logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली: कार की टक्कर से 8 साल की मासूम की मौत, CCTV आया सामने कार की टक्कर से 8 साल की मासूम की मौत, CCTV आया सामने सिंगरौली। विंध्यनगर रोड स्थित बघेल पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रही 8 वर्षीय बच्ची को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

51 min ago
user_Santosh kumar
Santosh kumar
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
51 min ago

सिंगरौली: कार की टक्कर से 8 साल की मासूम की मौत, CCTV आया सामने कार की टक्कर से 8 साल की मासूम की मौत, CCTV आया सामने सिंगरौली। विंध्यनगर रोड स्थित बघेल पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रही 8 वर्षीय बच्ची को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सनशाइन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, चैंपियनशिप पर कब्जा सिंगरौली। जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता 2026 में सनशाइन स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
    1
    जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सनशाइन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, चैंपियनशिप पर कब्जा

सिंगरौली। जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता 2026 में सनशाइन स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुस्लिम पत्रकार की शाह पुलिस को ललकारा!सच आया सामने कांपी सरकार ! @thenationind
    1
    मुस्लिम पत्रकार की शाह पुलिस को ललकारा!सच आया सामने कांपी सरकार ! @thenationind
    user_Pappu singh
    Pappu singh
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के ओबरी टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार भोर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र यादव ने पत्थर से प्रतिमा पर वार किया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और नई प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। #Sonbhadra #BreakingNews #Ambedkar #Chopan
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के ओबरी टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार भोर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र यादव ने पत्थर से प्रतिमा पर वार किया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है।
मौके पर पुलिस बल तैनात है और नई प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।
#Sonbhadra #BreakingNews #Ambedkar #Chopan
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दुद्धी में जन्माष्टमी पर द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन में उमड़ा जनसैलाब,मां काली मंदिर प्रांगड़ में भक्त हुए भावविभोर दुद्धी (सोनभद्र)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कस्बे स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में खाटू श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महोत्सव की मुख्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा शर्मा, दीपक पांडे, संजीव सांवरिया तथा संजना सांवरिया ने एक के बाद एक मन मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दीं। भक्तगण भगवान श्री कृष्ण और खाटू श्याम के भक्तिमय गीतों पर झूमते नजर आए। माँ काली सेवा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर का भव्य सज्जा व्यवस्था की और कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष तैयारियाँ मिलजुलकर की। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा, जिससे आयोजन शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी/सदस्य व बड़ी में श्याम भक्त रहे।
    3
    दुद्धी में जन्माष्टमी पर द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन में उमड़ा जनसैलाब,मां काली मंदिर प्रांगड़ में भक्त हुए भावविभोर
दुद्धी (सोनभद्र)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कस्बे स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में खाटू श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
महोत्सव की मुख्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा शर्मा, दीपक पांडे, संजीव सांवरिया तथा संजना सांवरिया ने एक के बाद एक मन मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दीं। भक्तगण भगवान श्री कृष्ण और खाटू श्याम के भक्तिमय गीतों पर झूमते नजर आए।
माँ काली सेवा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर का भव्य सज्जा व्यवस्था की और कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष तैयारियाँ मिलजुलकर की। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा, जिससे आयोजन शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी/सदस्य व बड़ी में श्याम भक्त रहे।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घर का समान सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्टिंग कराई जाती है पैकिंग, लोडिंग अनलोडिंग, एवं ट्रांसपोर्टेशन के साथ
    1
    घर का समान सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्टिंग कराई जाती है पैकिंग, लोडिंग अनलोडिंग, एवं ट्रांसपोर्टेशन के साथ
    user_Bhaiya Ji Packers And Movers
    Bhaiya Ji Packers And Movers
    Transportation service रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पहाड़ी पर बसे मां वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन, मन्नत पूरी होने पर माता के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु विंढमगंज। आस्था और विश्वास से भरी यात्रा में विंढमगंज थाना क्षेत्र से प्रेस रिपोर्टर जितेन्द्र प्रसाद, मुन्ना मोटर ब्रांडिंग के मालिक राकेश कुमार गुप्ता, दुद्धी वार्ड नंबर 7 निवासी अनूप कुमार जायसवाल और उनके प्यारे बेटे अनू जायसवाल ने मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने की कामना और माता रानी के प्रति अपनी आस्था को लेकर 31 अगस्त 2026, सोमवार की रात्रि ट्रेन से कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। कटरा पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के पावन धाम की यात्रा शुरू की। पहाड़ी मार्ग पर माता के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पूरी की। ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। पहाड़ों की ऊंचाइयों के बीच स्थित मां वैष्णो देवी का पवित्र दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। माता के दर्शन के दौरान सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचना अपने आप में एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। कठिन पहाड़ी यात्रा के बाद जब माता रानी के पवित्र दर्शन होते हैं तो थकान का एहसास दूर हो जाता है और मन में एक अलग ही शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि माता रानी के दरबार में सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ आने वाले हर भक्त के मन में सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीद पैदा होती है। यही कारण है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कटरा पहुंचते हैं। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु प्रसन्न मन से घर वापसी के लिए रवाना हुए। उन्होंने मां वैष्णो देवी से सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। जय माता दी! मां वैष्णो देवी सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।
