मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के अहवर शेख पंचायत स्थित पासवान चौक के समीप मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मझौलिया थाना की पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। कार्यक्रम स्थल पर थानाध्यक्ष अमर कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। होलिका दहन के समय बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं भी असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की सक्रियता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के अहवर शेख पंचायत स्थित पासवान चौक के समीप मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मझौलिया थाना की पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। कार्यक्रम स्थल पर थानाध्यक्ष अमर कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। होलिका दहन के समय बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं भी असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की सक्रियता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
- cgcjhgggj1
- Post by Lakshay Tak News1
- बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री संजय झुनझुनवाला जी के द्वारा शाम को अबीर-गुलाल होली बहुत ही सुन्दर ढंग से मनाया गया। 04.03.2026.1
- *कानू हलवाई समाज का होली मिलन संपन्न* बेतिया । कानू हलवाई समाज पश्चिम चंपारण द्वारा आज द रॉयल पैलेस विवाह भवन गुरुवलिया , बेतिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता ने की एवं संचालन राहुल राज ने किया । सर्वप्रथम कानू हलवाई समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज को पुष्प अर्पित किया गया उसके बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए अमित कुमार गुप्ता एवं राहुल राज ने बताया कि कानू हलवाई समाज द्वारा पहली बार जिले में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे जिले के साथ साथ पूर्वी चंपारण से भी समाज के साथियों ने भाग लिया है । इस कार्यक्रम से समाज में काफी हर्ष है । वहीं विवाह भवन के संचालक राजीव गुप्ता ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए सभी को एकसाथ आगे आना होगा । कार्यक्रम में वरीय समाजसेवी शंभुप्रसाद गुप्ता , सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह , पूर्व प्रखंड प्रमुख चनपटिया कमलेश कुमार , पूर्व सभापति नगर निगम बेतिया जनक साह , पूर्व प्रत्याशी चनपटिया संतोष गुप्ता , नंदलाल गुप्ता , डॉक्टर बृजकिशोर गुप्ता , मुन्ना गुप्ता , नीरज गुप्ता , साधु गुप्ता , एमपी गुप्ता , अमरजीत गुप्ता , चंदन गुप्ता , रामप्रवेश गुप्ता , गोविंद प्रसाद , अखिलेश राज , रिपुसुदन गुप्ता , उपेंद्र कुमार , सोनेलाल साह , मुन्ना गुप्ता सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।1
- होली के शुभ अवसर पर सभी ने अपने अपने अंदाज में किया खेला। डॉक्टर हो या वकील या हो पत्रकार सभी ने होली के इस पर्व को यादगार बनाते हुए नाच गाना के साथ मनोरंजन किया। बेतिया के प्रसिद्ध डॉक्टर आरके गिरी ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्यौहार है। इस त्योहार से हम सब को सीख लेने की जरूरत। वही विहिप के जिला मंत्री रमन गुप्ता ने होली के इस पावन पर्व पर पूरे जिले वासियों को बधाई दी। वहीं जिला मंत्री नीरज सोनी ने प्रकृति कैसे पर पर पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी।1
- “कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे” – विधायक विनय बिहारी का बयान वायरल होली के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगावा निवासी भाजपा विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी अंदाज में होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े किए। विधायक ने कहा, “कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे। बिहार में कहीं दारू बंद नईखे, चारों ओर मिल रहल बा।” उनके इस बयान को लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे जमीनी हकीकत बता रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक बयानबाजी मान रहे हैं। होली की बधाई के साथ शराबबंदी कानून पर खुलकर की गई टिप्पणी से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।1
- मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार मझौलिया। जिला कप्तान के निर्देश पर मझौलिया थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो एटीएम कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जौकटिया वार्ड संख्या 5 में छापेमारी कर सेराजुल अंसारी के पुत्र असफाक आलम, फकरे आलम के पुत्र सरफराज आलम तथा हसनैन मियां के पुत्र अरबाज आलम को धर दबोचा गया। पुलिस को इनके खिलाफ गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन की पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मोबाइल से इंटरनेशनल कॉल डिटेल और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिले हैं, जिससे इनके अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से जुड़े होने के संकेत प्राप्त हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि ये लोग मूल बैंक खातों को खरीदकर उनमें साइबर फ्रॉड की राशि मंगाते थे और फिर अपने सहयोगियों के माध्यम से उस राशि की हेराफेरी करते थे। पूछताछ के क्रम में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और विस्तृत नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।1
- मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के अहवर शेख पंचायत स्थित पासवान चौक के समीप मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मझौलिया थाना की पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। कार्यक्रम स्थल पर थानाध्यक्ष अमर कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। होलिका दहन के समय बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं भी असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की सक्रियता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1