logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेल दाखिल करने के दौरान भागा आरोपी,बाइक से ले जाते समय हुई घटना, बड़वानी। जिला जेल दाखिल करने के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक से ले जाया जा रहा था उसे दौरान यह घटना हुई।

13 hrs ago
user_सतीश केवट
सतीश केवट
Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

जेल दाखिल करने के दौरान भागा आरोपी,बाइक से ले जाते समय हुई घटना, बड़वानी। जिला जेल दाखिल करने के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक से ले जाया जा रहा था उसे दौरान यह घटना हुई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जेल दाखिल करने के दौरान भागा आरोपी,बाइक से ले जाते समय हुई घटना, बड़वानी। जिला जेल दाखिल करने के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक से ले जाया जा रहा था उसे दौरान यह घटना हुई।
    1
    जेल दाखिल करने के दौरान भागा आरोपी,बाइक से ले जाते समय हुई घटना,
बड़वानी। जिला जेल दाखिल करने के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक से ले जाया जा रहा था उसे दौरान यह घटना हुई।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़वानी जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
    1
    बड़वानी जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • सेंधवा में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सेंधवा। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर कथित अत्याचार तथा खाद-बीज की बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी सेंधवा द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और बस किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। वहीं किसानों को खाद-बीज सहित कृषि सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने आम जनता, किसानों, महिलाओं और युवाओं को राहत देने, बेरोजगारी कम करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
    1
    सेंधवा में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सेंधवा। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर कथित अत्याचार तथा खाद-बीज की बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी सेंधवा द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और बस किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। वहीं किसानों को खाद-बीज सहित कृषि सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने आम जनता, किसानों, महिलाओं और युवाओं को राहत देने, बेरोजगारी कम करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • bhitada me gaon mein navae hone wali Hai tarikh ko to padhaariye hamare gaon mein to sathiyon hamare gaon mein Nawaz dekhne ke liye aamantrit hain kripya karte tarikh ko padhaariye
    1
    bhitada me gaon mein navae hone wali Hai tarikh ko to padhaariye hamare gaon mein
to sathiyon hamare gaon mein Nawaz dekhne ke liye aamantrit hain kripya karte tarikh ko padhaariye
    user_Nirmal Awasiya
    Nirmal Awasiya
    Actor सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *वाल्मीकि समाज की भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने कुक्षी में रचा भक्तिमय माहौल.* *पंद्रह से अधिक शहरों से पहुंचे समाजजन, संतों-गुरुओं एवं छड़ी निशानों का हुआ आत्मीय अभिनंदन.* *मोनेष शोभा जैन ✍️* *कुक्षी।* वाल्मीकि समाज एवं श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति, कुक्षी के तत्वावधान में निकाली गई दिव्य एवं भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने नगर में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़वानी, बाकानेर, राजपुर, मनावर, राजगढ़ सहित लगभग 15 से अधिक शहरों से छड़ी निशान लेकर समाजजन शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से आमंत्रित संत-महात्माओं, गुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत मंच एवं स्वागत द्वार बनाए गए, जहां समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर छड़ी निशानों का स्वागत किया और संतों एवं समाज के अतिथियों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि इसने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज की संगठित शक्ति का भी संदेश दिया। विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में जयकारों और धार्मिक वातावरण से कुक्षी नगर भक्तिमय नजर आया। वाल्मीकि समाज के इस आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण रहा। श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति एवं वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, श्रद्धा और एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
    1
    *वाल्मीकि समाज की भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने कुक्षी में रचा भक्तिमय माहौल.*
*पंद्रह से अधिक शहरों से पहुंचे समाजजन, संतों-गुरुओं एवं छड़ी निशानों का हुआ आत्मीय अभिनंदन.*
*मोनेष शोभा जैन ✍️*
