17 दिन से हवा में लटका मौत का खंभा, ‘अंडर प्रोसेस’ में उलझा विभाग रामपुरा नगर में बजाज एजेंसी के के पास, मुन्ना भदौरिया के मकान से कुछ पहले एक बिजली का खंभा पिछले 17-18 दिनों से जड़ से टूटा हुआ केवल तारों के सहारे हवा में लटका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय बाद भी बिजली विभाग इसे दुरुस्त करने में नाकाम साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस खंभे की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। यह कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। आम रास्ते पर लटकता यह खंभा राहगीरों और आसपास के निवासियों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। मोहल्लेवासियों द्वारा दो बार हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की नींद नहीं खुली। विभाग की ओर से हर बार एक ही जवाब मिलता है—“काम अंडर प्रोसेस है।” सवाल यह उठता है कि आखिर यह ‘प्रोसेस’ कब पूरी होगी? क्या विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस खंभे को नहीं हटाया गया और कोई हादसा हो गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। उक्त विषय के संबंध में विद्युत विभाग जे ई राजकुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कार्य अंडर प्रोसेस’ में चल रहा है जल्द समाधान किया जाएगा।
17 दिन से हवा में लटका मौत का खंभा, ‘अंडर प्रोसेस’ में उलझा विभाग रामपुरा नगर में बजाज एजेंसी के के पास, मुन्ना भदौरिया के मकान से कुछ पहले एक बिजली का खंभा पिछले 17-18 दिनों से जड़ से टूटा हुआ केवल तारों के सहारे हवा में लटका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय बाद भी बिजली विभाग इसे दुरुस्त करने में नाकाम साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस खंभे की
स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। यह कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। आम रास्ते पर लटकता यह खंभा राहगीरों और आसपास के निवासियों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। मोहल्लेवासियों द्वारा दो बार हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की नींद नहीं खुली। विभाग की ओर से हर बार एक ही जवाब मिलता है—“काम अंडर प्रोसेस है।” सवाल यह उठता है
कि आखिर यह ‘प्रोसेस’ कब पूरी होगी? क्या विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस खंभे को नहीं हटाया गया और कोई हादसा हो गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। उक्त विषय के संबंध में विद्युत विभाग जे ई राजकुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कार्य अंडर प्रोसेस’ में चल रहा है जल्द समाधान किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के मौसम के बदलते स्वरूप के बारे में बताने जा रहे हैं दरअसल इन दिनों मौसम तो जैसे मानों अठखेलियां कर रहा है कभी तेज़ धूप और कभी सर्द हवाओं के साथ तेज़ बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है1
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- जनपद के कोंच कस्बे में पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आया है, आरोप है कि पशुओं के इलाज और आपात सेवाओं के लिए चलाई जा रही विभागीय वैन का इस्तेमाल निजी कार्यों और सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर पशुओं का इलाज करना और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। लेकिन कोंच कस्बे में इस वैन का उपयोग निजी सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार इस वैन को पशुओं के इलाज के बजाय निजी कार्यों में उपयोग करते हुए देखा गया है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की जानकारी में ही वाहन से निजी सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे पशुपालकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जरूरत पड़ती है, तब मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट उपलब्ध नहीं होती, जबकि वही वाहन अन्य निजी कार्यों में व्यस्त दिखाई देता है। इससे पशुपालकों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में जब संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। हालांकि, सूत्रों के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित न हों। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पशुपालन विभाग की इस मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के दुरुपयोग पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।1
- सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- मुरादगंज, औरैया। तिलक महल गार्डन मण्डल मुरादगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) औरैया खंड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की भावना के साथ भाग लिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्ग पर चलते हुए एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रचारक अनूप ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन के उद्देश्यों और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मण्डल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन - औरैया हाइवे पर कुठोंद थाना क्षेत्र के यमुना पुल से जुड़ी हुई जहां देर रात एक वाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसकी बाइक जलकर खाक हो गई है देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1