Shuru
Apke Nagar Ki App…
जवावी कार्रवाई में वदमॉश घायल बदायूं ब्रेकिंग थाना उसहैत पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार… पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा आरोपी रमेश कश्यप मुठभेड़ में दबोचा गया… जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल हालत में अस्पताल भेजा गया… मौके से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद… आरोपी पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज… एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता… फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी…
Vijay Gautam
जवावी कार्रवाई में वदमॉश घायल बदायूं ब्रेकिंग थाना उसहैत पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार… पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा आरोपी रमेश कश्यप मुठभेड़ में दबोचा गया… जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल हालत में अस्पताल भेजा गया… मौके से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद… आरोपी पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज… एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता… फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी…
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Govind Kumar1
- एंकर -उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 'रील' बनाने का शौक एक किसान यूनियन के नेता और उसके एक साथी को भारी पड़ गया। मुजरिया थाना परिसर के भीतर सरकारी कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट। (VO): यह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का मुजरिया थाना है। पुलिस के इस अनुशासित परिसर में उस वक्त मर्यादाएं तार-तार होती दिखीं, जब भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अतुल तोमर किसी बड़े अधिकारी की तरह थाने का मुआयना कर रहे हैं। उनके पीछे मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह चल रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'देशभक्ति' और 'पुलिस' से जुड़े गाने बज रहे हैं। नेता जी कभी जीडी कार्यालय तो कभी मिशन शक्ति केंद्र के सामने से गुजरते हुए अपनी हनक दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'फॉलोअर्स' बढ़ाने के लिए बिना अनुमति थाने के भीतर वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में अतुल तोमर और उनके साथी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 66 ई के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।2
- बुलंदशहर | खुर्जा सिविल कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी1
- बिल्सी थाना पुलिस ने मिशन शक्ति केंद्रऔर कस्बा टीम के साथ एक खोए हुए नाबालिक बच्चों को उसकी मां को किया सुपुर्द बिल्सी : बिल्सी नगर में साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई संगीता पत्नी निर्दोष मिर्जापुर निवासी अपने साथ एक नाबालिक बच्चे को लाई थी। जो कि खरीदारी करते समय उसे साप्ताहिक बाजार में मां अपने नाबालिक बच्चे से पिछड़ गई। मां अपने बच्चे को ढूंढते ढूंढते काफी परेशान हो गई ।परंतु अपने बच्चे को नहीं ढूंढ पाई। बच्चे के खो जाने की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी। बताया कि मैं अपने बच्चे हिमांशु पुत्र निर्दोष को अपने साथ बाजार में लेकर आई थी। और मैं बाजार में सामान की खरीदारी करने लगी इतनी देर में ही पता नहीं मेरा बच्चा कहां चला गया। मैं अपना बच्चा काफी देर से ढूंढ रही हूं ।परंतु मेरा बच्चा मुझे नहीं मिला। सूचना मिलते ही बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केंद्र व कस्बा टीम बच्चों को खोजने के लिए साप्ताहिक बाजार की तरफ निकल पड़ी। बिल्सी थाना पुलिस की टीम ने लगन और मेहनत करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसके बाद बच्चे को मां के लिए सुपुर्द किया ।बिल्सी थाना पुलिस के इस सराहनीय कार्य करने से मां के चेहरे पर खुशी ला दी। जो कई घंटे से बहुत परेशान थी। जब मीडिया कर्मी ने खोए हुए हिमांशु की मां से पूछा कि आपको अब कैसा लग रहा है ,और बिल्सी पुलिस के लिए क्या कहना चाहोगी तभी मुस्काते हुए हिमांशु की मां ने कहा मैं अब बहुत खुश हूं और बिल्सी की पुलिस के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देती हु। इंस्पेक्टर रचना देशवाल,विपिन कांस्टेबल, नागेंद्र कास्टेबल, सचिन कास्टेबल, ने खोए हुए बच्चे को मां को सुपुर्द किया।1