    1
    पहाड़ी पर बसे मां वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन, मन्नत पूरी होने पर माता के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु
विंढमगंज। आस्था और विश्वास से भरी यात्रा में विंढमगंज थाना क्षेत्र से प्रेस रिपोर्टर जितेन्द्र प्रसाद, मुन्ना मोटर ब्रांडिंग के मालिक राकेश कुमार गुप्ता, दुद्धी वार्ड नंबर 7 निवासी अनूप कुमार जायसवाल और उनके प्यारे बेटे अनू जायसवाल ने मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने की कामना और माता रानी के प्रति अपनी आस्था को लेकर 31 अगस्त 2026, सोमवार की रात्रि ट्रेन से कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। कटरा पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के पावन धाम की यात्रा शुरू की। पहाड़ी मार्ग पर माता के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पूरी की।
‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। पहाड़ों की ऊंचाइयों के बीच स्थित मां वैष्णो देवी का पवित्र दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। माता के दर्शन के दौरान सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचना अपने आप में एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। कठिन पहाड़ी यात्रा के बाद जब माता रानी के पवित्र दर्शन होते हैं तो थकान का एहसास दूर हो जाता है और मन में एक अलग ही शांति का अनुभव होता है।
उन्होंने कहा कि माता रानी के दरबार में सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ आने वाले हर भक्त के मन में सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीद पैदा होती है। यही कारण है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कटरा पहुंचते हैं।
माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु प्रसन्न मन से घर वापसी के लिए रवाना हुए। उन्होंने मां वैष्णो देवी से सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
जय माता दी! मां वैष्णो देवी सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज के निजी नेशनल बाल चिकित्सालय में ढाई साल की मासूम शगुन की इलाज के दौरान मौत से हड़कंप। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी। 22 साल बाद जन्मी बेटी की मौत से परिवार में कोहराम। कार्रवाई न होने पर शनिवार को परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध किया और सदर विधायक भूपेश चौबे व डीएम चर्चित गोंड का घेराव किया। पिता सुरेंद्र ने बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। डीएम ने एडीएम व सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। अस्पताल की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का भरोसा। #Sonbhadra #BreakingNews #Robertsganj #Shagun #Hospital
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
रॉबर्ट्सगंज के निजी नेशनल बाल चिकित्सालय में ढाई साल की मासूम शगुन की इलाज के दौरान मौत से हड़कंप।
परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी। 22 साल बाद जन्मी बेटी की मौत से परिवार में कोहराम।
कार्रवाई न होने पर शनिवार को परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध किया और सदर विधायक भूपेश चौबे व डीएम चर्चित गोंड का घेराव किया। पिता सुरेंद्र ने बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।
डीएम ने एडीएम व सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। अस्पताल की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का भरोसा।
#Sonbhadra #BreakingNews #Robertsganj #Shagun #Hospital
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कचहरी गेट पर दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन दुद्धी (सोनभद्र)। "दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ" के बैनर तले दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर चुनावी वादे न निभाने का आरोप लगाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वचन दिया था। उन्होंने मांग की कि इस वादे को पूरा कर दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित किया जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। पदाधिकारियों का कहना था कि दुद्धी पिछले कई दशकों से जिला बनाने की मांग कर रहा है और सभी मानदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भारी राजस्व देने वाले इस क्षेत्र को जिला का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    कचहरी गेट पर दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन
दुद्धी (सोनभद्र)। "दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ" के बैनर तले दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर चुनावी वादे न निभाने का आरोप लगाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वचन दिया था। उन्होंने मांग की कि इस वादे को पूरा कर दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित किया जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।
पदाधिकारियों का कहना था कि दुद्धी पिछले कई दशकों से जिला बनाने की मांग कर रहा है और सभी मानदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भारी राजस्व देने वाले इस क्षेत्र को जिला का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    2
    गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत 

हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल 

ड्रमंडगंज।
ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर  मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_Navnit Barnwal
    Navnit Barnwal
    Yoga instructor लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.