logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीच रोड पे विधायक लिखी बोलेरो छोड़ के चले गए। पुरा ट्राफिक् जाम।

45 min ago
user_Sunil dudwe
Sunil dudwe
जोबट, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
45 min ago

बीच रोड पे विधायक लिखी बोलेरो छोड़ के चले गए। पुरा ट्राफिक् जाम।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीच रोड पे विधायक लिखी बोलेरो छोड़ के चले गए। पुरा ट्राफिक् जाम।
    1
    बीच रोड पे विधायक लिखी बोलेरो छोड़ के चले गए। पुरा ट्राफिक् जाम।
    user_Sunil dudwe
    Sunil dudwe
    जोबट, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • bhitada me gaon mein navae hone wali Hai tarikh ko to padhaariye hamare gaon mein to sathiyon hamare gaon mein Nawaz dekhne ke liye aamantrit hain kripya karte tarikh ko padhaariye
    1
    bhitada me gaon mein navae hone wali Hai tarikh ko to padhaariye hamare gaon mein
to sathiyon hamare gaon mein Nawaz dekhne ke liye aamantrit hain kripya karte tarikh ko padhaariye
    user_Nirmal Awasiya
    Nirmal Awasiya
    Actor सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़वानी जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
    1
    बड़वानी जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रक्षाबंधन के दिन 7 माह से वेतन के लिए धरने पर बैठीं सफाई कर्मचारी बहनें, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया रक्षाबंधन रक्षाबंधन के दिन 7 माह से वेतन के लिए धरने पर बैठीं सफाई कर्मचारी बहनें, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया रक्षाबंधन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडव, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां पूरा देश भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते का त्योहार मना रहा है, वहीं मांडव ,नगर को स्वच्छ रखने वाली वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारी बहनें पिछले 7 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण अपने हक के लिए धरना देने को मजबूर हैं। महिला सफाई कर्मचारियों की इस पीड़ा को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नालछा उनके समर्थन में धरना स्थल पर पहुंची और उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारी बहनों से राखी बंधवाकर उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग और साथ देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि जो महिलाएं दिन-रात मेहनत कर पूरे मांडव नगर को स्वच्छ रखने का कार्य करती हैं, उन्हीं को 7-7 महीने तक वेतन नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी इन बहनों को अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने के बजाय अपने हक के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मांडव नगर परिषद पिछले 10 वर्षों से भाजपा के नेतृत्व में है, इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना नगर परिषद और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस की मांग है कि महिला सफाई कर्मचारियों का सात माह का बकाया वेतन तत्काल भुगतान किया जाए और भविष्य में उन्हें नियमित रूप से समय पर वेतन मिले। कपिल वर्मा ने कहा, “रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि बहनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के साथ खड़े होने का संकल्प भी है। आज कांग्रेस ने इन मेहनतकश बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाकर यह संदेश दिया है कि उनके संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।” कार्यक्रम में मांडव नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, राहुल यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेज चौहान, मुकेश गवार, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गवार, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा, लकी जी सेन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस का संकल्प: “मजदूर बहनों का सम्मान—उनका हक और उनका वेतन दिलाना हमारी जिम्मेदारी।”
    4
    रक्षाबंधन के दिन 7 माह से वेतन के लिए धरने पर बैठीं सफाई कर्मचारी बहनें, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के दिन 7 माह से वेतन के लिए धरने पर बैठीं सफाई कर्मचारी बहनें, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया रक्षाबंधन
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडव, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां पूरा देश भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते का त्योहार मना रहा है, वहीं मांडव ,नगर को स्वच्छ रखने वाली वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारी बहनें पिछले 7 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण अपने हक के लिए धरना देने को मजबूर हैं।
महिला सफाई कर्मचारियों की इस पीड़ा को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नालछा उनके समर्थन में धरना स्थल पर पहुंची और उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारी बहनों से राखी बंधवाकर उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग और साथ देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि जो महिलाएं दिन-रात मेहनत कर पूरे मांडव नगर को स्वच्छ रखने का कार्य करती हैं, उन्हीं को 7-7 महीने तक वेतन नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी इन बहनों को अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने के बजाय अपने हक के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मांडव नगर परिषद पिछले 10 वर्षों से भाजपा के नेतृत्व में है, इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना नगर परिषद और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस की मांग है कि महिला सफाई कर्मचारियों का सात माह का बकाया वेतन तत्काल भुगतान किया जाए और भविष्य में उन्हें नियमित रूप से समय पर वेतन मिले।
कपिल वर्मा ने कहा, “रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि बहनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के साथ खड़े होने का संकल्प भी है। आज कांग्रेस ने इन मेहनतकश बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाकर यह संदेश दिया है कि उनके संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।”
कार्यक्रम में मांडव नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, राहुल यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेज चौहान, मुकेश गवार, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गवार, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा, लकी जी सेन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस का संकल्प:
