logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दादा आशाराम बाबा की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों और करतब दिखाए जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में नट बजानिया समाज के आस्था के प्रतीक दादा आशाराम बाबा की भव्य शोभायात्रा गुरुवार को पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने भी शोभायात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। शोभायात्रा को नट बजानिया समाज के अध्यक्ष ज्ञान सिंह और मेला संयोजक रामवीर यादव ने मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा आशाराम महाराज के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। ग्राम कुंजपुर स्थित दादा आशाराम बाबा मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय मेले के अंतर्गत यह शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप, बैंड-बाजों और डीजे की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बाबा के रथ के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में दो बैंड पार्टियां शामिल रहीं। वहीं जयपुर से आई करतब दिखाने वाली टीम ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा हनुमान जी का डोला और राम-लक्ष्मण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा कुंजपुर से नगला वर्माजीत होते हुए कैलोखर मार्ग से गुजरकर लगभग चार किलोमीटर का भ्रमण करते हुए पुनः महोत्सव स्थल पर पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने बाहर से आए श्रद्धालुओं का नाश्ता, ठंडाई, शरबत और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम की व्यवस्था में जंडेल सिंह, संजय कुमार, रानू, संजू, नीलेश, लेखराज, अमर सिंह और गोविंद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रही।

on 12 March
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
on 12 March
6d99259e-f988-4ba0-b8b0-6aa39fc5e056

दादा आशाराम बाबा की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों और करतब दिखाए जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में नट बजानिया समाज के आस्था के प्रतीक दादा आशाराम बाबा की भव्य शोभायात्रा गुरुवार को पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिलाओं, बच्चों और पुरुषों

4b84107c-b683-485b-b4a9-2ac139f86af8

ने भी शोभायात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। शोभायात्रा को नट बजानिया समाज के अध्यक्ष ज्ञान सिंह और मेला संयोजक रामवीर यादव ने मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा आशाराम महाराज के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। ग्राम कुंजपुर स्थित दादा आशाराम बाबा मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय मेले के अंतर्गत यह शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप, बैंड-बाजों और डीजे

8fb23617-6d14-4e04-8ccb-119c020fec80

की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बाबा के रथ के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में दो बैंड पार्टियां शामिल रहीं। वहीं जयपुर से आई करतब दिखाने वाली टीम ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा हनुमान जी का डोला और राम-लक्ष्मण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा कुंजपुर से नगला वर्माजीत होते हुए कैलोखर मार्ग से गुजरकर लगभग चार किलोमीटर का भ्रमण करते हुए पुनः महोत्सव

