logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील थाना अध्यक्ष जरवलरोड ने ऑडियो मैसेज के माध्यम से क्षेत्र वासियों से आगामी त्यौहार मिलजुल कर व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी कर बताया है कि रमजान व होली त्यौहार के कारण धारा 144 लागू है। पुलिस द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यमों की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में धारा 144 के कारण कोई भी नया कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। किसी के कार्य से क्षेत्र की शांति व्यवस्था बाधित होती है तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी आडियो के माध्यम से दी गई है। श्री सिंह ने बताया कि थाना जरवलरोड को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है और इसकी निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। आपका कोई भी गलत कार्य आपको परेशानी में डाल सकता है। सादे कपड़ों में इंटेलिजेंस व पुलिस के जवान लगातार भ्रमणशील रहकर सतत नियम कर रहे है। लोगों से आपसी भाईचारे से होली और रमजान का त्यौहार मनाने की अपील की है।

2 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

आडियो मैसेज जारी कर थानाध्यक्ष ने त्योहार शान्तिपूर्ण मनाने की अपील थाना अध्यक्ष जरवलरोड ने ऑडियो मैसेज के माध्यम से क्षेत्र वासियों से आगामी त्यौहार मिलजुल कर व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी कर बताया है कि रमजान व होली त्यौहार के कारण धारा 144 लागू है। पुलिस द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यमों की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में धारा 144 के कारण कोई भी नया कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। किसी के कार्य से क्षेत्र की शांति व्यवस्था बाधित होती है तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी आडियो के माध्यम से दी गई है। श्री सिंह ने बताया कि थाना जरवलरोड को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है और इसकी निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। आपका कोई भी गलत कार्य आपको परेशानी में डाल सकता है। सादे कपड़ों में इंटेलिजेंस व पुलिस के जवान लगातार भ्रमणशील रहकर सतत नियम कर रहे है। लोगों से आपसी भाईचारे से होली और रमजान का त्यौहार मनाने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश, बहराइच- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नानपारा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश, बहराइच- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नानपारा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। 
शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला।
कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • देखिए भाई यह हमारे बहराइच सैलरगंज ईदगाह रोड की रोड है यहां रोड इतना खराब है कि आने-जाने में इतनी दिक्कत होती है मिट्टी वगैरह निकालने में भी दिक्कत है बात नहीं बच्चे स्कूल जाते हैं इतनी दिक्कतें होती हैं कि रिक्शा पलट जाता है बच्चे चोट हार जाते हैं दोनों हिंदू मुस्लिम दोनों काम की मिशन निकलती है मगर किसी को किसी को नहीं दिख रहा है कोई ध्यान नहीं दे रहा ना हमारे में लेकर सभासद ध्यान दे रहे हैं नया के अध्यक्ष ध्यान दे रहे हैं आप सभी से पुजारी से किस रोड को बनवाने में मेरी सहायता करें
    10
    देखिए भाई यह हमारे बहराइच सैलरगंज ईदगाह रोड की रोड है यहां रोड इतना खराब है कि आने-जाने में इतनी दिक्कत होती है मिट्टी वगैरह निकालने में भी दिक्कत है बात नहीं बच्चे स्कूल जाते हैं इतनी दिक्कतें होती हैं कि रिक्शा पलट जाता है बच्चे चोट हार जाते हैं दोनों हिंदू मुस्लिम दोनों काम की मिशन निकलती है मगर किसी को किसी को नहीं दिख रहा है कोई ध्यान नहीं दे रहा ना हमारे में लेकर सभासद ध्यान दे रहे हैं नया के अध्यक्ष ध्यान दे रहे हैं आप सभी से पुजारी से किस रोड को बनवाने में मेरी सहायता करें
    user_Sarfuddin Sidd
    Sarfuddin Sidd
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहराइच - होली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यह अभियान विशेष रूप से मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर चलाया जा रहा है जहाँ मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है। इसी क्रम में बहराइच जिले के पायगपुर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर अमर सिंह वर्मा की संयुक्त टीम ने पयागपुर में कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मानकों के विपरीत और मिलावटी पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रमाणित दुकानों से ही मिठाइयाँ एवं खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #bahraich #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers
    1
    बहराइच - होली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यह अभियान विशेष रूप से मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर चलाया जा रहा है जहाँ मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है।
इसी क्रम में बहराइच जिले के पायगपुर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर अमर सिंह वर्मा की संयुक्त टीम ने पयागपुर में कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मानकों के विपरीत और मिलावटी पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रमाणित दुकानों से ही मिठाइयाँ एवं खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।
#holi #Ramadan #Eid 
#followers #nonfollower #bahraich 
#loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_  #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच में बिजली व्यवस्था पर बड़ी बैठक सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड की अध्यक्षता में समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी आरडीएसएस समेत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा बिजली सप्लाई, लाइन लॉस और राजस्व वसूली पर फोकस जर्जर लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य करने की हिदायत बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर
    1
    बहराइच में बिजली व्यवस्था पर बड़ी बैठक
सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड की अध्यक्षता में समीक्षा
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
आरडीएसएस समेत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
बिजली सप्लाई, लाइन लॉस और राजस्व वसूली पर फोकस
जर्जर लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश
उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश
पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य करने की हिदायत
बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में कपड़ा व्यवसायी के बेटे की मौत मोटरसाइकिल लोहे के पोल से टकराई गहरी खाई में गिरने से गई जान* बाराबंकी के फतेहपुर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी के 25 वर्षीय बेटे अक्षत जैन की मौत हो गई। यह दुर्घटना फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैंया मातबननगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस के अनुसार, महमूदाबाद से लौट रहे अक्षत की मोटरसाइकिल बड्डुपुर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित हो गई। उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद रेलवे गेटमैन ने भगौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अक्षत को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अक्षत जैन अविवाहित थे और अपने पिता आलोक जैन के साथ पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सट्टी बाजार क्षेत्र में पानी टंकी के पास 'नरेन्द्र साड़ी' नाम से उनकी दुकान है, जिसे वह अपने पिता और बडे भाई अतिशय जैन के साथ मिलकर संभालते थे।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी में कपड़ा व्यवसायी के बेटे की मौत मोटरसाइकिल लोहे के पोल से टकराई गहरी खाई में गिरने से गई जान*
बाराबंकी के फतेहपुर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी के 25 वर्षीय बेटे अक्षत जैन की मौत हो गई। यह दुर्घटना फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैंया मातबननगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, महमूदाबाद से लौट रहे अक्षत की मोटरसाइकिल बड्डुपुर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित हो गई। उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद रेलवे गेटमैन ने भगौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अक्षत को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अक्षत जैन अविवाहित थे और अपने पिता आलोक जैन के साथ पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सट्टी बाजार क्षेत्र में पानी टंकी के पास 'नरेन्द्र साड़ी' नाम से उनकी दुकान है, जिसे वह अपने पिता और बडे भाई अतिशय जैन के साथ मिलकर संभालते थे।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक बहराइच । सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत राम यश यादव द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। अधीक्षण अभियंता द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता बहराइच प्रवेश कुमार, कैसरगंज के जगेश कुमार, नानपारा के अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर प्रवीण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता भंडार खंड पी.सी. राम, अधिशासी अभियंता कार्यशाला तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक
बहराइच । सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत राम यश यादव द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। 
सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। अधीक्षण अभियंता द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता बहराइच प्रवेश कुमार, कैसरगंज के जगेश कुमार, नानपारा के अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर प्रवीण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता भंडार खंड पी.सी. राम, अधिशासी अभियंता कार्यशाला तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • तेहवारों पर मिठाइयों में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं! रंगों के महा पर्व होली के अवसर पर जनस्वास्थ्य के मद्देनज़र मिलावटी एवं अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पयागपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पयागपुर में कई मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान पायी गयी अपमिश्रित मिठाईयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा प्रतिष्ठान स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनरावृत्ति की दशा में नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। #Bahraichnews #बहराइचन्यूज #BahraichHospital #bahraichwaale #bahraichup40 #bahraich #bahraichdistrict #बहराइच #BahraichPolice #DMBahraich #SPBahraich #उत्तरप्रदेश #योगी #मुख्यमंत्री #पर्व #होली #UttarPradeshNews #happyholi2026 #HappyHoli
    1
    तेहवारों पर मिठाइयों में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं!
रंगों के महा पर्व होली के अवसर पर जनस्वास्थ्य के मद्देनज़र मिलावटी एवं अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। 
इसी क्रम में पयागपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पयागपुर में कई मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान पायी गयी अपमिश्रित मिठाईयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा प्रतिष्ठान स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनरावृत्ति की दशा में नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। 
#Bahraichnews #बहराइचन्यूज #BahraichHospital #bahraichwaale #bahraichup40 #bahraich #bahraichdistrict #बहराइच #BahraichPolice #DMBahraich #SPBahraich #उत्तरप्रदेश #योगी #मुख्यमंत्री #पर्व #होली #UttarPradeshNews #happyholi2026 #HappyHoli
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.