मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन और देवास के पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में 'नशे से दूरी हैं, जरूरी 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। इस 15 दिवसीय योजनाबद्ध अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोम्या और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी के निर्देशों के पालन में कन्नौद पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 17.07.2026 को कन्नौद कस्बा के स्कूल और कॉलेजों के आसपास स्थित कैफे, होटल और गुमटियों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी के दौरान स्कूल-कॉलेजों के समीप तंबाकू, सिगरेट और गुटखा बेचने वाले पांच संस्थानों के संचालकों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दायरे में आए संचालकों में खाटू श्याम मंदिर के पास रहने वाले ज्ञान सिंह पिता राम प्रसाद, कन्या शाला के पास रहने वाले भारत पिता रामाधार, गजानन कॉलोनी के गजानन पिता मांगीलाल, सतवास रोड के चतुर्भुज पिता धन्नालाल धारीवाल और सतवास रोड के अजय पिता शिव प्रसाद शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के पास से प्रतिबंधित तंबाकू, सिगरेट और गुटखा आदि जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री मनीष यादव, उपनिरीक्षक दीपक भोण्डे, सहायक उपनिरीक्षक डीपी माछिवाल और आरक्षक देवेन्द्र, महेश, राजेन्द्र राजपूत व कन्हैयालाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन और देवास के पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में 'नशे से दूरी हैं, जरूरी 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। इस 15 दिवसीय योजनाबद्ध अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोम्या और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी के निर्देशों के पालन
में कन्नौद पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 17.07.2026 को कन्नौद कस्बा के स्कूल और कॉलेजों के आसपास स्थित कैफे, होटल और गुमटियों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी के दौरान स्कूल-कॉलेजों के समीप तंबाकू, सिगरेट और गुटखा बेचने वाले पांच संस्थानों के संचालकों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू
उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दायरे में आए संचालकों में खाटू श्याम मंदिर के पास रहने वाले ज्ञान सिंह पिता राम प्रसाद, कन्या शाला के पास रहने वाले भारत पिता रामाधार, गजानन कॉलोनी के गजानन पिता मांगीलाल, सतवास रोड के चतुर्भुज पिता धन्नालाल धारीवाल और सतवास रोड
के अजय पिता शिव प्रसाद शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के पास से प्रतिबंधित तंबाकू, सिगरेट और गुटखा आदि जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री मनीष यादव, उपनिरीक्षक दीपक भोण्डे, सहायक उपनिरीक्षक डीपी माछिवाल और आरक्षक देवेन्द्र, महेश, राजेन्द्र राजपूत व कन्हैयालाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन और देवास के पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में 'नशे से दूरी हैं, जरूरी 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। इस 15 दिवसीय योजनाबद्ध अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोम्या और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी के निर्देशों के पालन में कन्नौद पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 17.07.2026 को कन्नौद कस्बा के स्कूल और कॉलेजों के आसपास स्थित कैफे, होटल और गुमटियों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी के दौरान स्कूल-कॉलेजों के समीप तंबाकू, सिगरेट और गुटखा बेचने वाले पांच संस्थानों के संचालकों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दायरे में आए संचालकों में खाटू श्याम मंदिर के पास रहने वाले ज्ञान सिंह पिता राम प्रसाद, कन्या शाला के पास रहने वाले भारत पिता रामाधार, गजानन कॉलोनी के गजानन पिता मांगीलाल, सतवास रोड के चतुर्भुज पिता धन्नालाल धारीवाल और सतवास रोड के अजय पिता शिव प्रसाद शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के पास से प्रतिबंधित तंबाकू, सिगरेट और गुटखा आदि जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री मनीष यादव, उपनिरीक्षक दीपक भोण्डे, सहायक उपनिरीक्षक डीपी माछिवाल और आरक्षक देवेन्द्र, महेश, राजेन्द्र राजपूत व कन्हैयालाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।4
