शाजापुर एक्सीलेंस स्कूल का 9वीं-11वीं परीक्षा परिणाम घोषितः 9वीं में प्रद्युम्न कुंडला ने टॉप किया और 11वीं में अजय गुर्जर रहे अव्वल ?... शाजापुर एक्सीलेंस स्कूल का 9वीं-11वीं परीक्षा परिणाम घोषितः 9वीं में प्रद्युम्न कुंडला ने टॉप किया और 11वीं में अजय गुर्जर रहे अव्वल शाजापुर। | 15 घंटे पहले शेयर शाजापुर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में सोमवार को कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। प्राचार्य हेमेंद्र यादव के अनुसार, कक्षा 9वीं में 86% और 11वीं में 87% विद्यार्थी सफल रहे हैं। यह रिजल्ट पूरे मध्य प्रदेश के साथ शाजापुर जिले में भी जारी किया गया है। कक्षा १वीं में कल 238 छात्र पंजीकत थे और सभी नेपरीक्षा दी, जिनमें से 86% पास हुए। वहीं, 11वीं कक्षा में 271 में से 269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 87% ने सफलता हासिल की। रिजल्ट आने के बाद स्कूल में जश्न का माहौल रहा, जहां होनहार बच्चों का मुंह मीठा कराकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। मेरिट लिस्ट में रहे ये नाम कक्षा 9वीं की मेरिट सूची में प्रद्युम्न कुंडला (93.3%) ने टॉप किया। उनके साथ करुणा विश्वकर्मा, सरिता कुंडला, कृतिका चौहान और वर्षा परिहार जैसे छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, 11वीं की प्रवीण्य सूची में अजय गुर्जर (88.6%), लक्ष्मी मालवीय (88.6%), कल्पना पुष्पद, शिवांश तिवारी और आयुष प्रजापति ने अपनी जगह बनाई। होनहार बच्चों का मुंह मीठा कराकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। नए सत्र की तैयारी परीक्षा प्रभारी सियाराम पाटीदार ने बताया कि पास होने वाले सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। स्कूल का नया सत्र 1 अप्रैल से 'प्रवेशोत्सव' कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। रिजल्ट घोषित होने के दौरान स्कूल का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बड़ी पेट्रोल डीजल की किल्लत, थाना प्रभारी ने कहा आवश्यकतानुसार ही खरीदे पेट्रोल डीजल1
- Post by BALVAN SINGH BR1
- मोहन बड़ोदिया:- नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- दतिया:भांडेर हेलीपैड से आते वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे किसान के खेत में। किसान के खेत में चल रही स्ट्रॉ रीपर मशीन पर खुद बैठे मुख्यमंत्री। किसान से संवाद कर जाने इसके लाभ। मुख्यमंत्री जी को भेंट की राधा कृष्ण की मूर्ति और नया निकला अनाज।1
- इंदौर में जीवनदीप हास्पिटल के संचालक जय बंशल जी द्वारा आत्मिय स्वागत1
- musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed1
- Post by KailasLaxmanvalvi kailasLaxmanvalvi1
- शाजापुर - मंगलवार को शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। ऐसे में शहर के पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगने लग गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने लगे। इस कारण तीन पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। यह बात फैलते ही शहर के लोग टंकी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दौड़ पड़े। पंप के बाहर सड़क पर भी जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। इधर अफवाहों के चलते रात 10 बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।1