logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित लातेहार में झारखंड महिला विकास समिति व यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित हुआ। उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रोम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने माहवारी पर खुलकर चर्चा और पुरुषों को भी जागरूक करने पर बल दिया। तकनीकी सत्र में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य परामर्शी ने जागरूकता, सेवा सुविधा, उपलब्धता व सुरक्षित निपटान पर जानकारी दी। सदर अस्पताल की चिकित्सक मारसा टोपनो ने मेनार्की, मेनोपॉज, पोषण और स्वच्छता पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, CDPO सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

2 hrs ago
user_Ram Kumar
Ram Kumar
Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago
f91bc79d-6076-4483-8631-0e2d8942d7e8

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित लातेहार में झारखंड महिला विकास समिति व यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित हुआ। उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रोम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने माहवारी पर खुलकर चर्चा और पुरुषों को भी जागरूक करने पर बल दिया। तकनीकी सत्र में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य परामर्शी ने जागरूकता, सेवा सुविधा, उपलब्धता व सुरक्षित निपटान पर जानकारी दी। सदर अस्पताल की चिकित्सक मारसा टोपनो ने मेनार्की, मेनोपॉज, पोषण और स्वच्छता पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, CDPO सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *महुआडांड़ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, बलराम प्रसाद व उनके परिवार जनो ने राजभवन के समक्ष शुरू किया आमरण अनशन* लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मंगलवार (16 अप्रैल) से रांची स्थित राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। महुआडांड़ के 66 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी बलराम प्रसाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनके निशाने पर मुख्य रूप से महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) विपिन कुमार दुबे और अंचल अधिकारी (CO) संतोष बैठा हैं। अनशनकारियों ने एक 15-सूत्रीय आरोप पत्र जारी किया है, जिसमें दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर आम जनता और आदिवासियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अवैध खनन और ईंट भट्ठों से वसूली का आरोप समाजसेवी बलराम प्रसाद द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रखंड में एनजीटी (NGT) के नियमों को ताक पर रखकर अवैध बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि एसडीएम और सीओ द्वारा बालू व्यापारियों से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही, 'ईको सेंसिटिव जोन' के नाम पर डराकर ईंट भट्ठा संचालकों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं और अधिकारी खुद भी पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा संचालित कर रहे हैं। *जमीन कब्जाने और दलाली का खेल* अनशन स्थल पर बांटे गए पर्चे में ग्राम ओरसापाठ में प्लॉट संख्या 2828, 2829 और 2865 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसके अलावा, नेतरहाट क्षेत्र में 'वुल्फ सैंक्चुअरी' के नाम पर आदिवासी जमीन (खाता नं. 102, प्लॉट नं. 436, मौजा कोरगी) को जबरन अपने नाम करने के प्रयास का भी गंभीर आरोप एसडीएम पर लगा है। भूमि विवादों को अपने न्यायालय में लाकर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की बात भी कही गई है। आरोप पत्र में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि घर निर्माण के लिए गिराए गए ईंटों पर भी 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर ट्रैक्टर जब्त कर एफआईआर दर्ज कर दी गई। आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे की साजिश धरने पर बैठे बलराम प्रसाद ने प्रशासन पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने के लिए 2,20,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया। सुलह के नाम पर दलाल के जरिए 1 लाख रुपये मांगे गए और उनसे 1,43,000 रुपये की जबरन वसूली भी की गई है। *निष्पक्ष जांच तक जारी रहेगा आंदोलन* बलराम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि एसडीएम के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मानवाधिकार याचिकाएं दी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महुआडांड़ और नेतरहाट क्षेत्र में दलालों के माध्यम से करोड़ों रुपये की लूट मची है, जिससे पूरी जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आमरण अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। अनशन में बलराम प्रसाद के साथ क्षेत्र की कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए हैं, जो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
    1
    *महुआडांड़ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, बलराम प्रसाद व उनके परिवार जनो ने राजभवन के समक्ष शुरू किया आमरण अनशन*
लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मंगलवार (16 अप्रैल) से रांची स्थित राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। महुआडांड़ के 66 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी बलराम प्रसाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनके निशाने पर मुख्य रूप से महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) विपिन कुमार दुबे और अंचल अधिकारी (CO) संतोष बैठा हैं।
अनशनकारियों ने एक 15-सूत्रीय आरोप पत्र जारी किया है, जिसमें दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर आम जनता और आदिवासियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
अवैध खनन और ईंट भट्ठों से वसूली का आरोप
