तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर थाना कुबेरस्थान क्षेत्र से गुमशुदा तीन नाबालिग लड़कियों को दिल्ली से 24 घंटे के अंदर सकुशल किया गया बरामद। नसीमा खातुन पत्नी समीउल्लाह ग्राम लक्ष्मीपुर, पश्चिमी टोला, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2026 को थाना कुबेरस्थान में सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री आशिया (उम्र लगभग 15 वर्ष) तथा गांव की दो अन्य नाबालिग लड़कियां अफ्सरा पुत्री खैरूल्लाह (उम्र 13 वर्ष) एवं महीरा पुत्री मुहम्मद आलम (उम्र 15 वर्ष) दिनांक 11.04.2026 को सुबह स्कूल गयी थी वापस घर नही आई है। सूचना पर थाना कुबेरस्थान पर मुकदमासंख्या-76/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना का संज्ञान लेकर त्वरित रुप से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा तीनों नाबालिग लड़कियों की सकुशल बरामदगी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सहायता, विभिन्न जिलों में समन्वय और गहन तलाशी अभियान चलाया जिसके क्रम में तीनों लड़कियों के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। कुशीनगर पुलिस की एक टीम द्वारा दिल्ली पुलिस से समन्वय स्थापित कर 24 घंटे के अंदर तीनों लडकियों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया है। वर्तमान में तीनों लड़कियों को कुशीनगर लाने के लिए पुलिस की अन्य टीमे दिल्ली रवाना है अतिशीघ्र तीनों लडकियो को कुशीनगर लाकर सकुशल उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया जायेगा। *बरामद लडकियों का विवरणः-* 1.आशिया (उम्र लगभग 15 वर्ष) पुत्री समीउल्लाह ग्राम लक्ष्मीपुर, पश्चिमी टोला, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर 2.अफ्सरा पुत्री खैरूल्लाह (उम्र 13 वर्ष) ग्राम लक्ष्मीपुर, पश्चिमी टोला, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर 3.महीरा पुत्री मुहम्मद आलम (उम्र 15 वर्ष) ग्राम लक्ष्मीपुर, पश्चिमी टोला, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर

- आउटर डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टीम में तैनात विनोद अपनी टीम के साथ रात्रि में बदमाशों को पकड़ने गए थे। टीम ने दोनों बदमाशों को जैसे ही पकड़ा, उनमें से एक बदमाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चाकू निकाल लिया। आप काली शर्ट वाले बदमाश को देखिए, कैसे लगातार चाकू मारने का प्रयास कर रहा है। हमले में ASI विनोद और उनके एक साथी अभिषेक घायल हो गए लेकिन बदमाश को नहीं छोड़ा। इस CCTV फुटेज को देखने से प्रतीत हो रहा है कि ये बदमाश चोरी करके निकल रहे थे, पुलिस ने इन्हें चोरी करते हुए पकड़ लिया। हिम्मत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को सैल्यूट है।❣️ l #DelhiPolice #Bravery #Crime #RealHeroes #Courage2
- “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प बस्ती। शिक्षा के प्रति जागरूकता और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय हाईस्कूल कलवारी एहतमाली, बहादुरपुर बस्ती में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्कूल परिसर से कलवारी चौराहे तक और वहां से बाजार के विभिन्न गली-मोहल्लों में भ्रमण कर आम जनमानस को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और शिक्षा के प्रति जागरूकता के नारों के साथ बच्चों ने “हर बच्चा स्कूल जाए, देश का भविष्य उज्ज्वल बनाए” जैसे संदेश देकर लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया। रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। “स्कूल चलो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर घर तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल, चंद्र लाल, विनय वर्मा, सर्वेश पटेल, सुभाष कुमार, सहायक अध्यापक, अतुल कुमार (कनिष्ठ सहायक) सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ की शत-प्रतिशत सहभागिता रही। सभी ने मिलकर शिक्षा के इस महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना और अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। बस्ती से सुनील दुबे की रिपोर्ट1
- #Kolkata #KashipurBelgachia #RiteshTiwari #ElectionCampaign #RoadShow #WestBengal #PoliticalNews #PublicSupport #BreakingNews1
- बाहरी दिल्ली के बापरौला इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ सुबह करीब 4 बजे UER के पास खेतों में हुई, जहां पुलिस पहले से ही इनपुट के आधार पर ट्रैप लगाकर बैठी थी। सूचना के मुताबिक, भाऊ गैंग के दो इनामी बदमाश रनहौला इलाके में आने वाले थे। जैसे ही संदिग्ध मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक और अतुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दीपक पर एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप है, जबकि अतुल गुरुग्राम के कार शोरूम फायरिंग कांड में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाऊ गैंग से जुड़े हैं, जिसका संचालन गैंगस्टर भाऊ विदेश में बैठकर कर रहा है। फिलहाल, घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- बवाना विधानसभा के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर 20 के लोगों को बड़ा तोहफा. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर दिल्ली सरकार ने दिया बड़ा तोहफा. रोहिणी सेक्टर 20 में सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास. बी आर अंबेडकर सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास. इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्राज रहे मुख्य अतिथि. स्थानीय विधायक और मंत्री ने अपनी क्षेत्र की जनता को दिया तोहफा. विधि विधान के साथ हवन पूजन कर किया गया शिलान्यास. अगले 2 साल में बन कर तैयार हो जाएगा यह सामुदायिक भवन. आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा यह सामुदायिक भवन. मंत्री रविंद्र इंद्राज ने कहा कि करीब 30 साल के इंतज़ार के बाद यह सौगात. सामुदायिक भवन के बाद स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा.1
- News: राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके बापरोला में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भाऊ गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो वांछित अपराधी अतुल और दीपक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, टीम को गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और उनके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma pa1
- विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु निरीक्षण एवं समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।1