“मजदूर बहनों का सम्मान—उनका हक और उनका वेतन दिलाना हमारी जिम्मेदारी।”
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    55 min ago
  • सेंधवा में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सेंधवा। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर कथित अत्याचार तथा खाद-बीज की बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी सेंधवा द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और बस किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। वहीं किसानों को खाद-बीज सहित कृषि सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने आम जनता, किसानों, महिलाओं और युवाओं को राहत देने, बेरोजगारी कम करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
    1
    सेंधवा में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सेंधवा। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर कथित अत्याचार तथा खाद-बीज की बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी सेंधवा द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और बस किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। वहीं किसानों को खाद-बीज सहित कृषि सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने आम जनता, किसानों, महिलाओं और युवाओं को राहत देने, बेरोजगारी कम करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जेल दाखिल करने के दौरान भागा आरोपी,बाइक से ले जाते समय हुई घटना, बड़वानी। जिला जेल दाखिल करने के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक से ले जाया जा रहा था उसे दौरान यह घटना हुई।
    1
    जेल दाखिल करने के दौरान भागा आरोपी,बाइक से ले जाते समय हुई घटना,
बड़वानी। जिला जेल दाखिल करने के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक से ले जाया जा रहा था उसे दौरान यह घटना हुई।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ग्राम दांगीखेड़ी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ रावदिया रोड ग्राम दांगीखेड़ी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ रावदिया रोड स्थित एक खेत में लगी विशालकाय पवन चक्की (विंड टर्बाइन) अचानक बीच से टूटकर जमीन पर गिर गई। पवन चक्की गिरने से इतना ज़ोरदार धमाका हुआ कि आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए। गनीमत यह रही कि गिरने से ठीक पहले चक्की में कुछ हलचल देखकर लोग पहले ही दूर हट गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बदनावर क्षेत्र में करीब 800 पवन चक्कियां हैं और पिछले 6 सालों में इस तरह का यह पहला मामला है। सूचना मिलते ही निजी कंपनी की तकनीकी टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों ने क्षेत्र की सभी पवनचक्कियों का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। less See translation
    1
    ग्राम दांगीखेड़ी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ रावदिया रोड 
ग्राम दांगीखेड़ी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ रावदिया रोड स्थित एक खेत में लगी विशालकाय पवन चक्की (विंड टर्बाइन) अचानक बीच से टूटकर जमीन पर गिर गई। पवन चक्की गिरने से इतना ज़ोरदार धमाका हुआ कि आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए। गनीमत यह रही कि गिरने से ठीक पहले चक्की में कुछ हलचल देखकर लोग पहले ही दूर हट गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बदनावर क्षेत्र में करीब 800 पवन चक्कियां हैं और पिछले 6 सालों में इस तरह का यह पहला मामला है। सूचना मिलते ही निजी कंपनी की तकनीकी टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों ने क्षेत्र की सभी पवनचक्कियों का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। less
See translation
    user_Ranchhod Singh Chandravnshi
    Ranchhod Singh Chandravnshi
    बड़नगर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भगवान श्री लव-कुश जन्मोत्सव पर निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत राजपुर। क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर द्वारा आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल, संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी सहित समाज अध्यक्ष मंसाराम पंचोले, समाज के प्रमुख पदाधिकारी, युवा संगठन के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कलश एवं शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्साह और धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इन संस्थाओं एवं नगरवासियों ने किया स्वागत भारतीय किसान संघ, नगर पंचायत परिषद दशोरा, श्री राम सेवा दयाल परिवार, पटेल कुशवाहा परिवार, डॉ. जी. गुप्ता, ओम जी सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष, अखिलेश बुक स्टोर, मांझी-कहार समाज संगठन, गोकुल स्वीट्स, शुभम फूल भंडार, अभय जी जैन मित्र मंडल, प्रवीण बर्तन दुकान, भक्ति शाख संस्था, राजेंद्र मालवीय, तरुण स्टील फर्नीचर, अनिल स्टील फर्नीचर, शुभ मेडिकल स्टोर, कन्हा मेडिकल स्टोर सहित नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। क्षत्रिय कुशवाहा समाज संगठन राजपुर ने शोभायात्रा के स्वागत एवं सहयोग के लिए सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। जय श्री राम। जय लव-कुश।
    1
    भगवान श्री लव-कुश जन्मोत्सव पर निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

राजपुर। क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर द्वारा आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल, संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी सहित समाज अध्यक्ष मंसाराम पंचोले, समाज के प्रमुख पदाधिकारी, युवा संगठन के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

कलश एवं शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्साह और धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

इन संस्थाओं एवं नगरवासियों ने किया स्वागत

भारतीय किसान संघ, नगर पंचायत परिषद दशोरा, श्री राम सेवा दयाल परिवार, पटेल कुशवाहा परिवार, डॉ. जी. गुप्ता, ओम जी सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष, अखिलेश बुक स्टोर, मांझी-कहार समाज संगठन, गोकुल स्वीट्स, शुभम फूल भंडार, अभय जी जैन मित्र मंडल, प्रवीण बर्तन दुकान, भक्ति शाख संस्था, राजेंद्र मालवीय, तरुण स्टील फर्नीचर, अनिल स्टील फर्नीचर, शुभ मेडिकल स्टोर, कन्हा मेडिकल स्टोर सहित नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

क्षत्रिय कुशवाहा समाज संगठन राजपुर ने शोभायात्रा के स्वागत एवं सहयोग के लिए सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

जय श्री राम। जय लव-कुश।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.