- यह घटना बेहद निंदनीय और दिल दहला देने वाली है। स्कूल बस जैसी जगह, जहां बच्चे सुरक्षित महसूस करते हैं, वहां एक छात्र को बर्बर तरीके से पीटना और उसकी चीखें सुनकर भी कुछ न करना समाज के लिए शर्म की बात है। आरोपी कलवा त्यागी को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि ऐसे लोग पहले से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं, फिर भी सिस्टम उन्हें रोक नहीं पाया। आपका कहना बिल्कुल सही है: कानून को हाथ में लेना नहीं चाहिए, कानून इसी लिए है। अगर हर कोई खुद न्याय करने लगे, तो अराजकता फैल जाएगी। लेकिन समस्या यह है कि जब कानून का डर कमजोर पड़ता है, तो गुंडे हौसला पाकर ऐसी हरकतें करते हैं—खासकर स्कूल के बच्चों जैसी नाजुक जगहों पर। ऐसी घटनाओं में जरूरी है: पुलिस तुरंत सख्त कार्रवाई करे, FIR दर्ज हो, और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। स्कूल बसों में सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हों—CCTV, बस अटेंडेंट, और रूट की निगरानी। हिस्ट्रीशीटरों पर पहले से ही सख्त निगरानी और एक्शन हो, ताकि वे दोबारा अपराध न करें। उम्मीद है कि हापुड़ पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और पीड़ित छात्र को इंसाफ मिलेगा। बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं—यह सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए। अगर आप इस घटना के बारे में और अपडेट चाहें या कोई सुझाव दें, तो बताएं।1
- रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज आंवला। आंवला-भमोरा मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। देशी शराब से लदा एक छोटा हाथी वाहन बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि करीब 70 पेटी शराब क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, भूता थाना क्षेत्र के गांव मगरासा निवासी डोरी लाल छोटा हाथी वाहन में करीब 250 पेटी देशी शराब लेकर कुसमरा व मनौना स्थित देसी शराब भट्टियों पर सप्लाई देने जा रहे थे। जब वाहन भरताना मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक मोड़ लिया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि डोरी लाल को केवल मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुर्घटना में लगभग 70 पेटियां टूटकर नष्ट हो गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।4
- एंकर: जनपद संभल पहुंचे राज्यमंत्री होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने अखिलेश यादव के 100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बनो वाले बयान पर कहा कि सपना देखना अच्छा है देखते रहे। वी/ओ: प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति एक दिवसीय दौरे पर जनपद संभल पहुंचे जहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इसके बाद मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अखिलेश यादव के 100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बनो वाले बयान पर कहा कि देखिए सपना देखना अच्छा है दिन में सपने देखना दिन में तारे देखना यह और भी अच्छा है और अखिलेश जी जब 22 का चुनाव हो रहा था फर्स्ट फेज का चुनाव हुआ था उसके बाद में उनके कार्यकर्ता और नेता स्वयं अखिलेश जी समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठकर के विभाग बांट रहे थे और हम लोग चुनाव लड़ रहे थे परिणाम जब आया तो समझ में आ गया सब इसी तरह अभी से सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं यह उत्तर प्रदेश की जनता सब जान रही है समझ रही है और 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ 17 से ज्यादा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी भाजपा की सहयोगी दलों के साथ और सपना देखना अच्छा है देखते रहे। वही वन्दे मातरम को अनिवार्य के जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था यह हमारा प्रेरणा स्रोत है हम लोगों के कह सकते हैं कि भारत माता हमारी जन्मभूमि हमारी धरती माता हमारे माँ है जो सबका भरण पोषण करती है और सबके हर मैं कह सकता हूं कि हम मलमूत्र भी त्याग करते हैं उसको भी सहन करती है तो सर्व सामान्य है और सर्व पूज्य भी है तो यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।1
- बदायूं ब्रेकिंग थाना उसहैत पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार… पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा आरोपी रमेश कश्यप मुठभेड़ में दबोचा गया… जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल हालत में अस्पताल भेजा गया… मौके से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद… आरोपी पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज… एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता… फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी…4