Shuru
Apke Nagar Ki App…
🏫 Bindu Devi Memorial Academy Bindu Devi Memorial Academy is a school located in Thakurdandi area of Sant Kabir Nagar district, Uttar Pradesh (India). 🏫 Bindu Devi Memorial Academy Bindu Devi Memorial Academy is a school located in Thakurdandi area of Sant Kabir Nagar district, Uttar Pradesh (India).
Puravanchl Tak News
🏫 Bindu Devi Memorial Academy Bindu Devi Memorial Academy is a school located in Thakurdandi area of Sant Kabir Nagar district, Uttar Pradesh (India). 🏫 Bindu Devi Memorial Academy Bindu Devi Memorial Academy is a school located in Thakurdandi area of Sant Kabir Nagar district, Uttar Pradesh (India).
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🏫 Bindu Devi Memorial Academy Bindu Devi Memorial Academy is a school located in Thakurdandi area of Sant Kabir Nagar district, Uttar Pradesh (India).1
- सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय का परिणाम 100% रहा, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90% के आसपास अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। 📚 परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्थान प्रबंधन द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। 💬 प्रबंधन ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य आधार बताया। 👏 पूरे SR इंटरनेशनल एकेडमी परिवार को इस उपलब्धि पर ढेरों बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं! #SRInternationalAcademy #CBSE #BoardResult #StudentSuccess1
- ✍️*_आशु सिंह_* 👉जनपद में स्कूली वाहनों को लेकर *एआरटीओ प्रियंवदा सिंह* ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को समय रहते संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराएं। 🚫 *चेतावनी भी साफ है* — यदि निर्धारित समय के भीतर वाहन पंजीकरण नहीं कराया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 👉 *बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क है।* #संतकबीरनगर #BreakingNews #NewsUpdate #SchoolVehicle #ARTO #SafetyFirst *@liveuponenews*1
- थाना महुली पुलिस की तत्परता से एक 02 वर्षीय खोई हुई बच्ची को महज 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मो० इरशाद पुत्र मो० इस्माइल निवासी ग्राम महादेवा, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर की पुत्री इकरा उम्र लगभग 02 वर्ष दिनांक 17.04.2026 को घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक कहीं चली गई और कुछ समय बाद घर के पास नहीं मिली। बच्ची के न मिलने पर परिजनों द्वारा आस-पास तथा रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर थाना महुली पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई। इसी दौरान नापता पुलिया के पास एक बच्ची मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर सत्यापन किया गया, जिस पर उक्त बच्ची इकरा पाई गई। तत्पश्चात बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना महुली पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।4
- थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू; एडीएम व एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण संत कबीर नगर। दिनांक 16.04.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई । घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही की गयी । प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम और फायर टैंकरों के साथ मौके पर पहुँचे। अग्निशमन दल द्वारा तत्परता दिखाते हुए फायर टैंकर से पंपिंग कर आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। टीम की सूझबूझ से आग को ऑडिटोरियम के अन्य हिस्सों में फैलने से समय रहते रोक लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी (ADM) खलीलाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) संतकबीरनगर द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और संबंधित सुरक्षा मानकों की जाँच के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्यवाही के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है । प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जाँच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शॉट सर्किट से लगी आग लाखों की सामान जल कर हुई राख1
- संतकबीरनगर। मगहर स्थित कबीर एकेडमी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के दौरान अचानक आग लग गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति गंभीर बन गई। बताया जाता है कि कार्यक्रम अपने पूरे चरम पर था, तभी परिसर के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। खलीलाबाद थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। स्वयंसेवकों, फायर कर्मियों और पुलिस की संयुक्त तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला भी तत्काल सक्रिय हो गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में रखे कुछ सामान के नुकसान की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा, वहीं लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।3