logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी ओमनी कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

2 hrs ago
user_JSB NEWS UP
JSB NEWS UP
पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी ओमनी कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    3
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *आग उगलती गर्मी -एडवाइजरी जारी* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा- इन दिनों भीषण गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं,यूपी का बांदा सबसे गर्म शहरों में टॉप पर भी दर्ज किया गया है जो सामान्य से बहुत अधिक है, जिससे पूरा जिला हीट में तब्दील नजर आ रहा है। तपिश और गर्मी से आलम ये नजर आया कि सुबह से ही सड़को पर सन्नाटा पसर रहा, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया, स्थानीय लोगो का कहना है कि इस भीषण गर्मी और तपिश ने पिछले कई वर्षो के रिकार्ड तोड़ दिया है। वही जिला प्रशासन ने इस भीषण गर्मी से बचाव की अपील की है और एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिले के लोग बचाव करें, सिर और मुंह को ढककर ही बाहर आये, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने टोल फ्री नम्बर जारी कर कंट्रोल रूम शुरू किया है। आम लोग इसमें फोन करके मदद पा सकते हैं।बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 47 डिग्री के पार कर चुका है, मौसम विभाग का दावा है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। लोगो को सलाह दी कि दोपहर में जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें, इस भीषण गर्मी में फसलों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है, किसान से अपील की है कि लगातार सिंचाई करते रहे। जिससे फसल खराब होने से बचेगी, इसके अलावा डॉक्टरो का कहना है कि भीषण गर्मी से बचें, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं, दस्त लग सकते हैं, इसलिए लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा तेल मसालेदार चीजों से बचाव करें, शरीर को ढककर रखें, सीधे धूप शरीर पर न पड़ने दें, ठंडी चीजों का लगातार सेवन करते रहे. स्थानीय लोगो का दावा है कि इस साल गर्मी ने शुरू से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, अबकी बार भीषण गर्मी के कहर से बुंदेलखंड वासी शिकार होंगे।
    3
    *आग उगलती गर्मी -एडवाइजरी जारी*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा- इन दिनों भीषण गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं,यूपी का  बांदा सबसे गर्म शहरों में टॉप पर भी दर्ज किया गया है जो सामान्य से बहुत अधिक है, जिससे पूरा जिला हीट में तब्दील नजर आ रहा है। तपिश और गर्मी से आलम ये नजर आया कि सुबह से ही सड़को पर सन्नाटा पसर रहा, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया, स्थानीय लोगो का कहना है कि इस भीषण गर्मी और तपिश ने पिछले कई वर्षो के रिकार्ड तोड़ दिया है। वही जिला प्रशासन ने इस भीषण गर्मी से बचाव की अपील की है और एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिले के लोग बचाव करें, सिर और मुंह को ढककर ही बाहर आये, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने टोल फ्री नम्बर जारी कर कंट्रोल रूम शुरू किया है। आम लोग इसमें फोन करके मदद पा सकते हैं।बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 47 डिग्री के पार कर चुका है, मौसम विभाग का दावा है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। लोगो को सलाह दी कि दोपहर में जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें, इस भीषण गर्मी में फसलों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है, किसान से अपील की है कि लगातार सिंचाई करते रहे। जिससे फसल खराब होने से बचेगी, इसके अलावा डॉक्टरो का कहना है कि भीषण गर्मी से बचें, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं, दस्त लग सकते हैं, इसलिए लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा तेल मसालेदार चीजों से बचाव करें, शरीर को ढककर रखें, सीधे धूप शरीर पर न पड़ने दें, ठंडी चीजों का लगातार सेवन करते रहे. स्थानीय लोगो का दावा है कि इस साल गर्मी ने शुरू से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, अबकी बार भीषण गर्मी के कहर से बुंदेलखंड वासी शिकार होंगे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बांदा। विगत कई माह से जनपद में जनपद वासी स्मार्ट मीटर से बेहद परेशान है लगातार कई संगठनों समाजसेवियों ने जनहित में अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन कोई सुधार न होने के चलते आज बेलन गैंग की कमांडर पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में बेलन लेकर बिजली विभाग के प्रति रोष करते हुए स्मार्ट मीटर बदलाव के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना दिया वही महिलाओं ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा धमकाकर इलेक्ट्रिक मीटर गरीब क्षेत्रों में लगवा दिए गए है जिससे जनता बहुत परेशान है मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने वाली जनता मनमानी बिल देने में असमर्थ है जो अपने पेट की रोटी का इंतजाम अगले दिन का नहीं कर पा रही वह एडवांस बिल कहा से जमा कर सकती है और कहा कि गरीबों के यहां पहले बत्ती फ्री लगवाई गई थी और अब वही जनता एडवांस जमा न कर पाने से मनमानी बिल भेजे जाने से आज अंधेरे में रह रहे यह कहा का न्याय है महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि तुरंत नए मीटर हटवाकर नए मीटर लगवाए जाए गरीब जनता के पास पैसे नहीं है लेकिन संघर्ष करना जानती है महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत विभाग हमे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर न करे जिससे हम लोगों को उग्र आंदोलन करना पड़े वही जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुला कर जल्द से जल्द यह समस्या को निपटाने का आदेश दिया
