Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला पीलीभीत के ब्लॉक बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम सायर में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
Raunak Ali Ansari
जिला पीलीभीत के ब्लॉक बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम सायर में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरखेड़ा। नगर के शिवानी मैरिज लॉन में शान्ति कुंज हरिद्वार। से आए गायत्री परिजन जयप्रकाश भाई साहब एवं उनकी टोली द्वारा 29 मार्च से चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा कथा के साथ आज तीसरा दिन नव दंपत्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सैंकड़ों नवदंपत्तियों ने भाग लिया जिससे पूरे क्षेत्र से आए हुए लोगों में आस्था, संस्कार और सामाजिक जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पूरे क्षेत्र से गायत्री परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचकर यज्ञ एवं कथा का लाभ उठा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी के साथ आज विधि-विधान से यज्ञ पूजन कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यज्ञ के दौरान वातावरण वेद मंत्रों और भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवदम्पत्ति युवा सम्मेलन रहा, जिसमें युवाओं को आदर्श वैवाहिक जीवन, संस्कारयुक्त पारिवारिक व्यवस्था तथा जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण सीख दी गई। वक्ताओं ने बताया कि संस्कार, संयम और सहयोग से ही सफल एवं सुखी जीवन का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों ने कथा के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और यज्ञ में आहुति देकर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन प्रतिदिन भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।4
- स्कूल का मुख्य द्वार और फिर अचानक कैमरे का फोकस स्कूल के पास पड़ी 'पीली' और 'खंजा' ईंटों पर] गौरव यादव (ऑन कैमरा): "नमस्कार, मैं हूँ गौरव यादव और आप देख रहे हैं समृद्धि दर्पण। आज हम खड़े हैं बीसलपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जसकरनापुर में, जहाँ शिक्षा के नाम पर 'कायाकल्प' नहीं, बल्कि 'भ्रष्टाचार का तांडव' हुआ है। 13 लाख रुपये का बजट कहाँ गया? इसका जीता-जागता सबूत आज मैं आपको अपनी इस रिपोर्ट में दिखाऊंगा।"1
- पीलीभीत के नौगमियां में गांव की सुख शांति के लिए ग्राम देवता की वार्षिक पूजा का आयोजन। नौगमियां में हुआ वार्षिक पूजा का आयोजन। निकाली गई भव्य शोभायात्रा। दियोरिया कला। गांव की सुख शांति और समृद्धि के लिए गांव नौगमियां में वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। आयोजन से पहले सभी ग्रामीणों के सहयोग से लालता प्रसाद उर्फ बाबाजी के मार्गदर्शन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि डीजे के साथ धार्मिक भजन गाते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ इलावांस देवल देवी मंदिर पर रवाना हुई पूजा अर्चना के बाद वापस गांव लौट कर शोभायात्रा संपन्न हुई और विधि विधान से सामूहिक यज्ञ कर गांव के सुख शांति की कामना की गई।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे।1
- बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुर्दे की पथरी के साधारण ऑपरेशन ने एक महिला की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी पत्नी ज्योति रस्तोगी को 25 दिसंबर 2025 को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई। अगले ही दिन फेफड़ों में पानी भरने की बात सामने आई, जिस पर डॉक्टर ने खुद गलती मानते हुए इलाज करने की बात कही। हैरानी की बात यह रही कि फेफड़ा विशेषज्ञ को बुलाने की बार-बार मांग के बावजूद डॉक्टर ने खुद ही इलाज जारी रखा। स्थिति और बिगड़ने पर परिजन 29 दिसंबर को मरीज को अस्पताल से निकालकर दूसरे डॉक्टर के पास ले गए, जहां हालत गंभीर बताई गई। बाद में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि फेफड़ा बुरी तरह डैमेज हो चुका है और खून के थक्के जम गए हैं। 5 जनवरी 2026 को बड़े ऑपरेशन के बाद किसी तरह महिला की जान बचाई जा सकी। पीड़ित का आरोप है कि एक यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने फेफड़ों का इलाज कर गंभीर लापरवाही की, जिससे उसकी पत्नी को जानलेवा स्थिति का सामना करना पड़ा। अब पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पूरे मामले में पीड़ित ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- यदि 2027 विधानसभा चुनाव में पुवायविधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता ने सेवा करने का अवसर दिया तो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सभी सम्मानित क्षेत्रवासी यो के साथ सम्मानजनक व्यवहार होगा किसी भी सम्मानित क्षेत्रवासी के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा सम्मान सर्वोपरि होगा1
- जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण पीलीभीत सूचना विभाग 31 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों की देखभाल की जा रही है। देवीपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन नाले के कार्य की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि गौशाला के तालाब को विकसित कर मत्स्य पालन कराया जाएगा। गौशाला में मोरिंगा मॉडल को अपनाया जाएगा, जनपद की समस्त गौशालाओं में मोरिंगा की पौध लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला को एक रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि कृषक, छात्र/छात्राएं गौशाला में आकर नई-नई तकनीक को सीख/देख सके। गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को गौ माता की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्सक, ग्राम प्रधान, फाउंडेशन के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे। 4