logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी मे पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, 7.50 मीटर सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 7.5 मीटर बनाई गई सड़क में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब है कि राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या सुधार कार्य नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कब कार्रवाई होगी, और कब जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिल पाएगी।

1 day ago
user_Shudhakar Mishra
Shudhakar Mishra
चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

कौशांबी मे पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, 7.50 मीटर सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 7.5 मीटर बनाई गई सड़क में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब है कि राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या सुधार कार्य नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कब कार्रवाई होगी, और कब जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिल पाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मृतक की पहचान रिशु पुत्र सोहनलाल प्रजापति, निवासी किनार गांव के रूप में हुई।दोस्त मस्ताना को छोड़ने जाते समय बाइक को डंपर ने मारी टक्कर।हादसे में रिशु डंपर के नीचे आ गया, मौके पर ही तोड़ा दम।घटना के बाद मची अफरा-तफरी, परिजनों में मचा कोहराम।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।डंपर चालक वाहन समेत फरार, तलाश में जुटी पुलिस।सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास हादसा।
    1
    मृतक की पहचान रिशु पुत्र सोहनलाल प्रजापति, निवासी किनार गांव के रूप में हुई।दोस्त मस्ताना को छोड़ने जाते समय बाइक को डंपर ने मारी टक्कर।हादसे में रिशु डंपर के नीचे आ गया, मौके पर ही तोड़ा दम।घटना के बाद मची अफरा-तफरी, परिजनों में मचा कोहराम।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।डंपर चालक वाहन समेत फरार, तलाश में जुटी पुलिस।सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास हादसा।
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *हाईवे पर पत्थर से टकराकर ट्रक पलटा, चालक-खलासी गंभीर घायल* *कौशाम्बी संदेश गनेश कश्यप* कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामवनगमन मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे के बीच पड़े पत्थर से टकराकर अनाज से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया बताया जा रहा है कि ट्रक गोरखपुर से गुंडिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रोही गांव के पास रामवनगमन मार्ग पर पहुंचा, तभी सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद ट्रक में लदा अनाज हाईवे पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और सड़क से ट्रक हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    *हाईवे पर पत्थर से टकराकर ट्रक पलटा, चालक-खलासी गंभीर घायल*
*कौशाम्बी संदेश गनेश कश्यप* 
कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामवनगमन मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे के बीच पड़े पत्थर से टकराकर अनाज से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया बताया जा रहा है कि ट्रक गोरखपुर से गुंडिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रोही गांव के पास रामवनगमन मार्ग पर पहुंचा, तभी सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद ट्रक में लदा अनाज हाईवे पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और सड़क से ट्रक हटवाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशांबी: जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 7.50 मीटर चौड़ी बनाई गई सड़क में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की हालत खराब होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही मरम्मत कार्य कराया गया। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    1
    कौशांबी:
जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
यहां 7.50 मीटर चौड़ी बनाई गई सड़क में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है।
सड़क की हालत खराब होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही मरम्मत कार्य कराया गया।
शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Saraswati Kumari
    1
    Post by Saraswati Kumari
    user_Saraswati Kumari
    Saraswati Kumari
    Artist चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार पत्रकार
    1
    Post by राजेश कुमार पत्रकार
    user_राजेश कुमार पत्रकार
    राजेश कुमार पत्रकार
    Teacher चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विनय कुमार रिपोर्टर इंडियन नेशनल न्यूज सच कि खोज 8171801662
    1
    विनय कुमार रिपोर्टर इंडियन नेशनल न्यूज सच कि खोज 8171801662
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल* *कौशाम्बी संदेश * *कौशाम्बी। जनपद* के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज गांव में एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार रवीना देवी पत्नी नरेश निवासी रघुनाथपुर पचंभा थाना सैनी शनिवार को अपने मायके जीवनगंज गांव आई थीं। रविवार को वह खेत की ओर गई थीं तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। मां की असमय मौत से बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    *करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल*
*कौशाम्बी संदेश *
*कौशाम्बी। जनपद* के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज गांव में एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार रवीना देवी पत्नी नरेश निवासी रघुनाथपुर पचंभा थाना सैनी शनिवार को अपने मायके जीवनगंज गांव आई थीं। रविवार को वह खेत की ओर गई थीं तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। मां की असमय मौत से बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.