैनपुरी टीचर के होठों पर मनचले ने किया दांत से प्रहार,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र की घटना,टीचर को अकेला देखकर अश्लील हरकत की,उसके होंठ पर इतनी तेज काटा कि होठ अलग हो गया,पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर
Journalist prabhat kashyap
मैनपुरी में टीचर के होठों पर मनचले ने किया दांत से प्रहार,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मैनपुरी टीचर के होठों पर मनचले ने किया दांत से प्रहार,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र की घटना,टीचर को अकेला देखकर अश्लील हरकत की,उसके होंठ पर इतनी तेज काटा कि होठ अलग हो गया,पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी,,, गुरुवार के दिन लगने वाले पटरी बाजार को अभियान चलाकर को सिटी की ओर से मां शीतला देवी मंदिर पर स्थानांतरण किया गया है गुरुवार के दिन बाजार में पटरी बाजार लगता है जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से खराब हो जाती है इस फुटपाथ और पटरी बाजार को यातायात व्यवस्था सही रखने के उद्देश्य से मां शीतला देवी मंदिर पर लंबे समय पहले स्थानांतरित कर दिया गया था लेकिन अभी भी करीब 30 फ़ीसदी पटरी बाजार बड़े चौराहे से लेकर और क्रिश्चियन तेरे तक लगता है जिसमें अब आगमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऐसे में क्षेत्राधिकार नगर संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार के दिन अभियान चलाया और उन्होंने अभियान चलाते हुए पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अपील की है कि वह जहां पर 70 फ़ीसदी बाजार लगता है वहीं पर जाकर अपनी दुकानें लगाई नगर के प्रमुख बाजार को खाली रखें इतना ही नहीं जो दुकानदार अपनी दुकान के आगे हद पर दुकान लगवाते हैं ऐसे दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है और व्यापार मंडल के पदाधिकारी से भी इस बात की शिकायत की गई है की जो दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर पहाड़ पर दुकान लगवाते हैं ऐसे दुकानदारों पर अब कार्रवाई की जाएगी बाइट,, Co सिटी सन्तोष कुमार सिंह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी में एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों होंठ काट दिए,गंभीर हालत में शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कक्षा 12 के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल,मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा। जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई,तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा। लेकिन छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं।आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका। उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया। जब टीचर ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में टीचर को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। कक्षा 12 का अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...।1
- मैनपुरी में एक तरफा प्यार में छात्र ने टीचर पर किया जानलेवा हमला वीडियो हुआ वायरल पुरी शहर के एक स्कूल में शिक्षिका पढ़ने जाया करती थी और इस समय उसे क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से उसको प्रेम हो गया और उसके शिक्षिका को विद्यालय प्रबंधक द्वारा बाहर निकाल दिया गया दूसरे विद्यालय में पढ़ने जाने लगी और शिक्षक का भी दूसरे युवक से मिलना जुलना शुरू कर दिया इसी से नाराज होकर छात्र ने शिक्षिका के हॉट कटे लिए1
- मैनपुरी टीचर के होठों पर मनचले ने किया दांत से प्रहार,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र की घटना,टीचर को अकेला देखकर अश्लील हरकत की,उसके होंठ पर इतनी तेज काटा कि होठ अलग हो गया,पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर1
