logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डडवा महोखरी में खड़ंजा विवाद ने पकड़ा तूल, जांच के आदेश पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डडवा महोखरी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरकारी खड़ंजे को उखाड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ गया है, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गांव निवासी राजकुमार पाठक का आरोप है कि उनकी भूमिधरी जमीन पर गांव के ही ओमप्रकाश पाठक, सत्य प्रकाश पाठक व अन्य लोग जबरन खड़ंजा निर्माण करा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पट्टी ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं और राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो।

2 days ago
user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

डडवा महोखरी में खड़ंजा विवाद ने पकड़ा तूल, जांच के आदेश पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डडवा महोखरी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरकारी खड़ंजे को उखाड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ गया है, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गांव निवासी राजकुमार पाठक का आरोप है कि उनकी भूमिधरी जमीन पर गांव के ही ओमप्रकाश पाठक, सत्य प्रकाश पाठक व अन्य लोग जबरन खड़ंजा निर्माण करा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पट्टी ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं और राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • *प्रतापगढ़* *‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार* जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। *“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। *छापेमारी में मिला लहलहाता ‘जहर’* 15 अप्रैल को थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर पहुंचने पर खेत में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें अभियुक्त द्वारा गुप्त रूप से उगाया जा रहा था। *मौके पर ही फसल नष्ट, कानूनी कार्रवाई शुरू* कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन और राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी फसल को नष्ट कराया गया खेत को बटाई पर लेकर अवैध खेती करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया *गिरफ्तार अभियुक्त* पुलिस ने अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव, निवासी ग्राम धनगर सराय छिवलहा, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना पट्टी में मु0अ0सं0 140/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। > “ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा और उनकी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।” इस कार्रवाई में थाना पट्टी पुलिस के साथ स्पेशल टीम के निरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज और वीरेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रशासन अब ऐसे अपराधों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है
    1
    *प्रतापगढ़*
*‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार*
जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध अफीम की खेती की जा रही है।
*छापेमारी में मिला लहलहाता ‘जहर’*
15 अप्रैल को थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर पहुंचने पर खेत में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें अभियुक्त द्वारा गुप्त रूप से उगाया जा रहा था।
*मौके पर ही फसल नष्ट, कानूनी कार्रवाई शुरू*
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन और राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी फसल को नष्ट कराया गया
खेत को बटाई पर लेकर अवैध खेती करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
*गिरफ्तार अभियुक्त*
पुलिस ने अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव, निवासी ग्राम धनगर सराय छिवलहा, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना पट्टी में मु0अ0सं0 140/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
> “ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा और उनकी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।”
इस कार्रवाई में थाना पट्टी पुलिस के साथ स्पेशल टीम के निरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज और वीरेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।
प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रशासन अब ऐसे अपराधों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    1 hr ago
  • रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में सुबह का नजारा बेहद भव्य होने के साथ ही बहुत प्रेरणादायक है। पुलिस भर्ती के रिक्रूटों के पासिंग आउट परेड का रिहर्सल में रिक्रूटों ने गरिमा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण के दौरान मिले निर्देशों को जमीन पर दिखाया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रिक्रूटों के इस भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरक्षियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों अनुशासन कर्तव्य निष्ठा एवं जनसेवा पर प्रेरक संबोधन दिया। भर्ती होने से लेकर कठिन प्रशिक्षण की अवधि को पूरा कर कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं देने को तैयार रिक्रूटों को पुलिस अधीक्षक ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय सीओ शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।
    2
    रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में सुबह का नजारा बेहद भव्य होने के साथ ही बहुत प्रेरणादायक है।
पुलिस भर्ती के रिक्रूटों के पासिंग आउट परेड का रिहर्सल में रिक्रूटों ने गरिमा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण के दौरान मिले निर्देशों को जमीन पर दिखाया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रिक्रूटों के इस भव्य परेड की सलामी ली।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरक्षियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों अनुशासन कर्तव्य निष्ठा एवं जनसेवा पर प्रेरक संबोधन दिया।
भर्ती होने से लेकर कठिन प्रशिक्षण की अवधि को पूरा कर कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं देने को तैयार रिक्रूटों को पुलिस अधीक्षक ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय सीओ शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।