*कुक्षी।* वाल्मीकि समाज एवं श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति, कुक्षी के तत्वावधान में निकाली गई दिव्य एवं भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने नगर में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में बड़वानी, बाकानेर, राजपुर, मनावर, राजगढ़ सहित लगभग 15 से अधिक शहरों से छड़ी निशान लेकर समाजजन शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से आमंत्रित संत-महात्माओं, गुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत मंच एवं स्वागत द्वार बनाए गए, जहां समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर छड़ी निशानों का स्वागत किया और संतों एवं समाज के अतिथियों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश
शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि इसने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज की संगठित शक्ति का भी संदेश दिया। विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में जयकारों और धार्मिक वातावरण से कुक्षी नगर भक्तिमय नजर आया। वाल्मीकि समाज के इस आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण रहा।
श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति एवं वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, श्रद्धा और एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • महू कोदरिया रोड क्रिश्चियन ब्रिस्तान के पास बीच रोड पर गिरा बड़ा पेड़।
    1
    महू कोदरिया रोड क्रिश्चियन   ब्रिस्तान के पास बीच रोड पर गिरा बड़ा पेड़।
    user_Dinesh  Rathore
    Dinesh Rathore
    Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पातालपानी वॉटरफॉल पर फिर लापरवाही, हादसे वाले स्थान पर पहुंच रहे पर्यटक पातालपानी। बारिश के मौसम में पातालपानी वॉटरफॉल का जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। निडर भारत न्यूज़ की विशेष टीम ने पातालपानी वॉटरफॉल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वीडियो में दो युवक और एक युवती उस स्थान के पास जाते दिखाई दे रहे हैं, जहां पहले भी गंभीर हादसा हो चुका है। मौके पर बारिश हो रही थी और पानी का बहाव भी लगातार बदल रहा था। कभी-कभी अचानक तेज बहाव आने की स्थिति बन रही थी। साल 2011 में हरदा के पांच लोगों की पातालपानी में जान चली गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बावजूद आज भी कुछ पर्यटक चेतावनियों को नजरअंदाज कर खतरनाक स्थानों तक पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा जगह-जगह खतरे और सावधानी से जुड़े चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। बारिश के दौरान झरने के आसपास चट्टानें फिसलन भरी हो जाती हैं और पानी का बहाव कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही 2011 जैसी दर्दनाक घटना को दोबारा जन्म दे सकती है। निडर भारत न्यूज़ की अपील: पातालपानी की खूबसूरती का आनंद जरूर लें, लेकिन खतरे की सीमा पार न करें। चेतावनी बोर्ड और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। एक वीडियो या सेल्फी आपकी जिंदगी से ज्यादा कीमती नहीं है। पातालपानी वॉटरफॉल पर फिर लापरवाही, हादसे वाले स्थान पर पहुंच रहे पर्यटक पातालपानी। बारिश के मौसम में पातालपानी वॉटरफॉल का जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। निडर भारत न्यूज़ की विशेष टीम ने पातालपानी वॉटरफॉल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वीडियो में दो युवक और एक युवती उस स्थान के पास जाते दिखाई दे रहे हैं, जहां पहले भी गंभीर हादसा हो चुका है। मौके पर बारिश हो रही थी और पानी का बहाव भी लगातार बदल रहा था। कभी-कभी अचानक तेज बहाव आने की स्थिति बन रही थी। साल 2011 में हरदा के पांच लोगों की पातालपानी में जान चली गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बावजूद आज भी कुछ पर्यटक चेतावनियों को नजरअंदाज कर खतरनाक स्थानों तक पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा जगह-जगह खतरे और सावधानी से जुड़े चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। बारिश के दौरान झरने के आसपास चट्टानें फिसलन भरी हो जाती हैं और पानी का बहाव कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही 2011 जैसी दर्दनाक घटना को दोबारा जन्म दे सकती है। निडर भारत न्यूज़ की अपील: पातालपानी की खूबसूरती का आनंद जरूर लें, लेकिन खतरे की सीमा पार न करें। चेतावनी बोर्ड और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। एक वीडियो या सेल्फी आपकी जिंदगी से ज्यादा कीमती नहीं है।
    1
    पातालपानी वॉटरफॉल पर फिर लापरवाही, हादसे वाले स्थान पर पहुंच रहे पर्यटक
पातालपानी। बारिश के मौसम में पातालपानी वॉटरफॉल का जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
निडर भारत न्यूज़ की विशेष टीम ने पातालपानी वॉटरफॉल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वीडियो में दो युवक और एक युवती उस स्थान के पास जाते दिखाई दे रहे हैं, जहां पहले भी गंभीर हादसा हो चुका है। मौके पर बारिश हो रही थी और पानी का बहाव भी लगातार बदल रहा था। कभी-कभी अचानक तेज बहाव आने की स्थिति बन रही थी।
