Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल जीत का विधायक बर्डे के नेतृत्व में मनाया जश्न, झालमुड़ी और मिठाई बांटी, पानसेमल विधायक श्याम बर्डे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया,ढोल बाजे के साथ निकला जुलूस,आतिशबाजी कर दी बधाईयां,
सतीश केवट
बंगाल जीत का विधायक बर्डे के नेतृत्व में मनाया जश्न, झालमुड़ी और मिठाई बांटी, पानसेमल विधायक श्याम बर्डे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया,ढोल बाजे के साथ निकला जुलूस,आतिशबाजी कर दी बधाईयां,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नवागत कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने पदभार ग्रहण किया, धारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की1
- Post by SNY R LIVE MP1
- किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर खलघाट में 7 में को चक्का जाम का ऐलान किया है। खरगोन जिले से 50 हजार कार्यकर्ता पदाधिकारियों के पहुंचने का दावा किया गया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे पुराना कलेक्ट्रेट में कलेक्टर भव्या मित्तल ने कांग्रेस पदाधिकारी के साथ बैठक की। इसमें कलेक्टर ने बताया कि नेशनल हाईवे को रोकना एक तरह का कानून का उल्लंघन है। गर्मी का मौसम है ज्यादा लोगों के आंदोलन में शामिल होने से उनकी तबीयत बिगड़ने का जोखिम हो सकता है। आंदोलन से जुड़ी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से भी बात की जा सकती है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि किसानों की परेशानियों के संबंध में विभिन्न मंचों से लेकर विधानसभा तक शांतिपूर्ण तरीके से भी परेशानी बताई गई है। सरकार उन्हें अनदेखा कर रही है इसलिए मजबूरी में उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। बैठक में एसपी रवींद्र वर्मा, एडीएम रेखा राठौड़, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर व खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल सहित प्रशासनिक अफ़सर मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष नायक ने कहा सरकार प्रशासन के माध्यम से आंदोलन की ताकत जानना चाह रही है। कांग्रेसी डरेंगे नहीं। यदि प्रशासन उन्हें रोकेगा तो जगह-जगह चक्का जाम किया जाएगा। भगवानपुरा विधायक केदार डाबर ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल रहा है। गेहूं चना खरीदी में कई समस्याएं आ रही है। सरकार सुनवाई नहीं कर रही है इसलिए किसानों के लिए यह निर्णय लिया गया है। 50 हजार कार्यकर्ताओं के आंदोलन में पहुंचने का लक्ष्य है।4
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- महू: एम.के. होटल पर प्रशासन का छापा; अवैध शराब और घरेलू सिलेंडर मिले महू (किशनगंज)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को किशनगंज क्षेत्र स्थित एम.के. होटल पर प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम महू राकेश परमार के नेतृत्व में हुई इस औचक जांच से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। *फायर सेफ्टी जांच से शुरू हुई कार्रवाई, खुले कई राज* प्रारंभिक तौर पर टीम होटल में फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) मानकों की जांच करने पहुँची थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़ और पुलिस बल को होटल के भीतर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं *अवैध शराब की बिक्री:* मौके पर कई लोग शराब पीते हुए पाए गए। सघन तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में तुरंत आबकारी उप निरीक्षक को मौके पर बुलाकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए। *घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग* : होटल की रसोई में नियमों के विरुद्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य विभाग (Food Department) की टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सिलेंडरों को जब्त किया और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। *अवैध निर्माण का मामला* : जांच में यह भी सामने आया कि आबादी की भूमि पर बिना अनुमति के कमर्शियल निर्माण किया गया है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने जनपद सीईओ को अवैध निर्माण के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। टीम में शामिल अधिकारी इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान एसडीएम राकेश परमार के साथ तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें मुस्तैद रहीं। *प्रशासन की चेतावनी:* एसडीएम राकेश परमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध स्थलों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- ढाबे पर खाने का बिल देने की बात को लेकर हुवे विवाद में चली गोली पहले हवाई फायर तो दूसरी ढाबा संचालक के पैर में लगी घटना किशनगंज थाना क्षैत्र के फोरलेन मार्ग स्थित बाबा का ढाबा की है । जहां के ढाबा संचालक संदीप मालवी ने बताया की 30, मार्च को मुंशी गफ्फार अपने एक अन्य साथी के साथ मेरे ढाबे पर आए और खाना खाया जब बिल देने की बात आई तो विवाद करने लगे मैने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने फिर अचानक मुंशी नामक व्यक्ती ने पिस्टल निकाली और पेहले तो हवाई फायर किया उसके बाद उसने मुझ पर गोली चला दी जो की मेरे पैर में लगी गोली चलने से आस पास के क्षैत्र में अफरा तफरी मच गई। ताबड़तोप मुझे महू के निजी असपताल लें जाया गया जहां पर उपचार हुआ आरोपियों ने मुझे धमकी देते हुवे कहा की अगर तूने पुलिस को हमारे बारे में कुछ भी बताया तो तुझे जान से मार देगें धमकी की वजह से में डर गया। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिर्फ़ खाना पूर्ति करते हुवे धारा 125 B , 25 , 27 , के तेहेत मामला दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया और आरोपी मुंशी बेखोफ होकर बाहर घूमता रहा । इतना ही नहीं घायल संदीप को बार बार जान से मारने की धमकी देकर यह बताया जा रहा है की अगर तुने पुलिस को हमारे खिलाफ बयान दिया तो तुझे जान से मार देगें बाऊजुद इसके किशनगंज पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ जान लेवा जैसी गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करना तो दूर उसके खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डंडे बस्ते में डाल दिया गया जिसके बाद पीड़ित संदीप उच्य अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रूपेश द्विवेदी के पास पहुंचा और अपनी पीढ़ा सुनाई जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी गफ्फार को आज पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया जबकि मुख्य आरोपी मुंशी और उसका एक अन्य साथी अभी भी फरार है। वहीं संदीप का कहना है कि मेरे परिवार की जीविका चलाने के लिए एक मात्र सहारा था वह ढाबा जिसकी वजह से पूरे परिवार का पालन पोषण हो रहा था। अब वह ढाबा भी छीन गया है। परीवार की माली हालत भी ठिक नही है। पैर में गोली लगने के कारण में ठीक से चल भी नहीं सकता ऐसे में आए दिन मिल रही धमकियों से भय लगने लगा है। जाए तो जाए कहा मेरी प्रशासन से विनती है की दोषियों पर उचित करवाही कर हमें न्याय दिलाया जाए ।4
- पानसेमल विधायक श्याम बर्डे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया,ढोल बाजे के साथ निकला जुलूस,आतिशबाजी कर दी बधाईयां,1
- 7 मई चक्का जाम को लेकर कलेक्टर-नेताओं की बैठक, कांग्रेस की चेतावनी—रोकने पर हर सड़क जाम, 50 हजार किसानों के शामिल होने का दावा1
- दिनांक 04.05.26 को थाना प्रभारी उनि धर्मेन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे खरगोन रोड तरफ से एक पिकअप वाहन गुजरने वाला है जिसमें क्रूरतापूर्वक अवैध गौवंश का परिवहन किया जा रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं प्राप्त सूचना से टीम को अवगत करवा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे खरगोन रोड पर नाकाबंदी की गई व रास्ते से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी गई, थोड़ी देर बाद टीम को मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका । रोके गए पिकअप वाहन MP10G2427 में बैठे व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम 1. दशरिया निवासी भागरिया फल्या सिरवेल भगवानपुरा 2. नासरिया निवासी मोटयारी फल्या सिरवैल भगवानपुरा का होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा रोके गए पिकअप वाहन क्रमांक MP10G2427 को चेक करने पर उसमे क्रूरतापूर्वक 03 गौवंश भरे होना पाए गए । जिनके परिवहन के संबंध में दस्तावेज या लाइसेंस का पूछने पर दोनों ने कोई दस्तावेज या लाइसेंस नहीं होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा पिकअप वाहन MP10G2427 को जप्त कर आरोपी 1. दशरिया निवासी भागरिया फल्या सिरवेल भगवानपुरा 2. नासरिया निवासी मोटयारी फल्या सिरवैल भगवानपुरा के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 182/26 धारा 4, 6, 9 मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 11 (घ) (1) पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधीनीयम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं 03 गौवंशो को मुक्त कराया गया है । इसी प्रकार दिनांक 04.05.26 को ढकलगांव में निर्माणाधीन ब्रिज के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक MP46G1552 में क्रूरतापूर्वक अवैध गौवंश का परिवहन किया जा रहा है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक MP46G1552 को रोका गया जिसमें बैठे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पप्पा निवासी सिरवेल भगवानपुरा का होना बताया जिसके पिकअप वाहन में भी क्रूरतापूर्वक 03 गौवंश भरे होना पाए गए । जिनके परिवहन के संबंध में दस्तावेज या लाइसेंस का पूछने पर दोनों ने कोई दस्तावेज या लाइसेंस नहीं होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा पिकअप वाहन MP46G1552 को जप्त कर आरोपी पप्पा निवासी सिरवेल भगवानपुरा के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 183/26 धारा 4, 6, 9 मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 11 (घ) (1) पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधीनीयम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं 03 गौवंशो को मुक्त कराया गया है ।3