    1
    बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के  पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर  निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आप देख सकते हैं लखनऊ में इतना वीजा आग लगी थी कितने आदमी का रोजगार चला जाएगा कितने आदमी का पैसा चल गया कितनी जॉब चाहिए सरकार से हमारी यही विनती है उनके लिए कुछ उपाय किया जाए हमारे योगी आदित्यनाथ जी से
    2
    आप देख सकते हैं लखनऊ में इतना वीजा आग लगी थी कितने आदमी का रोजगार चला जाएगा कितने आदमी का पैसा चल गया कितनी जॉब चाहिए सरकार से हमारी यही विनती है उनके लिए कुछ उपाय किया जाए हमारे योगी आदित्यनाथ जी से
    user_SACHIN Tiwari
    SACHIN Tiwari
    Farmer लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल लम्भुआ/सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    3
    स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लम्भुआ/सुल्तानपुर।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
रैली के दौरान “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने गांव और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक ओर जहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के खुलने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का दावा है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च योग्यताधारी हैं, जबकि कई निजी स्कूलों में शिक्षण स्तर उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके बावजूद अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों को लेकर संदेह बना रहना एक गंभीर चिंता का विषय है।
शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा विभाग में कार्य करने के लिए जितनी कठिन परीक्षाओं और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, उतनी अन्य विभागों में नहीं होतीं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों की छवि को लेकर सवाल उठते रहते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरूकता रैली में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर जनपद कासगंज से थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में बड़े धूम धाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती बताते चले आपको ग्राम पूरनपुर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का बड़े ही धूम धाम व फूल मालाओं से सभी लोगों ने किया भव्य स्वागत इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबी कश्यप विद्यायक हरिओम बर्मा और ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत और कर्म वीर सोलंकी शिवम् सोलंकी ने बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और बड़े ही धूम धाम से बाबा साहब की 135 बी जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रामप्रसाद महिपाल सिंह गेंदा लाल मानसिंह रामप्रकाश जी कुंवर नेतराम बघेल विष्णु मौर्य पी डी यादव पाल सिंह भगवान सिंह राम भरोसे लाल रघुनाथ सिंह तेजपाल सिंह लीलाधर पप्पू सिंह गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे रिपोर्टर
    1
    खबर जनपद कासगंज से
थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में बड़े धूम धाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती 
बताते चले आपको ग्राम पूरनपुर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का बड़े ही धूम धाम व फूल मालाओं से सभी लोगों ने किया भव्य स्वागत   इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबी कश्यप विद्यायक हरिओम बर्मा और ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत  और कर्म वीर सोलंकी शिवम् सोलंकी  ने बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और बड़े ही धूम धाम से बाबा साहब की  135  बी जयंती मनाई  गई इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रामप्रसाद  महिपाल सिंह गेंदा लाल मानसिंह रामप्रकाश जी कुंवर नेतराम बघेल विष्णु मौर्य पी डी यादव 
पाल सिंह भगवान सिंह राम भरोसे लाल रघुनाथ सिंह तेजपाल सिंह लीलाधर पप्पू सिंह गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे 
रिपोर्टर
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • * *प्रतापगढ़: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फिटनेस स्टेशन में शुरू हुआ गाड़ियों का परीक्षण, आधुनिक मशीनों से होगा वाहनों का फिटनेस....* * नगर पंचायत गड़वारा इन दिनों ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बनता जा रहा है... * विगत दिनों प्रदेश के प्रथम महिला विश्वविद्यालय का प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिलान्यास किया... * अब प्रतापगढ़ अमेठी हाईवे पर नगर पंचायत गड़वारा के चौरा वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एटीएस का उद्घाटन हुआ है... * श्री मोटर चिलबिला के प्रोपराइटर राहुल तुलस्यान ने इस मेगा प्रॉजेक्ट का सरकार से 10 वर्षों के लिए हासिल किया है टेंडर.. * इन दोनों ऐतिहासिक कार्यों को धरातल पर लाने में नगर पंचायत गड़वारा निवासी अंजनी सिंह ने निभाई है अपनी सक्रिय भूमिका, * इन दोनों प्रोजेक्टों के लगने से एक तरफ जहां सैकड़ों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, दूसरी तरफ यह प्रोजेक्ट देश प्रदेश के मानचित्र पर भी होंगे दर्ज।
    1
    * *प्रतापगढ़: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फिटनेस स्टेशन में शुरू हुआ गाड़ियों का परीक्षण, आधुनिक मशीनों से होगा वाहनों का फिटनेस....*
* नगर पंचायत गड़वारा इन दिनों ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बनता जा रहा है...
* विगत दिनों प्रदेश के प्रथम महिला विश्वविद्यालय  का प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिलान्यास किया...
* अब प्रतापगढ़ अमेठी हाईवे पर नगर पंचायत गड़वारा के चौरा वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एटीएस का उद्घाटन हुआ है...
* श्री मोटर चिलबिला के प्रोपराइटर राहुल तुलस्यान ने इस मेगा प्रॉजेक्ट का सरकार से 10 वर्षों के लिए हासिल किया है टेंडर..
* इन दोनों ऐतिहासिक कार्यों को धरातल पर लाने में नगर पंचायत गड़वारा निवासी अंजनी सिंह ने निभाई है अपनी सक्रिय भूमिका,
* इन दोनों प्रोजेक्टों के लगने से एक तरफ जहां सैकड़ों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, दूसरी तरफ यह प्रोजेक्ट देश प्रदेश के मानचित्र पर भी होंगे दर्ज।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.