logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🔴LIVE : भीम सेना नेता कमल जाटव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू | UGC आरक्षण और SC/ST ACT पर खुली चर्चा #ATV The Keshav Pandit Show Live Telecast on ATV News Channel

23 hrs ago
user_ATV News Channel®
ATV News Channel®
Television Channel दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
23 hrs ago

🔴LIVE : भीम सेना नेता कमल जाटव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू | UGC आरक्षण और SC/ST ACT पर खुली चर्चा #ATV The Keshav Pandit Show Live Telecast on ATV News Channel

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • 🔴LIVE : भीम सेना नेता कमल जाटव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू | UGC आरक्षण और SC/ST ACT पर खुली चर्चा #ATV The Keshav Pandit Show Live Telecast on ATV News Channel
    1
    🔴LIVE : भीम सेना नेता कमल जाटव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू | UGC आरक्षण और SC/ST ACT पर खुली चर्चा #ATV
The Keshav Pandit Show Live Telecast on ATV News Channel
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन समारोह आयोजित  बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन सोमवार को समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सहित एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया।बहीं पर देवेन्द्र सिंह चौहान ने  सभी स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों सहित शिक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।बहीं बताया कि जो आप लोगों ने  इन सात दिनों में जो सीखा है बह आपके आने वाले जीवन में सीखने व सीखाने को बहुत कुछ मिलेगा। इस मौके पर इन सात दिनों में बढ़िया काम करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल के एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार ने इन सात दिनों में किए गए कार्यों की पुरी जानकारी देते हुए पुरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर सह प्रभारी रंजना कुमारी व शास्त्री अध्यापक मीना कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी व पंचायत प्रतिनिधियों सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
    3
    मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन समारोह आयोजित 
बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन सोमवार को समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सहित एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया।बहीं पर देवेन्द्र सिंह चौहान ने  सभी स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों सहित शिक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।बहीं बताया कि जो आप लोगों ने  इन सात दिनों में जो सीखा है बह आपके आने वाले जीवन में सीखने व सीखाने को बहुत कुछ मिलेगा। इस मौके पर इन सात दिनों में बढ़िया काम करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
स्कूल के एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार ने इन सात दिनों में किए गए कार्यों की पुरी जानकारी देते हुए पुरी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस मौके पर सह प्रभारी रंजना कुमारी व शास्त्री अध्यापक मीना कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी व पंचायत प्रतिनिधियों सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी चिंतपूर्णी । प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी ने सोमवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हवन में आहुतियां डालकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारिदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने जया किशोरी की विधिपूर्वक पूजा करवाई। जया किशोरी ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से जया किशोरी को माता की चुनरी व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आए।
    1
    मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी
चिंतपूर्णी । प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी ने सोमवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हवन में आहुतियां डालकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारिदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने जया किशोरी की विधिपूर्वक पूजा करवाई। जया किशोरी ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से जया किशोरी को माता की चुनरी व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आए।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • द्वितीय नवरात्र पर मां बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगभग 5 हजार भक्तों ने किए दर्शन भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में नवाया शीश कांगड़ा। शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे नवरात्र के अवसर पर लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की तथा मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में कुल 7,54,976 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। दूसरे नवरात्र का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का मां बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचना रहा। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग (IAS) तथा मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    1
    द्वितीय नवरात्र पर मां बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगभग 5 हजार भक्तों ने किए दर्शन
भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में नवाया शीश 
कांगड़ा। शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे नवरात्र के अवसर पर लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की तथा मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में कुल 7,54,976 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
दूसरे नवरात्र का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का मां बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचना रहा। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग (IAS) तथा मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुनील शर्मा बिट्टू ने शुरू किया ग्रामीण समस्या समाधान अभियान हमीरपुर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अब वह हर गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने ग्रामीण समस्या समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायत ताल के गांव रझोल के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को जाना। स्थानीय प्रधान राकेश कुमार, आंगनवाड़ी सदस्य निशा कुमारी, महिला मंडल की सदस्यों और अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू के अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इस नई सोच से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा।   गांववासी हेम राज और रमेश ने रझोल के लिंक रोड को पक्का करने की की मांग सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखी। गांव की महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र और महिला मंडल भवन के निर्माण की बात कही। गांववासियों ने सामुदायिक भवन और सोलर लाइट की समस्या को विशेष तौर से हल करने की मांग की। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर एक समस्या को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा और बजट का जल्दी से जल्दी प्रावधान किया जाएगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एक मकान का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे तौर से संबंधित अधिकारियों से बात की और इनके अतिशीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
    1
    सुनील शर्मा बिट्टू ने शुरू किया ग्रामीण समस्या समाधान अभियान
हमीरपुर 
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अब वह हर गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने ग्रामीण समस्या समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायत ताल के गांव रझोल के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को जाना। स्थानीय प्रधान राकेश कुमार, आंगनवाड़ी सदस्य निशा कुमारी, महिला मंडल की सदस्यों और अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू के अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इस नई सोच से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा।  
गांववासी हेम राज और रमेश ने रझोल के लिंक रोड को पक्का करने की की मांग सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखी। गांव की महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र और महिला मंडल भवन के निर्माण की बात कही। गांववासियों ने सामुदायिक भवन और सोलर लाइट की समस्या को विशेष तौर से हल करने की मांग की।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर एक समस्या को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा और बजट का जल्दी से जल्दी प्रावधान किया जाएगा।
सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एक मकान का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे तौर से संबंधित अधिकारियों से बात की और इनके अतिशीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल : जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल उपशीर्षक: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?
    1
    धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल

: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?
धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल
उपशीर्षक: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    Local News Reporter शाहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जेएनयू छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस पर भड़कीं इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, सांसद अंगोमचा बिमोल का फूंका पुतला, ​​राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर उठाए कड़े सवाल; सांसद राजीव भारद्वाज, सुरेश चंदेल और विधायक रणबीर निक्का की अगुवाई में भाजपा ने निकाली रोष रैली ​इंदौरा/कांगड़ा: जेएनयू के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार व यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रोष रैली भी निकाली, जिसमें शीर्ष भाजपा नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। ​'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाले अब मौन क्यों: रीता धीमान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रीता धीमान ने कहा कि शिक्षा के मंदिर जेएनयू में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक क्यों बना हुआ है? ​भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी इस रोष प्रदर्शन और रैली में कांगड़ा-चंबा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। ​नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का महिला सुरक्षा को लेकर दोहरा चरित्र पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने मांग की कि आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और कांग्रेस उन्हें पार्टी से तुरंत निष्कासित करे। ​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया और चेताया कि जब तक छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    जेएनयू छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस पर भड़कीं इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, सांसद अंगोमचा बिमोल का फूंका पुतला,
​​राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर उठाए कड़े सवाल; सांसद राजीव भारद्वाज, सुरेश चंदेल और विधायक रणबीर निक्का की अगुवाई में भाजपा ने निकाली रोष रैली

​इंदौरा/कांगड़ा:
जेएनयू के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार व यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रोष रैली भी निकाली, जिसमें शीर्ष भाजपा नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  
​'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाले अब मौन क्यों: रीता धीमान
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रीता धीमान ने कहा कि शिक्षा के मंदिर जेएनयू में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक क्यों बना हुआ है?
​भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस रोष प्रदर्शन और रैली में कांगड़ा-चंबा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का महिला सुरक्षा को लेकर दोहरा चरित्र पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने मांग की कि आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और कांग्रेस उन्हें पार्टी से तुरंत निष्कासित करे।
​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया और चेताया कि जब तक छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_SWARN SINGH
    SWARN SINGH
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मटौर पुल की मरम्मत का मुद्दा उठा, अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने SDM डॉ. अंजली गर्ग को सौंपा ज्ञापन । कांगड़ा। मटौर में बनाए गए पुल की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने प्रशासन के समक्ष शिकायत उठाई है। इस संबंध में उन्होंने SDM कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग को ज्ञापन सौंपकर पुल की मरम्मत करवाने का मामला उठाया। अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने ज्ञापन के माध्यम से पुल की मरम्मत से जुड़ी समस्या को प्रशासन के ध्यान में लाया और इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और पुल की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कब तक कार्रवाई की जाती है। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    1
    मटौर पुल की मरम्मत का मुद्दा उठा, अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने SDM डॉ. अंजली गर्ग को सौंपा ज्ञापन । 
कांगड़ा। मटौर में बनाए गए पुल की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने प्रशासन के समक्ष शिकायत उठाई है। इस संबंध में उन्होंने SDM कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग को ज्ञापन सौंपकर पुल की मरम्मत करवाने का मामला उठाया। अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने ज्ञापन के माध्यम से पुल की मरम्मत से जुड़ी समस्या को प्रशासन के ध्यान में लाया और इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और पुल की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कब तक कार्रवाई की जाती है।
कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.