logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑक्सीजन मास्क लगाकर भू-माफिया की शिकायत करने पहुंचे रिटायर्ड पुलिसकर्मी इंदौर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग उपनिरीक्षक ने भूखंड के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद 66 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाकर पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत सौंपी। उनका आरोप है कि थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वीओ पुलिस जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 66 वर्षीय श्याम सुंदर राजपूत अंबिकापुरी, एरोड्रम क्षेत्र के निवासी हैं और पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अस्वस्थ होने के कारण वह ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। श्याम सुंदर राजपूत के मुताबिक, उन्होंने कुछ समय पहले संस्कार सिटी में भूखंड क्रमांक 154, 155 और 156 खरीदे थे। उनका आरोप है कि आरोपियों ने स्वयं को भूमि स्वामी बताकर कथित दस्तावेज दिखाए और उनसे करीब 19 लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी लगी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने थाना स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। अधिकारियों ने शिकायत की जांच करवाकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बाइट निधि सक्सेना, एसीपी, इंदौर

6 hrs ago
user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
SUNDARAM EXPRESS NEWS
Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

ऑक्सीजन मास्क लगाकर भू-माफिया की शिकायत करने पहुंचे रिटायर्ड पुलिसकर्मी इंदौर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग उपनिरीक्षक ने भूखंड के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद 66 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाकर पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत सौंपी। उनका आरोप है कि थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वीओ पुलिस जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 66 वर्षीय श्याम सुंदर राजपूत अंबिकापुरी, एरोड्रम क्षेत्र के निवासी हैं और पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अस्वस्थ होने के कारण वह ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। श्याम सुंदर राजपूत के मुताबिक, उन्होंने कुछ समय पहले संस्कार सिटी में भूखंड क्रमांक 154, 155 और 156 खरीदे थे। उनका आरोप है कि आरोपियों ने स्वयं को भूमि स्वामी बताकर कथित दस्तावेज दिखाए और उनसे करीब 19 लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी लगी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने थाना स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। अधिकारियों ने शिकायत की जांच करवाकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बाइट निधि सक्सेना, एसीपी, इंदौर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • GRP पुलिस एस पी इन्दौर के मार्ग दर्शन मे उज्जैन GRP पुलिस को मिल भरी सफलता इंदौर जीआरपी रेलवे पुलिस के अंतर्गत आने वाले उज्जैन GRP पुलिस को 15 सितम्बर 2026-रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेनों में महिलाओं के हाथ से कटर की मदद से सोने के कंगन काटकर चोरी करने वाली गैंग का जीआरपी एवं आरपीएफ उज्जैन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69 ग्राम वजन के 06 कटे हुए सोने के कंगन एवं 04 कटर, कुल कीमत करीब ₹9.50 लाख का मशरूका बरामद किया है। विगत 15 दिन में रेलवे स्टेशन उज्जैन में चलती ट्रेनो में एक ही तरीका वारदात के कुल चार अपराध घटित हुए है जिसमें ट्रेन काचीगुडा एक्सप्रेस, ट्रेन इंदौर खडकी एक्सप्रेस, ट्रेन नर्मदा एक्सप्रेस, ट्रेन नागदा इंदौर पेसेंजर में यात्रा कर रही महिला यात्रियों के हाथ में पहने हुए सोने का कंगन काटकर चोरी कर लिये गये थे । फरियादियों की रिपोर्ट पर से थाना जीआरपी उज्जैन पर अलग- अलग चार अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए । प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता एवं आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित ने रेलवे स्टेशन, ट्रेनों एवं शहर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना के आधार पर जीरो पाइंट ब्रिज रेलवे स्टेशन उज्जैन से चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. अभिजीत उर्फ अभि पिता जीतू पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बांद्रा हनुमान मंदिर, रूम नं. 506, थाना अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)। 2. कुणाल गायकवाड पिता सुनील गायकवाड, उम्र 33 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)। 3. नरेश गायकवाड पिता विनायक गायकवाड, उम्र 34 वर्ष, निवासी लाडीनाका, अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)। 4. हुसैन शेख पिता इब्राहिम शेख, उम्र 45 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाए गए हैं। सराहनीय योगदान: जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, जीआरपी उज्जैन से उप निरी. बचानीलाल तिवारी, प्र. आर. वीर भूपेंद्र सिंह, प्र. आर. संतोष सिंह, आर. राहुल राजपूत, आर. दिलीप लोधी, आर. अनूप नारोलिया, आर. राजेश पाटीदार, आर. आनंद पूनम डाबी, आरपीएफ उज्जैन से प्र. आर. बुद्ध सिंह हुड्डा, प्र. आर. मनिराम मीना, आर. लखन लाल सैनी, आर. नंद सिंह का विशेष योगदान रहा ।
    1
    GRP पुलिस एस पी  इन्दौर के मार्ग दर्शन मे उज्जैन GRP पुलिस को मिल भरी सफलता 
इंदौर जीआरपी रेलवे पुलिस के अंतर्गत आने वाले उज्जैन GRP पुलिस को 15 सितम्बर 2026-रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेनों में महिलाओं के हाथ से कटर की मदद से सोने के कंगन काटकर चोरी करने वाली गैंग का जीआरपी एवं आरपीएफ उज्जैन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69 ग्राम वजन के 06 कटे हुए सोने के कंगन एवं 04 कटर, कुल कीमत करीब ₹9.50 लाख का मशरूका बरामद किया है।
विगत 15 दिन में रेलवे स्टेशन उज्जैन में चलती ट्रेनो में एक ही तरीका वारदात के कुल चार अपराध घटित हुए है जिसमें ट्रेन काचीगुडा एक्सप्रेस, ट्रेन इंदौर खडकी एक्सप्रेस, ट्रेन नर्मदा एक्सप्रेस, ट्रेन नागदा इंदौर पेसेंजर में यात्रा कर रही महिला यात्रियों के  हाथ में पहने हुए सोने का कंगन काटकर चोरी कर लिये गये थे । फरियादियों की रिपोर्ट पर से थाना जीआरपी उज्जैन पर अलग- अलग चार अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए ।
प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता एवं आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित  ने रेलवे स्टेशन, ट्रेनों एवं शहर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना के आधार पर जीरो पाइंट ब्रिज रेलवे स्टेशन उज्जैन से चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अभिजीत उर्फ अभि पिता जीतू पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बांद्रा हनुमान मंदिर, रूम नं. 506, थाना अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)।
2. कुणाल गायकवाड पिता सुनील गायकवाड, उम्र 33 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)।
3. नरेश गायकवाड पिता विनायक गायकवाड, उम्र 34 वर्ष, निवासी लाडीनाका, अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)।
4. हुसैन शेख पिता इब्राहिम शेख, उम्र 45 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र)।
आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाए गए हैं।  
सराहनीय योगदान: जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, जीआरपी उज्जैन से उप निरी. बचानीलाल तिवारी, प्र. आर. वीर भूपेंद्र सिंह, प्र. आर. संतोष सिंह, आर. राहुल राजपूत, आर. दिलीप लोधी, आर. अनूप नारोलिया, आर. राजेश पाटीदार, आर. आनंद पूनम डाबी, आरपीएफ उज्जैन से प्र. आर. बुद्ध सिंह हुड्डा, प्र. आर. मनिराम मीना, आर. लखन लाल सैनी, आर. नंद सिंह का विशेष योगदान रहा ।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें
    1
    इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें
    user_AARTI Jadhav
    AARTI Jadhav
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते 🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध 🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा 🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद 🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त 🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई 🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर

तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते
🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध
🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद
🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त
🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई
🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए
    1
    इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जय जवान जय किसान रजिस्ट्रेशन क30057 आदर्श ग्रामीण पटेल
    1
    जय जवान जय किसान रजिस्ट्रेशन क30057 आदर्श ग्रामीण पटेल
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर के चंदन नगर में हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों का मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया । मेडिकल जांच की अंतिम तारीख पर भी बड़ी संख्या में हाजी कैंप में पहुंचे और अपने जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। इस दौरान हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी जुनैद खान मौजूद रहे और हाजियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया। हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों की मेडिकल जांच प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में कराई जा रही है। चंदन नगर में आयोजित मेडिकल कैंप में हाजी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। हाजी जुनैद खान ने बताया कि मेडिकल जांच को लेकर कुछ हाजी परेशान भी नजर आए, जिन्हें हज कमेटी के सदस्यों ने समझाया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों, मेडिकल टीम, हज कमेटी और सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस दौरान हाजियों को मक्का-मदीना की यात्रा के लिए अभी से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। हाजी जुनैद खान ने खान-पान का ध्यान रखने, नियमित पैदल चलने और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए खुद को तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के माध्यम से यदि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलती है तो उसका समय रहते उपचार कराया जा सकता है। साथ ही हाजियों से अपील की गई कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे हज कमेटी से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।
    1
    इंदौर के चंदन नगर में हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों का मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया
। मेडिकल जांच की अंतिम तारीख पर भी बड़ी संख्या में हाजी कैंप में पहुंचे और अपने जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। इस दौरान हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी जुनैद खान मौजूद रहे और हाजियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया।
हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों की मेडिकल जांच प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में कराई जा रही है। चंदन नगर में आयोजित मेडिकल कैंप में हाजी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए।
हाजी जुनैद खान ने बताया कि मेडिकल जांच को लेकर कुछ हाजी परेशान भी नजर आए, जिन्हें हज कमेटी के सदस्यों ने समझाया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों, मेडिकल टीम, हज कमेटी और सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
इस दौरान हाजियों को मक्का-मदीना की यात्रा के लिए अभी से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। हाजी जुनैद खान ने खान-पान का ध्यान रखने, नियमित पैदल चलने और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए खुद को तैयार करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के माध्यम से यदि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलती है तो उसका समय रहते उपचार कराया जा सकता है। साथ ही हाजियों से अपील की गई कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे हज कमेटी से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नगर निगम जनसुनवाई में उमड़े शिकायतकर्ता, 30 से अधिक आवेदन पहुंचे एंकर—इंदौर नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तय समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। वीओ—इंदौर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण और अन्य विभागों से संबंधित 30 से अधिक शिकायतें सामने आईं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य आवेदन संबंधित विभागों को जांच और निराकरण के लिए भेजे गए हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में समाधान कराया जाएगा। बाइट—क्षितिज सिंघल, निगम आयुक्त, इंदौर
    1
    नगर निगम जनसुनवाई में उमड़े शिकायतकर्ता, 30 से अधिक आवेदन पहुंचे
एंकर—इंदौर नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तय समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।
वीओ—इंदौर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण और अन्य विभागों से संबंधित 30 से अधिक शिकायतें सामने आईं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य आवेदन संबंधित विभागों को जांच और निराकरण के लिए भेजे गए हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में समाधान कराया जाएगा।
बाइट—क्षितिज सिंघल, निगम आयुक्त, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धार्मिक जुलूस में नाचने के दौरान धक्का लगने पर विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक जुलूस के दौरान नाचने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कृष्ण नामक नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वीओ घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ युवक नाच रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्ण नामक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
    1
    धार्मिक जुलूस में नाचने के दौरान धक्का लगने पर विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक जुलूस के दौरान नाचने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कृष्ण नामक नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
वीओ
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ युवक नाच रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया।
अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्ण नामक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट
राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.