Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव में रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्री राम का जयकारा, जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव में रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्री राम का जयकारा,
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव में रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्री राम का जयकारा, जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव में रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्री राम का जयकारा,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थानागद्दी बाजार में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, बारिश से बढ़ी दुर्गंध और बीमारियों की आशंका थानागद्दी बाजार में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, बारिश से बढ़ी दुर्गंध और बीमारियों की आशंका केराकत (जौनपुर)। केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश होने के बाद कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। गंदगी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाजार में कूड़ा फेंकने और उसके निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे ही कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। लंबे समय से जमा कूड़े पर बारिश का पानी पड़ने से स्थिति और भी खराब हो गई है। इससे बाजार से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कूड़े का निस्तारण नहीं कराया गया तो बारिश के मौसम में गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर को तत्काल हटवाया जाए तथा बाजार में नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारियों की आशंका से राहत मिल सके।1
- जौनपुर अर्नब तूफान के असर से जौनपुर में बारिश गुरुवार सुबह से लगातार हो रही है तापमान गिरने से मौसम में ठंडा हो गई है जौनपुरअर्नब तूफान के असर से जौनपुर में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार सुबह से ही जिले में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। बारिश के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जौनपुर अर्नब तूफान के असर से जौनपुर में बारिश गुरुवार सुबह से लगातार हो रही है तापमान गिरने से मौसम में ठंडा हो गई है जौनपुरअर्नब तूफान के असर से जौनपुर में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार सुबह से ही जिले में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। बारिश के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही हल्की बारिश से ग्रामीण इलाकों में कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है। खेतों में खड़ी फसलों का भी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक इसी तरह बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है।1
- अखिलेश - बड़ी देर कर दी मेहराबा आते - आते अखिलेश यादव - UCC लागू करने लायक ही नहीं है... लखनऊ: पत्रकार- अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अंगद का पाव है, UGC लागू करेंगे अखिलेश - बड़ी देर कर दी मेहराबा आते - आते अखिलेश यादव - UCC लागू करने लायक ही नहीं है... पहली बार विपक्ष के किसी नेता ने इतना खुलकर इस मसले पर अपनी बात कही है...2
- India versus New Zealand match win the match newzealand Philips ka shatak glenflip ka shatak New Zealand win1
- अर्बन तूफान का असर: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, खेत में पड़ी धान की फसल सड़ने लगी अर्बन तूफान का असर: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, खेत में पड़ी धान की फसल सड़ने लगी जौनपुर में अर्बन तूफान के चलते पिछले दो दिनों से खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बरसात के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्र के कई किसानों की धान की फसल कटकर खेतों में ही पड़ी हुई है। भंडारण और उठान की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों में पड़ा धान पानी में भीगकर अंकुरित हो रहा है और सड़ने लगा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस फसल में उनकी पूरी साल भर की लागत और मेहनत लगी हुई है, जो अब डूबती नजर आ रही है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई समझदार किसानों ने अपनी फसल को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर रख लिया था और कई किसानों ने कटाई रोक दी थी, लेकिन जिन किसानों ने पहले ही फसल काट ली थी, उनकी फसल अब बर्बाद होने की कगार पर है।2
- श्रीराम कथा के बीच जीव सेवा की मिसाल, घायल बंदर का इलाज कर चर्चा में आए डॉ. आलोक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए थे बंदर के दोनों पिछले पैर, पवन मिश्रा ने भी की थी बचाने की कोशिश शाहगंज जौनपुर। सेवा, संवेदना और करुणा का भाव केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों की पीड़ा को समझना भी मानवता का महत्वपूर्ण धर्म है। इसका उदाहरण बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान देखने को मिला, जहां पूर्वांचल के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने घायल बंदर का उपचार कर जीव सेवा की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले बंदर को विद्युत करंट लग गया था, जिससे उसके दोनों पिछले पैर बुरी तरह झुलस गए थे। बंदर की हालत देखकर पवन मिश्रा नामक युवक ने अपने स्तर से उसका घरेलू उपचार कर उसे राहत पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान उस को पता चला कि शाहगंज के पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल आए हुए हैं तो वह घायल बंदर के उपचार के लिए वहां चला आया। उन्होंने बंदर की स्थिति को देखते हुए तुरंत उसका उपचार कर जरूरी सलाह दी। धार्मिक आयोजन के बीच बेजुबान जीव के प्रति दिखाई गई यह संवेदनशीलता लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी। एक ओर श्रीराम कथा में करुणा, सेवा और मानवता का संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर घायल बंदर की मदद कर इन मूल्यों को व्यवहार में उतारने का उदाहरण भी सामने आया। इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने कहा, “एक चिकित्सक का दायित्व केवल अपने क्लीनिक या अस्पताल तक सीमित नहीं होता। उसे हर जगह और हर समय अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। बेजुबान पशु अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसे में उनकी तकलीफ को समझना, समय पर उपचार करना और उनकी जान बचाने का प्रयास करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी भी प्रकृति का अभिन्न अंग हैं। उनके प्रति दया और संवेदनशीलता रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। किसी घायल पशु को देखकर उसकी उपेक्षा करने के बजाय उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। डॉ. आलोक सिंह पालीवाल की पहल के साथ पवन मिश्रा द्वारा पहले की गई मदद भी बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना का उदाहरण है। दोनों प्रयासों से यह संदेश मिलता है कि सच्ची सेवा वही है, जो किसी जरूरतमंद की पीड़ा को समझकर बिना किसी स्वार्थ के उसकी मदद के लिए आगे आए।1
- कलम के तेज धार से पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक अयोध्या। बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। पीके कनौजिया ने बताया अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया। अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।4
- जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव में रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्री राम का जयकारा, जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव में रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्री राम का जयकारा,1