Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते 🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध 🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा 🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद 🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त 🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई 🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।
राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते 🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध 🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा 🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद 🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त 🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई 🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान गरीबों पर गिरेगी यह बिजली जेब काटने वाली1
- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू, सुरक्षा एजेंसियों का मंथन जारी इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। आयोजकों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुरक्षा बिंदुओं पर सहमति बनने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। वीओ–1 इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन स्थल तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार चर्चा कर रही हैं और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा समझी जा रही है। इसी बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बाइट डॉ. राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी एवं पुलिस प्रवक्ता1
- जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले1
- इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।1
- इंदौर में अवैध शराब पर आबकरी का शिकंजा 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त *इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त* *इंदौर।* आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मालवा मिल चौराहा, स्कीम नंबर 78, मारीमाता चौराहा, निपानिया, जूनी इंदौर और हाथीपाला क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 वाहन और 15 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब जप्त की। जप्त माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी ने बताया कि मालवा मिल से आरोपी महेंद्र पिता सनमान सिंह यादव से 75 पाव शराब और बाइक MP09 BS 8529, स्कीम 78 से महेंद्र पिता धीरज परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से 5 पेटी शराब जप्त की गई। डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि मारीमाता से आरोपी उमेश पिता महेश भार्गव से 100 पाव और बाइक MP09 VQ 2801, निपानिया से शिवम सिंह से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा जूनी इंदौर में प्रातःकालीन टीम द्वारा 2 अन्य वाहन भी पकड़े गए हैं। दोनों अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग दुकानों से 4-6 बोतल शराब खरीदकर इकट्ठा कर ब्लैक में सप्लाई करते हैं। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज कर बैच नंबर और नेटवर्क की जांच की जा रही है।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा 🔴 शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई 🔴 04 वाहन सहित 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त 🔴 मालवा मिल, स्कीम नंबर 78, मारीमाता और निपानिया में कार्रवाई 🔴 75 पाव देशी मसाला, 100 पाव देशी प्लेन सहित विदेशी मदिरा बरामद 🔴 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज 🔴 अवैध मदिरा परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी किए गए जब्त रिपोर्टर निलेश वर्मा1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान1
- 70 लाख के कर्ज से परेशान दवा कारोबारी ने की आत्महत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर में दवा कारोबारी महेंद्र सोनी की आत्महत्या के मामले में लसूड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने व्यवसाय के लिए करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन कारोबार में नुकसान होने के कारण वह रकम नहीं लौटा पा रहा था। वीओ लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, ओमेक्स सिटी निवासी 45 वर्षीय दवा कारोबारी महेंद्र सोनी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महेंद्र सोनी ने दवा कारोबार के लिए पांच लोगों से करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे। कारोबार ठीक चलने तक वह उधार की रकम और ब्याज का भुगतान करता रहा, लेकिन व्यापार में अचानक नुकसान होने के कारण भुगतान में देरी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद रुपये देने वाले लोग महेंद्र सोनी पर लगातार दबाव बनाने लगे। उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया और बाजार में बदनाम करने का प्रयास भी किया गया। लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से परेशान होकर कारोबारी ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। जांच के बाद पुलिस ने भूपेंद्र चौहान, मोहित सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोल्डी खुराना और उसकी पत्नी पूजा खुराना फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1