85e42410-bb53-464b-83c8-8718dd48d35d

स्थल पर पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने बाहर से आए श्रद्धालुओं का नाश्ता, ठंडाई, शरबत और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम की व्यवस्था में जंडेल सिंह, संजय कुमार, रानू, संजू, नीलेश, लेखराज, अमर सिंह और गोविंद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं। राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान
जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं।
राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,  विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जसवंतनगर/इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में पत्रकार राहुल यादव के घर पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज और जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में सीधे थाने न जाकर IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ने बिना किसी कारण उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुभाष चंद्र का पूरा परिवार—पत्नी, बेटी व दो बेटे—घर पर आकर हमला करने पर उतारू हो गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा कर उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और अपने परिवार के साथ अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें अपनी, पत्नी और छोटे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। कार्रवाई की मांग: पत्रकार ने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    2
    जसवंतनगर/इटावा
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में पत्रकार राहुल यादव के घर पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज और जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में सीधे थाने न जाकर IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ने बिना किसी कारण उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुभाष चंद्र का पूरा परिवार—पत्नी, बेटी व दो बेटे—घर पर आकर हमला करने पर उतारू हो गया।
इस दौरान आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा कर उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए न्याय की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और अपने परिवार के साथ अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें अपनी, पत्नी और छोटे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।
कार्रवाई की मांग:
पत्रकार ने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
    Rahul Yadav jaswant Nagar
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​सिरसागंज थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एक फालूदा विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।​मूल रूप से चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) निवासी राजेश रेवारी रविवार रात करीब 10 बजे अपनी ठेल की सफाई कर रहा था, तभी अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से परिजन उसे राजस्थान ले जा रहे थे। रास्ते में गंगरार टोल प्लाजा के पास युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई बहादुर रेवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक घटना के बाद कार लेकर फरार होने में सफल रहा।
    1
    ​सिरसागंज थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एक फालूदा विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।​मूल रूप से चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) निवासी राजेश रेवारी रविवार रात करीब 10 बजे अपनी ठेल की सफाई कर रहा था, तभी अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से परिजन उसे राजस्थान ले जा रहे थे। रास्ते में गंगरार टोल प्लाजा के पास युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई बहादुर रेवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक घटना के बाद कार लेकर फरार होने में सफल रहा।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *आज हमारी बहनें लाभार्थी नहीं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं - सांसद श्रीमती संध्या राय* *महिलाओं-बेटियों की ताकत से ही बनेगा सशक्त समाज - श्रीमती कामना सिंह* *नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *भिण्ड 14 अप्रैल 2026/* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड भिण्ड के पास किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने जैसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाएंगे। यह पहल महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। सांसद श्रीमती राय ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्त होने से ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने पर विशेष बल दिया। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का 2023 में इस बिल को पास किया, मैं उसकी साक्षी रही हूं, 20 सितम्बर और 21 सितम्बर ये दो दिन बहुत ही ऐतिहासिक थे, जिसमें ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं लागू की हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू कर बेटियों को भ्रूण हत्या से बचाकर पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने का काम किया है, देश की करोड़ों बहनों को शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है, करोड़ों बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देकर धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया है, बहनों की आवास योजना का लाभ देकर स्वयं के घर का मालिकाना हक दिलाया है, जन-धन योजना, स्वसहायता समूह की बहनों को लाभ और एमएसएमई ऋण जैसी योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। एमएसएमई ऋण योजना का लाभ लेकर हमारी बहनें स्वयं का उद्योग स्थापित कर लाभ कमा रही हैं, इसके साथ ही अन्य बहनों को रोजगार दे रही हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि आज हमारी बहनें सिर्फ लाभार्थी नहीं हैं, लाभ लेने वाली नहीं हैं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं और बहनों को जागरूक भी कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति को सम्मानित करने का यह पखवाड़ा हमें सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि आज "महिलाएं खेतों से लेकर पंचायत तक हर मोर्चे पर योगदान दे रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। लेकिन हमें सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ना होगा।" उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हम जागरूकता शिविर चलाएंगे, ताकि हर महिला अपनी क्षमता को पहचाने।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात किया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित महिला वक्ताओं ने अपनी राजनीतिक, आर्थिक, सफलता एवं जीवन यात्रा साझा करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
    1
    *आज हमारी बहनें लाभार्थी नहीं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं - सांसद श्रीमती संध्या राय*
*महिलाओं-बेटियों की ताकत से ही बनेगा सशक्त समाज - श्रीमती कामना सिंह*
*नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*भिण्ड 14 अप्रैल 2026/*
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड भिण्ड के पास किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने जैसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाएंगे। यह पहल महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। 
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
सांसद श्रीमती राय ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्त होने से ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने पर विशेष बल दिया।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का 2023 में इस बिल को पास किया, मैं उसकी साक्षी रही हूं, 20 सितम्बर और 21 सितम्बर ये दो दिन बहुत ही ऐतिहासिक थे, जिसमें ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं लागू की हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू कर बेटियों को भ्रूण हत्या से बचाकर पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने का काम किया है, देश की करोड़ों बहनों को शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है, करोड़ों बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देकर धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया है, बहनों की आवास योजना का लाभ देकर स्वयं के घर का मालिकाना हक दिलाया है, जन-धन योजना, स्वसहायता समूह की बहनों को लाभ और एमएसएमई ऋण जैसी योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। एमएसएमई ऋण योजना का लाभ लेकर हमारी बहनें स्वयं का उद्योग स्थापित कर लाभ कमा रही हैं, इसके साथ ही अन्य बहनों को रोजगार दे रही हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि आज हमारी बहनें सिर्फ लाभार्थी नहीं हैं, लाभ लेने वाली नहीं हैं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं और बहनों को जागरूक भी कर रही हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति को सम्मानित करने का यह पखवाड़ा हमें सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा देगा।
उन्होंने कहा कि आज "महिलाएं खेतों से लेकर पंचायत तक हर मोर्चे पर योगदान दे रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। लेकिन हमें सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ना होगा।" उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हम जागरूकता शिविर चलाएंगे, ताकि हर महिला अपनी क्षमता को पहचाने।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात किया।  
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित महिला वक्ताओं ने अपनी राजनीतिक, आर्थिक, सफलता एवं जीवन यात्रा साझा करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • होटल का खाना खाने की रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर यह है कि अब एलपीजी गैस की सप्लाई की कमी होटल में होने के चलते श्मशान घाट की चिता से कोयला बुझाया जा रहा है और उसे बोरे में भरकर होटलो में दिया जा रहा है और उसी से खाना पकाया जा रहा है। 1 मिनट 31 सेकंड के वीडियो में देखें और सुनें लिट्टी चोखा भी ऐसे ही ईंधन पर पकाए जा रहे हैं। मनुष्य का पतन अब चरम की ओर चल पड़ा है, अच्छा ही है, एक तरह से यह अंत की शुरुआत का लक्षण है।
    1
    होटल का खाना खाने की रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर यह है कि अब एलपीजी गैस की सप्लाई की कमी होटल में होने के चलते श्मशान घाट की चिता से कोयला बुझाया जा रहा है और उसे बोरे में भरकर होटलो में दिया जा रहा है और उसी से खाना पकाया जा रहा है। 1 मिनट 31 सेकंड के वीडियो में देखें और सुनें लिट्टी चोखा भी ऐसे ही ईंधन पर पकाए जा रहे हैं। मनुष्य का पतन अब चरम की ओर चल पड़ा है, अच्छा ही है, एक तरह से यह अंत की शुरुआत का लक्षण है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दौड़ते डंपर में लगी आग: पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा जसवंतनगर के ग्राम सकौआ के पास कचौरा रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंपर (संख्या UP79AT0704) के टायर के पास स्थित डीजल टैंक के समीप एक्सल में आग भड़क उठी। इसी दौरान, मौके से गुजर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा की नजर डंपर से उठती लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने पास के एक पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर मंगवाया। कांस्टेबल संजय ने डंपर पर चढ़कर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो डीजल टैंक में विस्फोट हो सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    1
    दौड़ते डंपर में लगी आग: पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जसवंतनगर के ग्राम सकौआ के पास कचौरा रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डंपर (संख्या UP79AT0704) के टायर के पास स्थित डीजल टैंक के समीप एक्सल में आग भड़क उठी। इसी दौरान, मौके से गुजर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा की नजर डंपर से उठती लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने पास के एक पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर मंगवाया। कांस्टेबल संजय ने डंपर पर चढ़कर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो डीजल टैंक में विस्फोट हो सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.