समाजसेवी बलराम प्रसाद द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रखंड में एनजीटी (NGT) के नियमों को ताक पर रखकर अवैध बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि एसडीएम और सीओ द्वारा बालू व्यापारियों से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही, 'ईको सेंसिटिव जोन' के नाम पर डराकर ईंट भट्ठा संचालकों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं और अधिकारी खुद भी पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा संचालित कर रहे हैं।
*जमीन कब्जाने और दलाली का खेल*
अनशन स्थल पर बांटे गए पर्चे में ग्राम ओरसापाठ में प्लॉट संख्या 2828, 2829 और 2865 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसके अलावा, नेतरहाट क्षेत्र में 'वुल्फ सैंक्चुअरी' के नाम पर आदिवासी जमीन (खाता नं. 102, प्लॉट नं. 436, मौजा कोरगी) को जबरन अपने नाम करने के प्रयास का भी गंभीर आरोप एसडीएम पर लगा है। भूमि विवादों को अपने न्यायालय में लाकर दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की बात भी कही गई है।
आरोप पत्र में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि घर निर्माण के लिए गिराए गए ईंटों पर भी 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर ट्रैक्टर जब्त कर एफआईआर दर्ज कर दी गई।
आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे की साजिश
धरने पर बैठे बलराम प्रसाद ने प्रशासन पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने के लिए 2,20,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया। सुलह के नाम पर दलाल के जरिए 1 लाख रुपये मांगे गए और उनसे 1,43,000 रुपये की जबरन वसूली भी की गई है।
*निष्पक्ष जांच तक जारी रहेगा आंदोलन*
बलराम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि एसडीएम के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मानवाधिकार याचिकाएं दी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महुआडांड़ और नेतरहाट क्षेत्र में दलालों के माध्यम से करोड़ों रुपये की लूट मची है, जिससे पूरी जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका यह आमरण अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
अनशन में बलराम प्रसाद के साथ क्षेत्र की कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए हैं, जो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    39 min ago
  • ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि हमारे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय ,समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा का अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाती है
    1
    ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि हमारे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय ,समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा का अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाती है
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    1
    मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था
वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान  जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया
तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • अवैध बालू उठाव एवं परिवहन मामला में पुलिस कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई
    1
    अवैध बालू उठाव एवं परिवहन मामला में पुलिस कारवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त खनन अधिनियम के तहत होगी कारवाई
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Lalmohan munda
    2
    Post by Lalmohan munda
    user_Lalmohan munda
    Lalmohan munda
    खेलारी, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड के गजवा पंचायत में आज ग्राम पंचायत समन्वय समिति (GPCC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘रूआर–2026’ अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया पूनम देवी ने की। बैठक के दौरान मुखिया पूनम देवी ने पंचायत के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में बच्चों के ठहराव (निरंतर उपस्थिति) पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता से ही ‘जीरो ड्रॉपआउट पंचायत’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विनीत कुमार एवं सरथ बीएम ने ‘रूआर–2026’ अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जीरो ड्रॉपआउट पंचायत, नियमित उपस्थिति और समुदाय की भागीदारी को अभियान की सफलता का प्रमुख आधार बताया। इस अवसर पर मुखिया पति अशोक कुमार, वार्ड सदस्य, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (CRP), आंगनवाड़ी सहायिका, सेविका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने का संकल्प लिया।
    1
    प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड के गजवा पंचायत में आज ग्राम पंचायत समन्वय समिति (GPCC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘रूआर–2026’ अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया पूनम देवी ने की।
बैठक के दौरान मुखिया पूनम देवी ने पंचायत के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में बच्चों के ठहराव (निरंतर उपस्थिति) पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता से ही ‘जीरो ड्रॉपआउट पंचायत’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विनीत कुमार एवं सरथ बीएम ने ‘रूआर–2026’ अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जीरो ड्रॉपआउट पंचायत, नियमित उपस्थिति और समुदाय की भागीदारी को अभियान की सफलता का प्रमुख आधार बताया।
इस अवसर पर मुखिया पति अशोक कुमार, वार्ड सदस्य, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (CRP), आंगनवाड़ी सहायिका, सेविका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने का संकल्प लिया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    23 min ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    2
    महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.