साल 2011 में हरदा के पांच लोगों की पातालपानी में जान चली गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बावजूद आज भी कुछ पर्यटक चेतावनियों को नजरअंदाज कर खतरनाक स्थानों तक पहुंच रहे हैं।
प्रशासन द्वारा जगह-जगह खतरे और सावधानी से जुड़े चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
बारिश के दौरान झरने के आसपास चट्टानें फिसलन भरी हो जाती हैं और पानी का बहाव कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही 2011 जैसी दर्दनाक घटना को दोबारा जन्म दे सकती है।
निडर भारत न्यूज़ की अपील:
पातालपानी की खूबसूरती का आनंद जरूर लें, लेकिन खतरे की सीमा पार न करें। चेतावनी बोर्ड और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। एक वीडियो या सेल्फी आपकी जिंदगी से ज्यादा कीमती नहीं है।
पातालपानी वॉटरफॉल पर फिर लापरवाही, हादसे वाले स्थान पर पहुंच रहे पर्यटक
पातालपानी। बारिश के मौसम में पातालपानी वॉटरफॉल का जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
निडर भारत न्यूज़ की विशेष टीम ने पातालपानी वॉटरफॉल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वीडियो में दो युवक और एक युवती उस स्थान के पास जाते दिखाई दे रहे हैं, जहां पहले भी गंभीर हादसा हो चुका है। मौके पर बारिश हो रही थी और पानी का बहाव भी लगातार बदल रहा था। कभी-कभी अचानक तेज बहाव आने की स्थिति बन रही थी।
साल 2011 में हरदा के पांच लोगों की पातालपानी में जान चली गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बावजूद आज भी कुछ पर्यटक चेतावनियों को नजरअंदाज कर खतरनाक स्थानों तक पहुंच रहे हैं।
प्रशासन द्वारा जगह-जगह खतरे और सावधानी से जुड़े चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
बारिश के दौरान झरने के आसपास चट्टानें फिसलन भरी हो जाती हैं और पानी का बहाव कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही 2011 जैसी दर्दनाक घटना को दोबारा जन्म दे सकती है।
निडर भारत न्यूज़ की अपील:
पातालपानी की खूबसूरती का आनंद जरूर लें, लेकिन खतरे की सीमा पार न करें। चेतावनी बोर्ड और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। एक वीडियो या सेल्फी आपकी जिंदगी से ज्यादा कीमती नहीं है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भगवान श्री लव-कुश जन्मोत्सव पर निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत राजपुर। क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर द्वारा आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल, संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी सहित समाज अध्यक्ष मंसाराम पंचोले, समाज के प्रमुख पदाधिकारी, युवा संगठन के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कलश एवं शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्साह और धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इन संस्थाओं एवं नगरवासियों ने किया स्वागत भारतीय किसान संघ, नगर पंचायत परिषद दशोरा, श्री राम सेवा दयाल परिवार, पटेल कुशवाहा परिवार, डॉ. जी. गुप्ता, ओम जी सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष, अखिलेश बुक स्टोर, मांझी-कहार समाज संगठन, गोकुल स्वीट्स, शुभम फूल भंडार, अभय जी जैन मित्र मंडल, प्रवीण बर्तन दुकान, भक्ति शाख संस्था, राजेंद्र मालवीय, तरुण स्टील फर्नीचर, अनिल स्टील फर्नीचर, शुभ मेडिकल स्टोर, कन्हा मेडिकल स्टोर सहित नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। क्षत्रिय कुशवाहा समाज संगठन राजपुर ने शोभायात्रा के स्वागत एवं सहयोग के लिए सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। जय श्री राम। जय लव-कुश।
    1
    भगवान श्री लव-कुश जन्मोत्सव पर निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

राजपुर। क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर द्वारा आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल, संगठन मंत्री हुकुमचंद गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी सहित समाज अध्यक्ष मंसाराम पंचोले, समाज के प्रमुख पदाधिकारी, युवा संगठन के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

कलश एवं शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्साह और धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

इन संस्थाओं एवं नगरवासियों ने किया स्वागत

भारतीय किसान संघ, नगर पंचायत परिषद दशोरा, श्री राम सेवा दयाल परिवार, पटेल कुशवाहा परिवार, डॉ. जी. गुप्ता, ओम जी सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष, अखिलेश बुक स्टोर, मांझी-कहार समाज संगठन, गोकुल स्वीट्स, शुभम फूल भंडार, अभय जी जैन मित्र मंडल, प्रवीण बर्तन दुकान, भक्ति शाख संस्था, राजेंद्र मालवीय, तरुण स्टील फर्नीचर, अनिल स्टील फर्नीचर, शुभ मेडिकल स्टोर, कन्हा मेडिकल स्टोर सहित नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

क्षत्रिय कुशवाहा समाज संगठन राजपुर ने शोभायात्रा के स्वागत एवं सहयोग के लिए सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, परिवारों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

जय श्री राम। जय लव-कुश।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.