- मैनपुरी में मृतक के नाम से लेखपाल पद की नौकरी करने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, दरअसल युवक ने लेखपाल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त जहर खाकर जान दे दी थी, नियुक्ति पत्र घर पहुंचा तो मृतक के भाई ने कूट रचित तरीके से अपने आधार कार्ड व कुछ अन्य दस्ताबेजों में मृतक भाई का नाम दर्ज कराकर, मृतक भाई के नाम से लेखपाल पद पर ज्वाइनिंग कर ली। मामला मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला हंसनगर के रहने वाले अखिलेश कुमार से जुड़ा है। दिनांक 11.02.2016 की रात्रि अखिलेश कुमार के भाई अनिल कुमार पुत्र श्री सुरजन सिंह ने जहर खा लिया था, पी0जी0आई0 सैफई में उसकी मृत्यु हो गयी थी, इटावा में दिनांक 12.02.2016 को उसका पोस्टमार्टम हुआ था। मृत्यु से पूर्व अनिल कुमार ने लेखपाल पद की परीक्षा दी थी जिसमें वह उत्तीर्ण हो गया था, मृत्यु के उपरान्त उसका लेखपाल पद का नियुक्ति पत्र घर आया था। मृतक के भाई अखिलेश कुमार ने कूट रचित तरीके से अपने आधार कार्ड नं0 8510 4051 1322 में तथा कुछ अन्य कागजातों में, अपने मृतक भाई अनिल कुमार का नाम अंकित करा लिया और मृतक भाई अनिल कुमार के स्थान पर, दिनांक 01.06.2016 को अखलेश कुमार ने जालसाजी व धोखाधड़ी से मृतक भाई अनिल कुमार के नाम से स्वयं लेखपाल पद पर ज्वाइनिंग ले ली, वर्तमान में वह तहसील करहल जिला मैनपुरी में मृतक अनिल कुमार के नाम से तैनात है। आरोप है कि अखिलेश कुमार के इस कार्य में उसकी मॉ ने पूरा साथ दिया। अखिलेश की पत्नी सुबीना देवी इस फर्जीबाड़े का विरोध कर रही थी जिसके कारण फर्जी तरीके से लेखपाल पद पर ज्वाइनिंग लेने के बाद अखिलेश कुमार ने अपनी पत्नी सुबीना देवी का आये दिन गाली गलौज व मारपीट करके, उत्पीड़न शुरू कर दिया। अखिलेश कुमार ने पत्नी सुबीना देवी को यह कहकर चुप करा दिया था कि यदि इस बात का विरोध किया और उसकी नौकरी गयी तो उसे और उसकेे पिता और भाईयों को वह जिन्दा नहीं छोड़ेगा, उसके बाद जेल जायेगा। आरोप है कि सुबीना देवी के विरोध के चलते अखिलेश कुमार लगातार सुबीना देवी का उत्पीड़न करता रहा, कई बार जान से मार डालने की भी कोशिश की। दिनांक 28.04.2024 की रात्रि अखिलेश कुमार ने अपनी मॉ अंगूरी देवी के सहयोग से पत्नी सुबीना देवी को बुरी तरह पीटा, और दो दिन के लिए उसे मकान में बन्द कर दिया, बाहर से ताला डाल दिया, दो दिन तक वह भूख प्यास से तड़पती रही। आरोप है कि अब अखिलेश कुमार अपनी पत्नी सुबीना देवी को मार डालना चाहता था, किसी तरह वह वहां से जान बचाकर अपने पिता विश्राम सिंह पुत्र श्री जयराम सिंह निवासी- ग्राम विरिया नगला थाना जहानगंज जिला फर्रूखाबाद के घर पहुंची। मृतक भाई के नाम से नौकरी करने वाले, इस लेखपाल के विरुद्व कार्यवाई के लिए उसकी पत्नी सुबीना देवी ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। बाइट- सुबीना देवी जालसाज लेखपाल की पत्नी। वाइट, अंजनी कुमार सिंह डीएम मैनपुरी3
- “योगी 2 अवधेश साहनी की आवाज़—कश्यप समाज के सम्मान और न्याय की पुकार” “जंतर-मंतर से ललकार—कश्यप समाज अब अन्याय नहीं सहेगा!” “जंतर-मंतर की धरती से गूंजा कश्यप समाज का हुंकार—अत्याचार नहीं, अब अधिकार चाहिए!” #Highlights #News #Yogi2 #ViralNews1
- Post by Ishwaar Dayaal Mishra1
- रिपोर्टर अमितकौशिक मैनपुरी को मिला दूसरा बड़ाicsc बोर्ड का विद्यालय डॉ किरण सौजिया जिसने कम समय के अंदर मैनपुरी जनपद में एक अलग पहचान बनाई है जिसको लेकर आज विद्यालय का उद्घाटन किया गया उद्घाटन के दौरान शहर के तमाम लोग मौजूद रहे वही रवि कुमार दहिया ने स्कूल का शुभारंभ किया वही इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम पेश किया वहीं विद्यालय की तरफ से आए हुए तमाम अतिथियों को सम्मानित किया गया वाइट डॉ अशोक यादव प्रबंधक1