    1
    बांदा। विगत कई माह से जनपद में जनपद वासी स्मार्ट मीटर से बेहद परेशान है लगातार कई संगठनों समाजसेवियों ने जनहित में अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन कोई सुधार न होने के चलते आज बेलन गैंग की कमांडर पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में बेलन लेकर बिजली विभाग के प्रति रोष करते हुए स्मार्ट मीटर बदलाव के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना दिया वही महिलाओं ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा धमकाकर इलेक्ट्रिक मीटर गरीब क्षेत्रों में लगवा दिए गए है जिससे जनता बहुत परेशान है मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने वाली जनता मनमानी बिल देने में असमर्थ है  जो अपने पेट की रोटी का इंतजाम अगले दिन का नहीं कर पा रही वह एडवांस बिल कहा से जमा कर सकती है और कहा कि गरीबों के यहां पहले बत्ती फ्री लगवाई गई थी और अब वही जनता एडवांस जमा न कर पाने से मनमानी बिल भेजे जाने से आज अंधेरे में रह रहे यह कहा का न्याय है महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि तुरंत नए मीटर हटवाकर नए मीटर लगवाए जाए गरीब जनता के पास पैसे नहीं है लेकिन संघर्ष करना जानती है महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत विभाग हमे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर न करे जिससे हम लोगों को उग्र आंदोलन करना पड़े वही जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुला कर जल्द से जल्द यह समस्या को निपटाने का आदेश दिया
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। डीएम ने कहा कि तेज धूप और लू के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर जाने से परहेज करें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें और पर्याप्त पानी साथ रखें। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। डीएम ने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति में चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि हीट वेव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
    1
    बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।
डीएम ने कहा कि तेज धूप और लू के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर जाने से परहेज करें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें और पर्याप्त पानी साथ रखें।
उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
डीएम ने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति में चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं।
प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि हीट वेव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम के तहत लोग अपने बैंक और फाइनेंशियल डेटा को एक प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं। इससे लोन और फाइनेंस सेवाएं लेना आसान हो जाता है।
    1
    अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम के तहत लोग अपने बैंक और फाइनेंशियल डेटा को एक प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं। इससे लोन और फाइनेंस सेवाएं लेना आसान हो जाता है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट - संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से निपटने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर अग्रिम तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं तथा तटबंधों की नियमित निगरानी करते हुए मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के दृष्टिगत नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट आदि संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा SDRF/NDRF टीमों से सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों की स्थापना कर खाद्यान्न, पेयजल एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करते हुए संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखी जाएं। पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए क्लोरीन टैबलेट का वितरण एवं जल स्रोतों की नियमित जांच कराई जाए। जिलाधिकारी ने पशुधन की सुरक्षा हेतु पर्याप्त चारा एवं पशु चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही हेतु पूर्णतः तैयार रहने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने एवं किसी भी आपदा से संबंधित सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    चित्रकूट - संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से निपटने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर अग्रिम तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं तथा तटबंधों की नियमित निगरानी करते हुए मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के दृष्टिगत नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट आदि संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा SDRF/NDRF टीमों से सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों की स्थापना कर खाद्यान्न, पेयजल एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करते हुए संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखी जाएं। पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए क्लोरीन टैबलेट का वितरण एवं जल स्रोतों की नियमित जांच कराई जाए। जिलाधिकारी ने पशुधन की सुरक्षा हेतु पर्याप्त चारा एवं पशु चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही हेतु पूर्णतः तैयार रहने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने एवं किसी भी आपदा से संबंधित सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_R.N. SAHOO पत्रकार चित्रकूट
    R.N. SAHOO पत्रकार चित्रकूट
    Newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.