Shuru
Apke Nagar Ki App…
सत्येन्द्र प्रधान टिकरिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सत्येन्द्र प्रधान टिकरिया2
- दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया1
- किसान की आत्महत्या के बाद परिवार को सहारा, जितेन्द्र मिश्रा ने दी 62 हजार की आर्थिक मदद बेटी की शादी से पहले उठाया सराहनीय कदम, प्रशासन से मुआवजे की मांग महोबा। श्रीनगर थाना क्षेत्र के ज्योरैया गांव में बेटी की शादी से 11 दिन पहले आत्महत्या करने वाले किसान कृष्णपाल सिंह बुंदेला के परिवार के लिए राहत की पहल सामने आई है। हमीरपुर-महोबा के लोकप्रिय नेता जितेन्द्र मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर कुल 62 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक तंगी और फसल बर्बादी से परेशान किसान द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही जितेन्द्र मिश्रा गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक की पत्नी के नाम 51 हजार रुपये का चेक तथा बेटी के नाम 11 हजार रुपये का चेक सौंपा। बताया गया कि यह सहायता राशि बेटी की शादी और परिवार की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दी गई है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित किसान परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत शीघ्र मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। गांव के लोगों ने भी शासन-प्रशासन से परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। फिलहाल परिवार को समाज और सरकार से सहयोग की उम्मीद है, ताकि दिवंगत किसान का अधूरा दायित्व पूरा हो सके।4
- महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, एडीजी प्रयागराज जोन का महोबा दौरा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद माँ बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। आगामी महाशिवरात्रि, होली एवं प्रचलित सूर्य महोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने शुक्रवार को महोबा जनपद का दौरा किया। पुलिस लाइन में सुसज्जित गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभाकक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जनपद में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी, प्रभावी गश्त व रात्रि पेट्रोलिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा सोशल मीडिया पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं तथा जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बनी रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत एडीजी ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत ऐतिहासिक शक्तिपीठ माँ बड़ी चण्डिका धाम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन योजना और नियंत्रण कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा पुजारी से मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर संवाद भी किया गया। दौरे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाहित कार्यक्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने क्या कहा1
- हमीरपुर के कुनेहटा गांव में नाली में पटिया रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव किया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के घर में शादी होने वाली है, जिसके चलते विवाद और बढ़ गया1
- बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं को दिया अनोखा संदेश1