Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरा बुखार दोस्त
Nafe khan 👨🔧👩🔧
मेरा बुखार दोस्त
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- आज रात करीब 10 :30 pm को फ़रिहा चौक पर तीव्र गति से ट्रक और पिकअप में टकराव हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर फ़रिहा पुलिस चौकी में जाकर टक्कर मार दिया ऊपर वाले की कृपा से सभी ड्राइवर और चौकी मे तैनात गार्ड सभी लोग सुरक्षित हैं1
- रामपुर: मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल; प्रशासन को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम रामपुर | 17 मार्च, 2026 जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर ने आज मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा मजदूरों के बकाया पारिश्रमिक और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय के मुद्दे पर गहरा रोष व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो जनपद में व्यापक जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा। मुख्य मांगें: * मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों का बकाया (लगभग ₹2000 करोड़ प्रदेश स्तर पर) तत्काल दिया जाए। * नियम के विरुद्ध भुगतान में हुई देरी के लिए 'विलंब मुआवजा' (Delay Compensation) प्रदान किया जाए। * 8 महीने से बिना मानदेय काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों का वेतन अविलंब जारी हो। नेताओं के प्रमुख बयान निक्कू पंडित जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'सबका साथ-साथ' का नारा देने वाली सरकार गरीबों के पेट पर लात मार रही है। रामपुर समेत पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूर भुखमरी की कगार पर हैं। 15 दिन में भुगतान का कानून होने के बावजूद 75 दिनों से पैसे न देना सरकारी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। हम मजदूरों के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे।" संजय कपूर (पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता ने कहा की "सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, लेकिन धरातल पर जो कर्मचारी इस योजना को चला रहे हैं, उन्हें 8 महीने से मानदेय नहीं मिला है। ग्राम रोजगार सेवक और संविदा कर्मी आर्थिक तंगी से टूट चुके हैं। प्रशासन को यह समझ लेना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर एक हफ्ते में समाधान नहीं हुआ, तो रामपुर की सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन होगा।" ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, नोमान मुमताज़ ख़ान,दुर्गेश मौर्य, भूरा खां, राजू पाशा , जहांगीर ख़ान, सरदार गुरबाज़ सिंह सिंधु, सुखबन्त सिंह हार्पिन्दर सिंह, राजेश लोधी , ज़की पाशा, सरताज सैफ़ी, शकील मंसूरी, इमरान अली, मोहम्मद ज़ाकिर, अर्जुन सिंह, राम किशोर लोधी , शिशु पाल लोधी , सतीश कुमार, कमल सिंह, भजन लाल , फहीम अहमद, हश्मत अली, आमिर ख़ान, नईम, बहादुर, जयपाल बाल्मीकि, रामु गोस्वामी, मनोज कुमार लोधी, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। निक्कू पंडित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी1
- आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फूलेन्दर राम पुत्र विरतू, निवासी ग्राम बरेहता थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादी से लगभग 12 लाख रुपये की ठगी की थी। 🔹 मामले की गंभीरता को देखते हुए मेहनाजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 📌 पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 116/2025 धारा 316(2), 351(3) बी.एन.एस. विवेचना के दौरान धारा 336(3)/338 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी 👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम चौकी प्रभारी लालगंज उ0नि0 सुभाष तिवारी व उनकी टीम ⚠️ जनता से अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।1
- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने करीब दो वर्षों से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मुख्य विवरण: बरामदगी: रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़। अवधि: किशोरी पिछले 2 वर्षों से लापता थी। गिरफ्तारी: पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी शिक्षक को भी हिरासत में लिया है। तकनीकी सहायता: सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक की गई। घटना का क्रम मिली जानकारी के अनुसार, यह किशोरी करीब दो साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में गुमशुदा बच्चों और किशोरियों की बरामदगी के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' को गति देने के निर्देश दिए थे। सर्विलांस से मिली सफलता पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी की सटीक लोकेशन का पता चला। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन पर घेराबंदी की, जहाँ से किशोरी को आरोपी शिक्षक के साथ बरामद किया गया। परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी बेटी को वापस पाकर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अब आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी ग्रामीण चिराज जैन ने दी जानकारी -1
- Post by Umesh nishad azamgarh Umesh az1
- अम्बेडकरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब 18 मार्च 2026 को रीजनल पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री शुभम कुमार ने बताया कि रीजनल पोस्ट ऑफिस से प्राप्त अलर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।1
- मेरा बुखार दोस्त1