- सनातन संस्कृति, आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा का आष्टा नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पार्वती नदी तट स्थित अलीपुर क्षेत्र के बांसवेड़ा मंदिर परिसर से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पूरे धार्मिक उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई। इस भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों तथा जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष के बीच भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर किया गया। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति एक समान रंग के वस्त्र धारण कर भक्ति में सराबोर होकर शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। इस धार्मिक आयोजन के दौरान सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा तथा संयोजक मुकेश नामदेव ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना एवं आरती कर नगरवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं, सकल हिंदू समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, श्रीमती पार्वती बाई कुशवाहा एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने भगवान को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के आशीर्वाददाता संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा एवं हरि नारायण शर्मा ने पंडित धर्माधिकारी गजेंद्र शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इसके साथ ही, मंदिर समिति के प्रमुख जुगल मालवीय, मंदिर के पुजारी एवं समिति के सदस्यों का सकल हिंदू समाज द्वारा पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, सुभाष नामदेव, नानू सेठी, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष मांगीलाल सिसोदिया, मनोहर वैरागी, पवन यादव, रवि कुशवाहा, डॉ. भगवानदास शुक्ला, राहुल कुशवाहा, लखन सेन, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, विशाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। इस भव्य रथ यात्रा का सफल संचालन मोंटू कोरी ने किया।1
- देवास जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी और अनुकरणीय पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 136 मेधावी छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान 'फिजिक्स वाला फाउंडेशन' के सहयोग से जेईई और नीट की नि:शुल्क तैयारी कराई जा रही है। खेडापति होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को तैयारी के लिए नि:शुल्क स्टडी मटेरियल का वितरण किया गया। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जिला प्रशासन और फिजिक्स वाला फाउंडेशन द्वारा अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसमें छात्रों को नियमित ऑनलाइन लाइव क्लासेस के साथ-साथ रिकॉर्डेड लेक्चर्स की सुविधा भी मिलेगी ताकि वे अपनी सुविधानुसार कठिन विषयों का रिवीजन कर सकें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें टॉप में आने का लक्ष्य रखने और सोशल मीडिया छोड़कर रोजाना 10 घंटे सेल्फ स्टडी करने की सलाह दी। उन्होंने कोचिंग से एक कदम आगे रहकर अपनी स्ट्रेटजी बनाने की सीख दी। कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च कर मिलने वाली कोचिंग उन्हें घर बैठे नि:शुल्क मिल रही है, इसलिए उन्हें इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।1
- हरदा जिले के टिमरनी में थाना पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि नशा किस तरह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई गई।2
- हरदा के ऊडा में आयोजित विशाल बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रहलाद जेवल्या छोटी हरदा और छोटू पटेल धनवानी की बैलजोड़ी ने पहला इनाम जीता है।1
- मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ अंतर्गत भौरासा में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है। भौरासा पुलिस ने इस सामाजिक बुराई के खिलाफ बड़े पैमाने पर इस अभियान की शुरुआत की है।1
- देवास जिले के कन्नौद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कन्नौद पुलिस थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि कस्बे के मेवाती मोहल्ला के रहने वाले इमरान (पिता अनवर) को पूर्व में उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत एक वर्ष के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) के मुचलके बाउंड पर पाबंद किया गया था और उसे आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई थी। इस पाबंदी के बावजूद, आरोपी इमरान ने बाउंड अवधि के दौरान दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर शर्तों का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस द्वारा धारा 141 बीएनएसएस के तहत बाउंड उल्लंघन की कार्रवाई का प्रस्ताव एसडीएम न्यायालय कन्नौद में पेश किया गया। इस प्रस्ताव पर एसडीएम न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसके बाद कन्नौद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- सीहोर जिले के इछावर के समीप ग्राम कालापीपल जागीर में अपने खेत से बोनी करके लौट रहे एक किसान का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे के वक्त वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचाई, जिससे एक बड़ा जान-माल का नुकसान होने से टल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई और उसकी सहायता से पुलिया के नीचे गिरे ट्रैक्टर को सीधा किया गया। ग्रामीणों की मुस्तैदी से युवक की जान बच गई, अन्यथा यहां एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।4