logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी: एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे,गंभीर हालत में आगरा रेफर रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी में एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों होंठ काट दिए,गंभीर हालत में शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कक्षा 12 के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल,मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा। जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई,तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा। लेकिन छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं।आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका। उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया। जब टीचर ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में टीचर को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। कक्षा 12 का अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...।

2 hrs ago
user_Mainpuri explorer
Mainpuri explorer
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मैनपुरी: एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे,गंभीर हालत में आगरा रेफर रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी में एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों होंठ काट दिए,गंभीर हालत में शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कक्षा 12 के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल,मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा। जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई,तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा। लेकिन छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं।आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका। उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया। जब टीचर ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में टीचर को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। कक्षा 12 का अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी/मामला थाना कोतवाली के सेंट मैरी स्कूल का है,जहां पति द्वारा पत्नी की जासूसी में लगाए गए जासूस को पत्नी ने पहचान लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी,जासूस की पिटाई का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है.
    1
    मैनपुरी/मामला थाना कोतवाली के सेंट मैरी स्कूल का है,जहां पति द्वारा पत्नी की जासूसी में लगाए गए जासूस को पत्नी ने पहचान लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी,जासूस की पिटाई का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है.
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग - मैनपुरी स्कूली बच्चे लेकर जा ओमनी वैन में बस ने मारी टक्कर टक्कर लगने से बहन में सवार आधा दर्जन बच्चे हुए घायल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायल बच्चों को सैफई पीजीआई में कराया गया भर्ती एक्सीडेंट के दौरान एक बच्चे की हालत गंभीर करहल थाना क्षेत्र के नगला मीर के पास की घटना
    3
    ब्रेकिंग - मैनपुरी 
स्कूली बच्चे लेकर जा  ओमनी वैन में बस ने मारी टक्कर 
टक्कर लगने से बहन में सवार आधा दर्जन बच्चे हुए घायल 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस
घायल बच्चों को सैफई पीजीआई में कराया गया भर्ती 
एक्सीडेंट के दौरान एक बच्चे की हालत गंभीर 
करहल थाना क्षेत्र के नगला मीर के पास की घटना
    user_देवेंद्र सिंह पाल
    देवेंद्र सिंह पाल
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट। नल पर कपड़े धो रही महिला के साथ बेरहमी से मारपीट। झुंड बनाकर आये दबंगों ने अकेली महिला को जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। मारपीट कर फरार हुए दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर का है पूरा मामला।
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट।
नल पर कपड़े धो रही महिला के साथ बेरहमी से मारपीट।
झुंड बनाकर आये दबंगों ने अकेली महिला को जमकर पीटा।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
मारपीट कर फरार हुए दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर का है पूरा मामला।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भारतीय कश्यप सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा की हुंकार कश्यप समाज अब नहीं सहेगा अत्याचार @हाइलाइट Khushboo Nishad Nanda Partap Singh Khalsa Ji Partap Singh Khalsa Fens अतुल कश्यप #जंतर-मंतर #bhartiyakashyapsena
    1
    भारतीय कश्यप सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा की हुंकार कश्यप समाज अब नहीं सहेगा अत्याचार
@हाइलाइट  Khushboo Nishad Nanda  Partap Singh Khalsa Ji Partap Singh Khalsa Fens अतुल कश्यप #जंतर-मंतर #bhartiyakashyapsena
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🌱 बायो-फर्टिलाइज़र क्या होते हैं? बायो-फर्टिलाइज़र ऐसे लाभकारी सूक्ष्मजीव (बैक्टीरिया/फंगस) होते हैं जो मिट्टी में जाकर पौधों को पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं। ये रासायनिक खाद नहीं होते, बल्कि जीवित माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं। उदाहरण: राइजोबियम एजोटोबैक्टर एजोस्पिरिलम पीएसबी (Phosphate Solubilizing Bacteria) माइकोराइजा 🧫 बायो-फर्टिलाइज़र कैसे दिखते हैं? लैब में ये पेट्री डिश या बोतल में उगाए जाते हैं तस्वीर में दिख रहे गोल बर्तनों (पेट्री डिश) में पीला / क्रीम रंग का कल्चर मीडिया होता है उस पर बैक्टीरिया की कॉलोनियाँ उगती हैं बाहर बाजार में ये पाउडर, लिक्विड, या ग्रैन्यूल फॉर्म में मिलते हैं 🔬 इनकी संख्या (मात्रा) कैसे बढ़ाई जाती है? बायो-फर्टिलाइज़र की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया को Multiplication / Culture propagation कहते हैं। चरणबद्ध प्रक्रिया: 1️⃣ शुद्ध कल्चर (Pure culture) चुना जाता है 2️⃣ उसे न्यूट्रिएंट मीडिया (खास भोजन) में डाला जाता है 3️⃣ उचित तापमान नमी ऑक्सीजन में रखा जाता है 4️⃣ बैक्टीरिया तेजी से विभाजन (multiplication) करते हैं 5️⃣ जब संख्या बहुत अधिक हो जाती है, तब उसे कैरीयर मटीरियल (लिग्नाइट, पीट, लिक्विड) में मिलाते हैं 6️⃣ पैक करके खेतों के लिए भेजा जाता है 🌾 खेत में ये कैसे काम करते हैं? नाइट्रोजन फिक्स करते हैं फॉस्फोरस घुलनशील बनाते हैं जड़ों की वृद्धि बढ़ाते हैं मिट्टी की उर्वरता सुधारते हैं केमिकल खाद की जरूरत कम करते हैं ✅ फायदे ✔ सस्ते ✔ पर्यावरण-अनुकूल ✔ मिट्टी को ज़हरीला नहीं बनाते ✔ फसल की गुणवत्ता बढ़ाते हैं #mainpuri84 #किसानकासाथी #किसानपुत्र #फर्टिलाइजर Vikas Rajput
    1
    🌱 बायो-फर्टिलाइज़र क्या होते हैं?
