मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी चिंतपूर्णी । प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी ने सोमवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हवन में आहुतियां डालकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारिदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने जया किशोरी की विधिपूर्वक पूजा करवाई। जया किशोरी ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से जया किशोरी को माता की चुनरी व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आए।
मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी चिंतपूर्णी । प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी ने सोमवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हवन में आहुतियां डालकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारिदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने जया किशोरी की विधिपूर्वक पूजा करवाई। जया किशोरी ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से जया किशोरी को माता की चुनरी व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आए।
- मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी चिंतपूर्णी । प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी ने सोमवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हवन में आहुतियां डालकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारिदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने जया किशोरी की विधिपूर्वक पूजा करवाई। जया किशोरी ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से जया किशोरी को माता की चुनरी व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आए।1
- मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन समारोह आयोजित बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन सोमवार को समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सहित एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया।बहीं पर देवेन्द्र सिंह चौहान ने सभी स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों सहित शिक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।बहीं बताया कि जो आप लोगों ने इन सात दिनों में जो सीखा है बह आपके आने वाले जीवन में सीखने व सीखाने को बहुत कुछ मिलेगा। इस मौके पर इन सात दिनों में बढ़िया काम करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल के एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार ने इन सात दिनों में किए गए कार्यों की पुरी जानकारी देते हुए पुरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर सह प्रभारी रंजना कुमारी व शास्त्री अध्यापक मीना कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी व पंचायत प्रतिनिधियों सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।3
- सुनील शर्मा बिट्टू ने शुरू किया ग्रामीण समस्या समाधान अभियान हमीरपुर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अब वह हर गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने ग्रामीण समस्या समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायत ताल के गांव रझोल के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को जाना। स्थानीय प्रधान राकेश कुमार, आंगनवाड़ी सदस्य निशा कुमारी, महिला मंडल की सदस्यों और अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू के अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इस नई सोच से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। गांववासी हेम राज और रमेश ने रझोल के लिंक रोड को पक्का करने की की मांग सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखी। गांव की महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र और महिला मंडल भवन के निर्माण की बात कही। गांववासियों ने सामुदायिक भवन और सोलर लाइट की समस्या को विशेष तौर से हल करने की मांग की। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर एक समस्या को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा और बजट का जल्दी से जल्दी प्रावधान किया जाएगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एक मकान का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे तौर से संबंधित अधिकारियों से बात की और इनके अतिशीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।1
- 🔴LIVE : भीम सेना नेता कमल जाटव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू | UGC आरक्षण और SC/ST ACT पर खुली चर्चा #ATV The Keshav Pandit Show Live Telecast on ATV News Channel1
- बडोली देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क अभियान का संकल्प, नशे के खिलाफ करेंगे जागरूक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक, गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का लिया संकल्प1
- नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में आस्था का अद्भुत नजारा, श्री नैना देवी में उमड़े श्रद्धालु नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में आस्था का अद्भुत नजारा, श्री नैना देवी में उमड़े श्रद्धालु1
- भारत की लाइसेंस प्राप्त मैनपावर भर्ती एजेंसी **Oshin International (OIMC Pvt. Ltd.)** द्वारा 24 सितंबर 2026 को दुबई में Picker Packer पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया था। भारत की लाइसेंस प्राप्त मैनपावर भर्ती एजेंसी **Oshin International (OIMC Pvt. Ltd.)** द्वारा 24 सितंबर 2026 को दुबई में Picker Packer पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के पहले बैच के **40 उम्मीदवारों के वीज़ा आ गए हैं।** इंटरव्यू के लगभग 10 कार्यदिवसों के भीतर वीज़ा प्राप्त होने के बाद, पहला बैच 18 अक्टूबर 2026 को दुबई के लिए रवाना होगा। अब इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में **13 अक्टूबर 2026 और 16 अक्टूबर 2026 को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।** उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या Oshin International के कार्यालय में इंटरव्यू दे सकते हैं। दुबई में रोजगार के अवसरों और आगामी भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार Oshin International से संपर्क कर सकते हैं। **डिस्क्लेमर:** वीज़ा, चयन, यात्रा और रोजगार संबंधित नियोक्ता एवं सक्षम प्राधिकरण की प्रक्रियाओं के अधीन हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नौकरी की शर्तों और संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।1
- महिलाओं के सम्मान में, नारी शक्ति मैदान में: भोटा बाजार में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में हुआ धरना-प्रदर्शन, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोईजम के पुतले जलाकर जताया विरोध हमीरपुर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की बहनों ने भोटा बाजार में ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने की। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन में बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, भाजपा जिला महामंत्री अजय रिंटू सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोईजम के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में कांग्रेस नेतृत्व का रवैया संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने दावा किया कि जेएनयू की आंतरिक समिति की जांच के बाद संबंधित सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सांसद से इस्तीफे की मांग उठाई और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की अपील की। महिला मोर्चा की ओर से कहा गया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। भोटा बाजार में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले में जवाबदेही तय हो और पीड़ित बेटियों को न्याय मिले।1