logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन: गल्ला मंडी में पानी की किल्लत, किसान परेशान जालौन की गल्ला मंडी में इन दिनों पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। मंडी परिसर में लगी पानी की टंकी खराब पड़ी है, जबकि कई नल टूटे होने के कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि सरकारी हैडपम्प पर समर (मोटर) डालकर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे आम किसानों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा। मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं, लेकिन प्यास बुझाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। मजबूरी में किसान बाहर से पैसे देकर पानी खरीदने को विवश हैं। इससे उनमें भारी नाराजगी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि मंडी सचिव की अनदेखी के चलते यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल उठता है कि आखिर कब खराब नलों की मरम्मत होगी, कब पानी की टंकी सही होगी और कब हैडपम्प से अवैध कब्जा हटेगा। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मंडी की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

2 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन: गल्ला मंडी में पानी की किल्लत, किसान परेशान जालौन की गल्ला मंडी में इन दिनों पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। मंडी परिसर में लगी पानी की टंकी खराब पड़ी है, जबकि कई नल टूटे होने के कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि सरकारी हैडपम्प पर समर (मोटर) डालकर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे आम किसानों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा। मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं, लेकिन प्यास बुझाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। मजबूरी में किसान बाहर से पैसे देकर पानी खरीदने को विवश हैं। इससे उनमें भारी नाराजगी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि मंडी सचिव की अनदेखी के चलते यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल उठता है कि आखिर कब खराब नलों की मरम्मत होगी, कब पानी की टंकी सही होगी और कब हैडपम्प से अवैध कब्जा हटेगा। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मंडी की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Jalaun, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कमरे में फांसी पर लटके मिले नवविवाहित दंपति, गांव में सनसनी - जालौन कोतवाली क्षेत्र के बिरिया खुर्द की घटना, पुलिस जांच में जुटी जालौन, 04 मई 2026। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित दंपति के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, ग्राम बिरिया खुर्द निवासी विवेक (22) पुत्र रामप्रकाश और उसकी पत्नी साधना (21) ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी जालौन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सीओ जालौन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। विधिक कार्यवाही की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कमरे में फांसी पर लटके मिले नवविवाहित दंपति, गांव में सनसनी
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के बिरिया खुर्द की घटना, पुलिस जांच में जुटी
जालौन, 04 मई 2026। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित दंपति के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, ग्राम बिरिया खुर्द निवासी विवेक (22) पुत्र रामप्रकाश और उसकी पत्नी साधना (21) ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी जालौन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सीओ जालौन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। विधिक कार्यवाही की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो हृदयविदारक घटनाक्रम से जुड़ी हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो हृदयविदारक घटनाक्रम से जुड़ी हुई है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन के कदौरा से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर लेखपाल की जान चली गई। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। वीओ-1: कदौरा नगर के सिद्धार्थ नगर निवासी में सोमवार को हुए इस भीषण हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रभु दयाल उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वीओ-2: इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। वीओ-3: घटना की सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीओ-4: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल डंपर को मौके पर ही पकड़ लिया है। वहीं शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीओ-5: इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। एंकर आउट्रो: फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल वही—आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का ये कहर?
    4
    जालौन के कदौरा से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर लेखपाल की जान चली गई। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
वीओ-1:
कदौरा नगर के सिद्धार्थ नगर निवासी में सोमवार को हुए इस भीषण हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रभु दयाल उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
वीओ-2:
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े।
वीओ-3:
घटना की सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वीओ-4:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल डंपर को मौके पर ही पकड़ लिया है। वहीं शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वीओ-5:
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
एंकर आउट्रो:
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल वही—आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का ये कहर?
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by GIRENDRA SINGH
    1
    Post by GIRENDRA SINGH
    user_GIRENDRA SINGH
    GIRENDRA SINGH
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच में मुर्गा की उधारी के 540 रुपये मांगना पड़ा भारी, ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
    1
    कोंच में मुर्गा की उधारी के 540 रुपये मांगना पड़ा भारी, ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.