बायो-फर्टिलाइज़र ऐसे लाभकारी सूक्ष्मजीव (बैक्टीरिया/फंगस) होते हैं जो मिट्टी में जाकर पौधों को पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं।
ये रासायनिक खाद नहीं होते, बल्कि जीवित माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं।
उदाहरण:
राइजोबियम
एजोटोबैक्टर
एजोस्पिरिलम
पीएसबी (Phosphate Solubilizing Bacteria)
माइकोराइजा
🧫 बायो-फर्टिलाइज़र कैसे दिखते हैं?
लैब में ये पेट्री डिश या बोतल में उगाए जाते हैं
तस्वीर में दिख रहे गोल बर्तनों (पेट्री डिश) में
पीला / क्रीम रंग का कल्चर मीडिया होता है
उस पर बैक्टीरिया की कॉलोनियाँ उगती हैं
बाहर बाजार में ये
पाउडर,
लिक्विड,
या ग्रैन्यूल फॉर्म में मिलते हैं
🔬 इनकी संख्या (मात्रा) कैसे बढ़ाई जाती है?
बायो-फर्टिलाइज़र की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया को Multiplication / Culture propagation कहते हैं।
चरणबद्ध प्रक्रिया:
1️⃣ शुद्ध कल्चर (Pure culture) चुना जाता है
2️⃣ उसे न्यूट्रिएंट मीडिया (खास भोजन) में डाला जाता है
3️⃣ उचित
तापमान
नमी
ऑक्सीजन
में रखा जाता है
4️⃣ बैक्टीरिया तेजी से विभाजन (multiplication) करते हैं
5️⃣ जब संख्या बहुत अधिक हो जाती है, तब
उसे कैरीयर मटीरियल (लिग्नाइट, पीट, लिक्विड) में मिलाते हैं
6️⃣ पैक करके खेतों के लिए भेजा जाता है
🌾 खेत में ये कैसे काम करते हैं?
नाइट्रोजन फिक्स करते हैं
फॉस्फोरस घुलनशील बनाते हैं
जड़ों की वृद्धि बढ़ाते हैं
मिट्टी की उर्वरता सुधारते हैं
केमिकल खाद की जरूरत कम करते हैं
✅ फायदे
✔ सस्ते
✔ पर्यावरण-अनुकूल
✔ मिट्टी को ज़हरीला नहीं बनाते
✔ फसल की गुणवत्ता बढ़ाते हैं
#mainpuri84 
#किसानकासाथी 
#किसानपुत्र 
#फर्टिलाइजर
Vikas Rajput
    user_Shailendra Rajput
    Shailendra Rajput
    पत्रकार भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मामला थाना कोतवाली के सेंट मैरी स्कूल का है,जहां पति द्वारा पत्नी की जासूसी में लगाए गए जासूस को पत्नी ने पहचान लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी,जासूस की पिटाई का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है...।
    2
    मामला थाना कोतवाली के सेंट मैरी स्कूल का है,जहां पति द्वारा पत्नी की जासूसी में लगाए गए जासूस को पत्नी ने पहचान लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी,जासूस की पिटाई का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है...।
    user_देवेंद्र सिंह पाल
    देवेंद्र सिंह पाल
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र की एक गली का मामला है। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच के अनुसार मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काट लिए और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की पूरी वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान हो चुकी है। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कि गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। घायल शिक्षिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    1
    ​मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र की एक गली का मामला है। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच के अनुसार मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है।
विरोध करने पर आरोपी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काट लिए और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की पूरी वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान हो चुकी है। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कि गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। घायल शिक्षिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    user_Mohd shami
    Mohd shami
    Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में गुरुबार को एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यालय में तैनात चार समर्पित पुलिसकर्मियों हिमांशु,शिव सिंह, अवधेश कुमार और राजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह था। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, हिमांशु, शिव सिंह और अवधेश कुमार को फिरोजाबाद सिटी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार का स्थानांतरण टूंडला किया गया है। विदाई के इस अवसर पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने भी अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस मौके पर CO अनिवेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक निरंतर प्रक्रिया है। इन पुलिसकर्मियों ने सिरसागंज कार्यालय में रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसेवा करेंगे। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और समूह चित्र खिंचवाकर इन स्मृतियों को संजोया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम नजर आईं।
    1
    सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में गुरुबार को एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यालय में तैनात चार समर्पित पुलिसकर्मियों हिमांशु,शिव सिंह, अवधेश कुमार और राजेश कुमार के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह था। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, हिमांशु, शिव सिंह और अवधेश कुमार को फिरोजाबाद सिटी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार का स्थानांतरण टूंडला किया गया है। विदाई के इस अवसर पर सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने भी अपने साथियों के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इस मौके पर CO अनिवेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक निरंतर प्रक्रिया है। इन पुलिसकर्मियों ने सिरसागंज कार्यालय में रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसेवा करेंगे। समारोह के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और समूह चित्र खिंचवाकर इन स्मृतियों को संजोया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम नजर आईं।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.