पलामू के समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता की शिकायतें सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति भेजते हुए 15 दिनों के भीतर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में अवैध एलपीसी निर्माण, भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के बावजूद उंटारी सीओ द्वारा कार्य नहीं करने, कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से बुनियाद काटने, मारपीट व रंगदारी मांगने तथा अबुआ आवास की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने समेत कई मामलों की शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया और आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस जनता दरबार में हैदरनगर, पांडू, सदर मेदिनीनगर, उंटारी रोड, छत्तरपुर, पांकी सहित अन्य क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे। इसके अलावा भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास देने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आपूर्ति, कल्याण विभाग तथा सेविका चयन से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं।

- लातेहार: जिले के दो प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। जानकारी के अनुसार प्रेमी रूपेश कुमार रवि, पिता सुकन राम, ग्राम हुंडरा, थाना हेरहंज, जिला लातेहार तथा प्रेमिका सुनम कुमारी, पिता नरेश भुइयां, ग्राम हरिजन टोला बालूमाथ, पोस्ट व थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, झारखंड की निवासी हैं।दोनों प्रेमी युगल ने बताया कि वे घर से निकलकर हेरहंज प्रखंड स्थित नवादा हनुमान मंदिर में दिनांक 11 मार्च (बुधवार) को विधि-विधान से विवाह कर लिए। इसके बाद दोनों लातेहार कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने शपथ पत्र बनवाकर अपने वैवाहिक संबंध को कानूनी रूप से मान्यता दी।प्रेमी युगल ने बताया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से शादी की है और अब वे कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई तथा समाज से उनके रिश्ते को स्वीकार करने की अपील की है।1
- Post by Vikram Dewang1
- मुख्य संयोजक राजेश पाल जी, और उनके सहयोग के द्वारा1
- तापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर स्थित टोंगरी पहाड़ी के पास हुए दर्दनाक हादसे में मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे शव को करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निर्माण कार्य में लगी कंपनी के कर्मियों की मदद से मशीन में फंसे शव को बाहर निकाला गया। हालांकि कंपनी की ओर से तत्काल मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। घटना के दौरान प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही। बाद में शव और संबंधित वाहन को प्रतापपुर थाना लाया गया। बताया जाता है कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए झारखंड से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ले जाई जा रही थी। इसी दौरान सड़क समतलीकरण के कार्य में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड और बिहार, दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि दुर्घटना झारखंड क्षेत्र में होने के कारण शव और मोटर ग्रेडर मशीन को प्रतापपुर थाना लाया गया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। समाजसेवी की सूझबूझ से मोटर ग्रेडर चालक की बची जान घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर ग्रेडर मशीन के चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच समाजसेवी भीभ सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए चालक को आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि अगर वे समय पर वहां नहीं पहुंचते तो चालक की जान को भी खतरा हो सकता था। हालांकि आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी थी।1
- गढ़वा जिला के डंडई प्रखंड के जरही गांव में विक रहा है 150/- लीटर पेट्रोल जानकारी के अनुसार अभी तक पेट्रोलियम प्लांट में नहीं बढ़ा है दम ये किराना दुकान वाले कर रहे हैं कालाबाजारी1
- रामप्रवेश गुप्ता *सड़क पूर्ण होने तक वसूली बंद करने और 20 किलोमीटर वाले क्षेत्र को छूट देने की रखी माँग* बरवाडीह :लातेहार–डाल्टेनगंज एनएच सड़क निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है, इसके बावजूद दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है। इस मुद्दे को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाया।विधायक ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, फिर भी टोल प्लाजा के माध्यम से लोगों से जबरन वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।उन्होंने कहा कि अधूरी सड़क पर टोल वसूली से क्षेत्र के लोगों को आर्थिक और यातायात दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधानसभा के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बरवाडीह, मनिका समेत आसपास के प्रखंडों के लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए टोल प्लाजा से 10–20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को छूट दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी कि जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर टोल वसूली पूरी तरह बंद की जाए।इस मुद्दे को सदन में उठाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने विधायक के प्रति आभार जताया। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी तथा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम समेत अन्य लोगों ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।1
- थाना चौक मनिका में बाल वाटिका प्ले स्कूल का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष लातेहार पूनम देवी ने किया वहीं इस मौके पर कई लोगों उपस्थित थे थाना चौक मनिका में खुला बाल वाटिका प्ले स्कूल में छोटे बच्चों को खेलने से संबंधित सारी सुविधा वाले खिलौने उपलब्ध हैं बाल वाटिका विद्यालय में बच्चों को खेल नौजवान एवं बेहतर आधुनिक शिक्षा मंत्र ₹700 प्रति माह की फीस पर दी जाएगी।1
- भारत देश आखिर कैसे तरक्की करेगा l लोग पेपर पर पास करा कर मनरेगा योजना से करोडो रुपे गमन कर ले रहे हैं और प्रवासी मजदूर चेन्नई, बैग्लुर मुंबई, दिल्ली जैसे महा नगरो में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं l3
- गढ़वा जिला के डंडई जरही के किराना दुकानों पर 120 रुपए लीटर पेट्रोल बिक रहा है जबकि पेट्रोल पंप पर कोई अधिक चार्ज नहीं लिया जा रहा है। प्रशासन जांच जरूर करें1