मजदूर की बेटी राधा कुशवाह ने 10वीं में 95.6% अंक हासिल कर स्कूल में किया टॉप पुष्पांजलि टुडे संवाददाता डॉ बेताल सिंह गौड़ मौ। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मौ की मेधावी छात्रा राधा कुशवाह ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 478 अंक प्राप्त कर 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ राधा ने न केवल अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे तहसील क्षेत्र में विद्यालय और नगर का नाम गौरवान्वित किया है।राधा ने विशेष रूप से गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर मौ तहसील में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।राधा कुशवाह एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। उनके पिता मंगल कुशवाह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद राधा ने दिन-रात कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता संघर्ष और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है।राधा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, परिजनों एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने राधा की मेहनत, अनुशासन एवं लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।राधा कुशवाह की यह सफलता पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के सामने बाधा नहीं बन सकतीं।

- Post by Betal Singh gaur1
- Post by DHARMENDRA SINGH KAURAV1
- मथुरा/ग्वालियर: नई दिल्ली से झांसी की ओर जा रही ताज एक्सप्रेस (12280) में शनिवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर लोहे की भारी रॉड फेंक दी। यह हमला इतना जोरदार था कि कोच संख्या D6 की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया और रॉड सीधे अंदर बैठे यात्रियों को जा लगी। इस हादसे में दिल्ली के एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शक्ति विहार निवासी राजेश अग्रवाल अपनी पत्नी खुशबू और परिवार के साथ नई दिल्ली से ग्वालियर की यात्रा कर रहे थे। वे कोच D6 की सीट नंबर 29 पर बैठे थे। जैसे ही ट्रेन हरियाणा के होडल स्टेशन के पास से गुजरी, अचानक बाहर से एक लोहे की रॉड ट्रेन की ओर फेंकी गई। रॉड खिड़की का शीशा तोड़ते हुए राजेश अग्रवाल के मुंह पर जा लगी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उनकी पत्नी खुशबू को भी गंभीर चोटें आई हैं। कांच के टुकड़े इतनी तेजी से फैले कि आसपास बैठे अन्य यात्रियों को भी मामूली खरोंचें और कांच के दाने लगे। वारदात के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंची, वहां पहले से मौजूद RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और GRP (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीम ने तुरंत कोच की जांच की। "यह घटना यात्री सुरक्षा में एक बड़ी चूक है। चलती ट्रेन पर लोहे की रॉड फेंकना जानलेवा हमला है। हमने मामले को संज्ञान में लिया है। इस सनसनीखेज। वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल यात्री और टूटे हुए शीशे साफ देखे जा सकते हैं। GRP मथुरा ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा पर सवाल.... यह घटना उस क्षेत्र में हुई है जहां पहले भी पथराव की खबरें आती रही हैं, लेकिन लोहे की रॉड फेंकने जैसी हिमाकत ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- is road ka Vikas karvao1
- शेयर मार्केटिंग में निवेश के लिए भिंड में सुनेहरा मौका;मार्केटिंग के जानकारों के साथ भिंड.... शहर के हाउसिंग कॉलोनी सत्कार होटल के सामने ऑरोराईएक्स ऑपरेशन टेक्नोलॉजी एलएलपी कंपनी के कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दंदरौआ धाम, मेहगांव (भिंड) के महंत परम पूज्य श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक लोग एवं युवा साथी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर & सीईओ नितिश सिंह तोमर, मलखान सिंह भदौरिया, क्लब के प्राइमरी मैनेजर वीर सिंह कुशवाहा,चैरिटी कैप्टन सोनू शर्मा, लाला तोमर लेपा, संजय सिंह राजावत (भारौली), देवेंद्र सिंह कुशवाहा (बाघपुरा), अर्जुन सिंह कुशवाहा, श्यामू सिंह भदौरिया, चैरिटी कैप्टन राजकुमार सिंह प्रजापति, पुत्तू सिंह, सत्येंद्र सिंह भदौरिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कंपनी के डायरेक्टर नितिश सिंह तोमर ने बताया कि AuroraEX Operation Technology LLP द्वारा शेयर मार्केट से संबंधित चार्ट, कैंडल और ट्रेडिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी द्वारा प्राप्त ट्रेनिंग फीस का एक हिस्सा “हार्ट सोर्स एलायंस क्लब” के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में लगाया जाएगा। इस चैरिटी पहल के अंतर्गत गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी, जरूरतमंदों को कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहयोग देना और शिक्षा के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज “दतिया जिले के बागपुरा गांव का मुक्ति धाम… जहां हालात इतने बदहाल हैं कि अंतिम संस्कार करना भी बन गया है खतरे से खाली नहीं! “यहां न पानी की व्यवस्था है… न ही छाया के लिए कोई इंतजाम… अधूरा पड़ा सौंदर्यीकरण… और जर्जर हालत में मौजूद चबूतरे…”1
- Post by Baat Madhya Pradesh ki1
- आलमपुर में दर्दनाक हादसा! दबोह से ग्वालियर जाने वाली बालाजी बस से कुचलकर महिला की मौत|आलमपुर के पुराना कॉलेज चौराहे की घटना! तेज रफ्तार यात्री बस ने 40 वर्षीय महिला को कुचला !हादसा इतना भयभीत था कि महिला की मौके पर ही मौत!महिला दतिया जौरी रामपुरा गांव की बताई जा रही है महिला का नाम गुड्डी राजपूत उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है1