*पत्नी को फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी ने पति को पीटकर किया लहूलुहान* *पति की तहरीर पर पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज* *सुल्तानपुर:-लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ मठिया में फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी द्वारा पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना लंभुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पति द्वारा थाना लंभुआ में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम रामगढ़ मठिया निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ यादव ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। मना करने पर रोली ने बताया कि वह सुभाष यादव पुत्र छब्बर से बात कर रही है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा मना किया तो पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पति के सिर पर काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि पत्नी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है
*पत्नी को फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी ने पति को पीटकर किया लहूलुहान* *पति की तहरीर पर पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज* *सुल्तानपुर:-लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ मठिया में फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी द्वारा पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना लंभुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पति द्वारा थाना लंभुआ में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम रामगढ़ मठिया निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ यादव ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। मना करने पर रोली ने बताया कि वह सुभाष यादव पुत्र छब्बर से बात कर रही है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा मना किया तो पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पति के सिर पर काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि पत्नी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है
- *सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार सवार की मौत चालक घायल* * मीरजापुर* राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास बसंतपुर गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर रास्ते में खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में एक कार घुस गई जिससे कार सवार एक व्यक्त की मौके पर मृत्यु हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया पुलिस ने दोनों को राजगढ़ अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत् घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल का इलाज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद सोनभद्र के डाला बाजार निवासी विनय तिवारी 35 और अरविंद श्रीवास्तव 40 दोनों बुधवार की रात्रि मिर्जापुर से अपनी कार से सोनभद्र को जा रहे थे जैसे ही वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार से बाहर बसंतपुर गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाद कर खड़ा था कार अनियंत्रित होकर उसी में जाकर पीछे से घुस गई जिससे उसमें बैठे कार चालक विनय तिवारी और पास में बैठे अरविंद श्रीवास्तव दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएससी अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया और विनय तिवारी का इलाज किया पुलिस में ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। *रात में हो रही अवैध खनन से बढ़ रही है दुर्घटनाएं* राजगढ़ और मड़िहान थाना क्षेत्र में रात्रि के समय में जेसीबी संचालकों द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर रखकर अवैध खनन कराया जा रहा है इसी अवैध खनन के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने के कारण इन जेसीबी संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। क्षेत्र में अवैध खनन होने के पीछे सत्ता पक्ष के सफेदपोशो का हाथ है जिसके चलते अवैध खनन करने वाले धड़ले से अवैध खनन कर रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी इन पर हाथ डालने से कतराती है । यदि अवैध खनन बंद हो जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाएं बंद हो जाए।1
- प्रतापगढ़ -शहर की सुरक्षा का जायजा लेने हेतु एसपी दीपक भूकर सड़कों पर उतरे और पैदल भ्रमण किया। उनके साथ सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, कोतवाल प्रभारी सुभाष कुमार यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख इलाकों में निरीक्षण कर सतर्कता के निर्देश दिए गए।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी। जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परोसे गए खराब भोजन को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने जमकर नाराजगी जताई। मामला गौरीगंज तहसील क्षेत्र के जामों ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के अंतिम दिन का है, जहां लंच पैकेट खोलते ही भोजन से दुर्गंध आने लगी। इससे नाराज शिक्षकों ने भोजन खाने से इंकार कर दिया और प्रशिक्षण स्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक ओम नारायण द्विवेदी और शिक्षक संगठन अध्यक्ष रामेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया कि लंच की गुणवत्ता बेहद खराब थी। उनका कहना था कि इस तरह का दूषित भोजन परोसना बड़ी लापरवाही है और इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी भोजन व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों के विरोध के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम प्रीति तिवारी ने तत्काल तहसीलदार सूरज प्रताप को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों के लिए तुरंत नया लंच मंगाने की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि भोजन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित आपूर्तिकर्ता का भुगतान रोकने के साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।4
- ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे मोटर साइकिल चोर ll चोरी की 05 मोटरसाइकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी के थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान 05 मोटरसाइकिलों के साथ 04 अभियुक्तों 1.नावेद पुत्र मैनुद्दीन निवासी तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 32 वर्ष, 2.बबलू पुत्र नकछेद निवासी चेतरा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष, 3. छेद्दू उर्फ दन्दू पुत्र कन्हैया लाल निवासी पूरे विश्राम मजरे पाकरगांव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष, 4.वीरेन्द्र पुत्र मोतीलाल निवासी चेतरा बुजुर्ग थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिलों के कागज मांगने पर दिखा न सके । अभियुक्तों के कब्जे व मौके से कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद हुई । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी लोग एक दूसरे को जानते पहचाते हैं और सभी लोग मिलकर चोरी करते हैं । बरामद मोटर साइकिलों का डिटेल ... 1. अपाचे मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 32 एमजेड 8974) को जनपद लखनऊ से, 2. अपाचे मोटर साइकिल सं0 (यूपी 36 के 5495) दिनांक 29.04.2026 को थानाक्षेत्र मोहनगंज चेतरा में आयी बरात से, 3. हीरो मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 36 एन 5281) को दिनांक 29.04.2026 थानाक्षेत्र मोहनगंज के पूरे विश्राम मजरे पाकरगाँव से, 4. हीरो सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट को रास्ते से 5. हीरो स्पेलेण्डर प्रो साइकिल सं0 (यूपी 33 एई 5792) को थानाक्षेत्र मोहनगंज के तिलोई के कब्रिस्तान के पास से चोरी किये थे । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 15,000 रु नकद पुरस्कार की घोषणा की गई ।3
- 👉अमेठी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर लगे शिक्षकों को खराब भोजन मिलने का मामला सामने आया है।जनगणना 2026 की तैयारी के बीच अमेठी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान लंच में परोसा गया खाना जो खराब निकला। ट्रेनिंग के बीच जब शिक्षकों को लंच दिया गया, शिक्षकों द्वारा पैकेट खोलते ही खाने से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब शिक्षकों ने खाना चेक किया तो पूरा भोजन खराब हो गया था इसके बाद सभी शिक्षकों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। और खराब भोजन थाली को शिक्षकों ने प्रशिक्षण कक्ष के बाहर फेंक दिया सभी शिक्षकों ने ठेकदार पर बदबूदार खाना दिए जाने का आरोप लगाया है। 👉दरअसल अमेठी जिले के जामो ब्लॉक सभागार में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आज गुरुवार दोपहर के समय शिक्षकों को भोजन थाली मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया। शिक्षकों ने हंगामा करते हुए खाना खाने से इंकार कर दिया और कक्ष से बाहर निकलर भोजन थाली को शिक्षकों ने जमीन पर फेक दिया। शिक्षकों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जो खाना उन्हें दिया गया है उसमें से बदबू आ रही है। शिक्षको ने खराब भोजन की जांच की मांग उठाई है।1
- बारिश में खुले आसमान के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार मथुरा - मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर का वीडियो सामने आया है। सौंख रोड स्थित वार्ड नंबर 3, गांव नौगांव में बारिश के बीच एक महिला का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया, स्थानीय पार्षद रजनी देवी के क्षेत्र के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति के चलते परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण न तो कोई टीन शेड मौजूद था और न ही पर्याप्त व्यवस्था, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोग भीगते रहे। और टैक्टर ट्रॉली के नीचे छिपे रहे, घटना ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। सब का अंतिम संस्कार किया जा रहा था परंतु बारिश के कारण कई बार आग भुज गई, बरसात बंद होने के बाद फिर दोबारा से अंतिम संस्कार करना पड़ा,1
- प्रतापगढ़ में पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थाना मानिकपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।दरअसल, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही एक बाल अपचारी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी को जेल भेजा गया था। पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।4
- 👉अमेठी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर लगे शिक्षकों को खराब भोजन मिलने का मामला सामने आया है।जनगणना 2026 की तैयारी के बीच अमेठी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान लंच में परोसा गया खाना जो खराब निकला। ट्रेनिंग के बीच जब शिक्षकों को लंच दिया गया, शिक्षकों द्वारा पैकेट खोलते ही खाने से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब शिक्षकों ने खाना चेक किया तो पूरा भोजन खराब हो गया था इसके बाद सभी शिक्षकों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। और खराब भोजन थाली को शिक्षकों ने प्रशिक्षण कक्ष के बाहर फेंक दिया सभी शिक्षकों ने ठेकदार पर बदबूदार खाना दिए जाने का आरोप लगाया है। 👉दरअसल अमेठी जिले के जामो ब्लॉक सभागार में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आज गुरुवार दोपहर के समय शिक्षकों को भोजन थाली मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया। शिक्षकों ने हंगामा करते हुए खाना खाने से इंकार कर दिया और कक्ष से बाहर निकलर भोजन थाली को शिक्षकों ने जमीन पर फेक दिया। शिक्षकों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जो खाना उन्हें दिया गया है उसमें से बदबू आ रही है। शिक्षको ने खराब भोजन की जांच की मांग उठाई है।2